एक्सप्लोरर

Billionaires City In India: मुंबई नहीं भारत का यह राज्य है अरबपतियों का ठिकाना, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Billionaires City In India: बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के साथ अमीरों की तादात बढ़ती जा रही है. भारत में 191 अमीरों में से आधे से ज्यादा तो सिर्फ एक राज्य में ही रहते हैं और उसे अरबपतियों का ठिकाना कहा गया है.

Billionaires City In India: तेजी से भागती हुई इकोनॉमी की रफ्तार के दम पर दुनियाभर में अमीरों की संख्या बढ़ती जा रही. भारत में कम अमीर नहीं रह रहे हैं. यहां भी लिस्ट में इन लोगों के नाम तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते 10-11 सालों में अरबपतियों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो चुकी है. इस वक्त भारत में करीब 191 अरबपति हैं. इस लिस्ट में भारत तीसरे पायदान पर है. लेकिन क्या आपको यह मालूम है कि इन अरबपतियों का भारत में ठिकाना कहां है. अगर हम आपसे यह कहें कि ये आधे से ज्यादा अरबपति एक ही राज्य से आते हैं, तो शायद आप इस बात पर यकीन न करें. लेकिन यह सच है. चलिए इसके बारे में जानें-

भारत के आधे से ज्यादा अरबपति गुजरात में

हाल ही में एक हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है, जिसने लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. भारत में 191 में से 108 अरबपति एक ही राज्य के हैं. स्टॉकिफि के संस्थापक अभिजीत चोकसी द्वारा एक वायरल पोस्ट में ऐसा दावा किया गया है कि व्यापार और फाइनेंस में इस दबदबे के पीछे का रहस्य सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है. तो इस राज्य के ऐसा होने के पीछे की क्या कहानी है? किसी राज्य से अरबपतियों की इतनी भारी संख्या कैसे आ सकती है, चलिए जान लेते हैं. 

गुजरात कैसे बना अरबपतियों का गढ़

यहां गुजरात की बात की जा रही है और इसका आर्थिक प्रभाव बहुत बड़े पैमाने पर है. जैसा कि चोकसी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया कि गुजरात केवल भारत की आबादी का लगभग 5% हो सकता है, लेकिन यह देश के सकल घरेलू उत्पाद में 8% से अधिक और इसके औद्योगिक उत्पादन का लगभग 18% योगदान देता है. लेकिन यह तो सिर्फ शुरुआत है. गुजरात देश के भूमि क्षेत्र के सिर्फ 6% को कवर करने के बावजूद भारत के कुल निर्यात का 25% हिस्सा देता है. यह संख्या भारत की अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार के लिहाज से राज्य के बारे में मायने रखती है. गुजरातियों का मानना है कि नौकरियां तो गरीबों के लिए हैं, इसीलिए वहां पर बच्चे भी बिजनेस में शामिल हो जाते हैं और पैसे का मैनेजमेंट, बिजनेस में रिस्क लेना और चैलेंजेस को हल करना शुरू कर देते हैं. 

गुजरात के कुछ बड़े अरबपति

गुजरात दुनिया के कुछ सबसे अमीर व्यापारियों का घर है और उनकी सफलता की कहानियां प्रेरणा से कम नहीं हैं. गुजरात के अरबपतियों में गौतम अडानी जिनकी कुल संपत्ति 1.4 लाख करोड़, मुकेश अंबानी जो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हैं और उनकी कुल संपत्ति ₹ 8.13 लाख करोड़ है. निरमा के संस्थापक कारसनभाई पटेल की संपत्ति 31,500 करोड़ थी. विप्रो के अध्यक्ष अजिम प्रेमजी ने की नेटवर्थ ₹ 96,500 करोड़, Kotak महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक की कुल संपत्ति ₹ 1.11 लाख करोड़ रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शॉपिंग मॉल में क्यों नहीं होतीं घड़ियां-खिड़कियां? कंगाल बनाने के लिए रचा जाता है यह चक्रव्यूह!
शॉपिंग मॉल में क्यों नहीं होतीं घड़ियां-खिड़कियां? कंगाल बनाने के लिए रचा जाता है यह चक्रव्यूह!
कौन थी मुगल दरबार की सबसे ताकतवर महिला? इससे कांपते थे अकबर के बड़े-बड़े वजीर
कौन थी मुगल दरबार की सबसे ताकतवर महिला? इससे कांपते थे अकबर के बड़े-बड़े वजीर
क्या अकेले घर और अंधेरे कमरे में बुलाने पर सच में मिलने आती हैं आत्माएं? डरा देगा ये सच
क्या अकेले घर और अंधेरे कमरे में बुलाने पर सच में मिलने आती हैं आत्माएं? डरा देगा ये सच
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget