एक्सप्लोरर

फ्लाइट में बैठे पैसेंजर कब खोल सकते हैं इमरजेंसी गेट? यहां बैठने वाले यात्रियों को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

Flight Emergency Gate: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से फ्लाइट के इमरजेंसी एक्जिट की बहुत चर्चा है. आइए जानें कि यह कहां पर होता है और इमरजेंसी एक्जिट को किन परिस्थितियों में खोला जा सकता है.

अहमदाबाद में 12 जून को हुए हवाई जहाज हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया है. इस विमान में 242 लोग सवार से जिसमें से सिर्फ एक यात्री की जान बची है. इसके अलावा जिस बिल्डिंग से विमान टकराया वहां पर भी कई लोगों की मौत हुई है. इसे दुनिया के बड़े हादसों में से एक माना जा रहा है और अब यह कैसे हुआ है इसको लेकर भारत और विदेशी एजेंसियां जांच कर रही हैं. इस हादसे में प्लेन में सवार जो शख्स जिंदा बचा है, वो इमरजेंसी एक्जिट के पास बैठा था और उसने वहां से कूदकर अपनी जान बचाई है. 

इस हादसे के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी सीट और इस इमरजेंसी गेट को कैसे और कब खोला जा सकता है, इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है. तो चलिए जान लेते हैं कि किसी यात्री को इमरजेंसी गेट खोलने की इजाजत कब होती है. 

सुरक्षा निर्देशों को ध्यान से सुनें

जब भी हम फ्लाइट में सफर करते हैं तो सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी होती है. इसलिए प्लेन में कुछ ऐसे फीचर्स होते हैं, जो कि किसी भी परिस्थिति में हमारी जान बचा सकते हैं. इसी में से एक होता है इमरजेंसी डोर, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह इमरजेंसी डोर कब और कैसे खुलता है. इसमें सबसे पहली बात यह है कि ज्यादातर लोग गलती करते हैं कि जब फ्लाइट उड़ने से पहले सुरक्षा निर्देश दिए जा रहे होते हैं तो उनको ध्यान से नहीं सुनते हैं, जबकि वही इमरजेंसी की सिचुएशन में काम आते हैं. इन्हीं में से एक इमरजेंसी डोर को खोलने की तकनीक भी शामिल होती है. 

कहां होता है इमरजेंसी एक्जिट

अब सवाल है कि आखिर इमरजेंसी गेट पर बैठे यात्री को यह एक्जिट खोलने की अनुमति कब दी जाती है. तो सबसे पहले यह जान लीजिए कि आखिर इमरजेंसी डोर कहां पर होता है. प्लेन में इमरजेंसी एग्जिट नॉर्मली दो जगहों पर होता हो. एक पंखों के पास ओवरविंग एक्जिट होता है. ये दरवाजा विंग्स के ऊपर वाली रो के पास में होता है. अगर आप एयरबस A320 या फिर बोइंग 737 जैसे आम प्लेन से यात्रा कर रहे हैं तो इमरजेंसी एक्जिट नॉर्मली 11,12 से 14 नंबर रो के पास हो सकता है. इसको एक्जिट रो सीट कहा जाता है. 

कब खोला जा सकता है यह गेट 

विमान विशेषज्ञों की मानें तो आपातकालीन निकासी के दौरान यात्री इमरजेंसी गेट तभी खोल सकते हैं, जब केबिन क्रू के द्वारा निर्देश दिया गया होता है. जब कोई इमरजेंसी जैसे कि दुर्घटना या आग लगने की स्थिति होती तब केबिन क्रू के निर्देश के बाद इस एक्जिट को खोला जा सकता है और इसमें एक स्लाइड बाहर निकल आती है, जिसकी सहायता से यात्री नीचे की तरफ कूद सकते हैं. इन दरवाजों वाली सीट पर बैठे लोग सेफ्टी ब्रीफिंग को ध्यान से सुनें. अपनी सीट के पास और पास के इमरजेंसी एग्जिट के बीच रो की गिनती कर लें, इससे आपको लो विजिबिलटी में भी वहां तक पहुंचने में आसानी होगी. क्रू के निर्देशों का पालन करें और ऐसी स्थिति में अपना कैरी-ऑन सामान लेने की गलती न करें, सिर्फ अपनी जान बचाएं. 

यह भी पढ़ें: हथियारों के मामले में ये हैं टॉप-5 मुस्लिम देश, एक साथ आए तो निकल जाएगी अमेरिका की भी हवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें
सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?
सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget