एक्सप्लोरर

क्या धर्म बदलकर मुस्लिम बना शख्स कर सकता है हज, क्या पड़ता है फर्क?

हज यात्रा को लेकर कई नियम बनाए गए हैं. जैसे- बहुत कमजोर, बीमार, बुजुर्ग या शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति हज की यात्रा नहीं कर सकता. हालांकि, सबसे पहली शर्त है मुसलमान होना.

मुसलमानों के लिए बताए गए पांच फर्ज में पांचवा है हज की यात्रा. इसीलिए दुनियाभर में हर साल लाखों मुसलमान हज की यात्रा करते हैं. इस बार यह यात्रा जून में शुरू होगी, जिसको लेकर सऊदी अरब सरकार ने नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. ऐसे में भारत से भी हजारों मुसलमान हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी कर रहे हैं. हज यात्रा के लिए के पहली शर्त है मुसलमान होना. गैर मुस्लिम व्यक्ति हज की यात्रा नहीं कर सकता.

हालांकि, बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने हाल ही में दावा किया है कि उन्होंने तीन बार उमरा किया है. उमरा भी मस्जिद अल-हरम में किया जाता है, जो मक्का में मौजूद हैं और यहां गैर मुस्लिमों के जाने पर मनाही है. हालांकि, राखी सावंत ने पिछले साल आदिल खान से शादी करने के बाद राखी सावंत ने इस्लाम कबूल लिया था और मुसलमान बन गई थीं. अब हमारा सवाल यह है कि क्या अगर किसी व्यक्ति ने राखी सावंत की तरह अपना धर्म बदल लिया हो और इस्लाम कबूल कर लिया हो, तो वह हज की यात्रा कर सकता है? इसको लेकर इस्लाम क्या कहता है और नियम क्या हैं आइए जानते हैं.  

हज के लिए मुस्लिम होना अनिवार्य

हज यात्रा को लेकर कई नियम बनाए गए हैं. जैसे- बहुत कमजोर, बीमार, बुजुर्ग या शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति हज की यात्रा नहीं कर सकता. इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर, कर्ज डूबे व्यक्ति के लिए भी हज यात्रा पर मनाही है. हालांकि, सबसे पहली शर्त है मुसलमान होना. यानी अगर आप गैर मुस्लिम हैं, तो आप हज की यात्रा नहीं कर सकते. अब सवाल पर लौटते हैं कि क्या किसी और धर्म से मुस्लिम बने व्यक्ति हज की यात्रा कर सकते हैं? तो जवाब है-हां, अगर आपने किसी और धर्म से कन्वर्ट होकर इस्लाम कबूल कर लिया है, तो आप हज पर जा सकते हैं. 

जन्म से मुस्लिम होना जरूरी नहीं

इस्लाम के नियमों के मुताबिक, हज यात्रा के लिए जन्म से मुसलमान होना जरूरी नहीं है. यानी वे व्यक्ति भी हज की यात्रा कर सकते हैं, जो दूसरे धर्म से इस्लाम में आते हैं. इतना ही नहीं, हज की यात्रा के लिए इस्लाम कबूल करने वाले व्यक्ति को अपना नाम बदलना भी जरूरी नहीं है. हालांकि, उसका धर्म मुस्लिम होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: हज में बच्चे ही नहीं इन लोगों की एंट्री भी है बैन, जानें क्या हैं नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bird Nest Soup: इन देशों में खाया जाता है चिड़ियों का घोंसला, लाखों में होती है डिश की कीमत
इन देशों में खाया जाता है चिड़ियों का घोंसला, लाखों में होती है डिश की कीमत
Death Facts: मौत आने से 10 मिनट पहले शरीर में क्या होता है, क्या आदमी को सच में दिखने लगते हैं यमराज?
मौत आने से 10 मिनट पहले शरीर में क्या होता है, क्या आदमी को सच में दिखने लगते हैं यमराज?
Earthquake Rubble Survival Rule: मलबे के भीतर भी कैसे 15-20 दिन जिंदा बच जाते हैं लोग, किस तरह काम करता है 'रूल ऑफ थ्री'?
मलबे के भीतर भी कैसे 15-20 दिन जिंदा बच जाते हैं लोग, किस तरह काम करता है 'रूल ऑफ थ्री'?
अंग्रेजों के 'पब्लिक सेफ्टी बिल' से कितना अलग है बंगाल का नया कानून? भगत सिंह ने इसी के खिलाफ फेंका था असेंबली में बम
अंग्रेजों के 'पब्लिक सेफ्टी बिल' से कितना अलग है बंगाल का नया कानून? भगत सिंह ने इसी के खिलाफ फेंका था असेंबली में बम

वीडियोज

Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive
Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
शियाओं के खिलाफ गुस्सा, पत्नी से जुदाई और सालभर इंतजार... मुहर्रम पर फैयाज ने क्यों बांटे जहरीले कैप्सूल?
शियाओं के खिलाफ गुस्सा, पत्नी से जुदाई और सालभर इंतजार... मुहर्रम पर फैयाज ने क्यों बांटे जहरीले कैप्सूल?
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget