एक्सप्लोरर

कीड़ा जड़ी को क्यों कहा जाता है हिमालय का वियाग्रा? जानें इस पर भारत में क्यों लगा है बैन

Himalayan Viagra: भारत में एक जड़ी-बूटी पाई जाती है, जिसको कि हिमालयन वियाग्रा के नाम से जाना जाता है. इसे कीड़ा जड़ी भी कहते हैं. यह पहाड़ों पर बहुत मुश्किल से मिलती है, लेकिन बहुत फायदेमंद है.

मछली, केकड़े से लेकर जलीय जीवों और समुद्री कीड़ों तक आपने कई सारे जीवों के नाम सुने होंगे, जिनकी खूब दुर्लभ प्रजातियां होती हैं और बाजार में ये लाखों की कीमत में बिकते हैं. लेकिन आज हम आपको जिस कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, उसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है. दरअसल यह एक तरह का फंगस है, जिसका वैज्ञानिक नाम ओफियोकोर्डिसेप्स साइनेसिस है. इसको अंग्रेजी में कैटरपिलर फंगस भी कहा जाता है. भारत में इसको कीड़ा जड़ी के नाम से जानते हैं. लेकिन भारत में इस पर बैन लगा रखा है. चलिए जानें कि आखिर ऐसा क्यों है.

कहां मिलती है हिमालयन वियाग्रा

कीड़ा जड़ी भूरे रंग कि दिखने वाली एक कीड़े की तरह की जड़ी-बूटी होती है. यह हिमालयन क्षेत्रों में 3500 से 5000 मीटर की ऊंचाई पर पाई जाती है. भारत में यह उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में पाया जाता है. वहीं भारत के अलावा यह चीन, नेपाल और भूटान में हिमालय और तिब्बत के पठारी इलाकों में भी मिलता है. इसको हिमालयन वियाग्रा भी कहा जाता है. यह पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए आजीविका का साधन है. सर्दियों में जब पहाड़ों पर बर्फ कम होती है, तो इसके बाद लोग इसको वहां पर खोजने के लिए निकलते हैं. 

किन बीमारियों में लाभदायक

पहाड़ों से खोजकर वे इसको बाजारों में लाकर बेच देते हैं. बाजारों में यह बहुत महंगा बिकता है. वहीं हर साल एशिया में इसका 100 करोड़ के आसपास का कारोबार है. चीन में शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने और यौन शक्ति सुधारने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस कीड़ा जड़ी में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं जो कि फेफड़े, कोलन, स्किन और लीवर जैसे अलग-अलग कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं. इसके सेवन से ब्लड शुगर और लिपिड लेवल को कम किया जा सकता है. इसके अलावा यह किडनी के लिए भी फायदेमंद है और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में हेल्प करती है. 

भारत में क्यों है बैन

पहाड़ी लोग इनको इकट्ठा करके बाजारों में बेच देते हैं. भारत में इसका कलेक्शन करना तो कानूनी है, लेकिन कीड़ा जड़ी का व्यापार करना अवैध है. हालांकि पहले यह नेपाल में भी अवैध था और इस पर प्रतिबंध लगाया हुआ था, लेकिन बाद में इस प्रतिबंध को बटा दिया गया. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो नेपाल में लोग इसको इकट्ठा करने के लिए पहाड़ों पर ही टेंट लगा लेते हैं और कई-कई दिनों तक वहीं पर रहते हैं. यह तेजी से घट रही है. बीते 15 सालों में इसके उत्पादन में 30 फीसदी की कमी आ चुकी है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने इसको रेड लिस्ट में डाल दिया है.

यह भी पढ़ें: सैटेलाइट का कब्रिस्तान है धरती का यह सबसे सुनसान कोना, जहां जमीन से ज्यादा पास है अंतरिक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget