एक्सप्लोरर

गुजरात ने क्यों इस मछली को घोषित किया स्टेट फिश, जानिए इसके बारे में सबकुछ

गुजरात सरकार ने जिस मछली को स्टेस फिश घोषित किया है उस मछली का नाम घोल मछली है. ये मछली इतनी खास है कि इसकी डिमांड बाहरी देशों में खूब है. खासतौर से चीन में ये मछली ऊंचे कीमत पर बेची जाती है.

गुजरात में नॉनवेज खाने वाले लोगों की संख्या कम है. यानी गुजराती लोग मांस, मछली वगैरा कम खाते हैं. हालांकि, कारोबार के मामले में वो किसी भी सेक्टर में पीछे नहीं हैं. गुजरात समुद्र के किनारे बसा एक राज्य है, इसलिए यहां मछलियों का भी बड़ा कारोबार है. यहां से मछलियां ना सिर्फ अपने देश में बल्कि पूरी दुनिया में सप्लाई होती हैं. यही वजह है कि यहां कि सरकार मछलियों पर खास ध्यान देती है. हाल ही में ग्लोबल फिशरीज क्रॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक स्पेशल मछली को स्टेट मछली घोषित किया है, चलिए इसकी खासियत जानते हैं.

कौन सी है वो मछली

गुजरात सरकार ने जिस मछली को स्टेस मछली घोषित किया है उस मछली का नाम घोल मछली है. ये मछली इतनी खास है कि इसकी डिमांड बाहरी देशों में खूब है. खासतौर से चीन में ये मछली ऊंचे कीमत पर बेची जाती है. दरअसल, इस मछली का इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है. चीन के लोग इस मछली को इसलिए भी खाते हैं क्योंकि इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं.

कितनी खास है ये मछली

जैसा की हमने ऊपर बताया कि इस मछली के औषधीय गुणों की वजह से इसकी डिमांड ज्यादा है. इसके साथ ही घोल ही मछली के एयर ब्लैडर को चीन समेत दूसरे एशियाई देशों में ऊंची कीमत पर बेचा जाता है. इसी की मदद से कई फार्मा कंपनियां अपनी दवा तैयार करती हैं.

कितनी महंगी बिकती है ये मछली

इस मछली पर इंडियन एक्सप्रेस में एक रिपोर्ट छपी है... जिसके अनुसार, एक किलो घोल मछली की कीमत 5 से 15 हजार रुपये तक है. वहीं इसके सूखे हुए एयर ब्लैडर की कीमत और भी ज्यादा है. दूसरे देशों में एक्सपोर्ट करते समय इसकी कीमत 25 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है. गुजरात के इस मछली को स्टेट फिश चुनने के पीछे भी यही वजह है. दरअसल, इसकी भारी डिमांड होने की वजह से इस मछली का शिकार खूब हो रहा था, इसलिए इसे संरक्षित करने के लिए गुजरात सरकार ने ये कदम उठाया.

ये भी पढ़ें: गिरगिट के रंग बदलने के किस्से से अधिक इस नदी के मार्ग बदलने की कहानी है मशहूर, आप नहीं जानते होंगे

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को क्यों है चीन के होटन एयर रूट की जरूरत, क्या होगा इससे फायदा?
भारत को क्यों है चीन के होटन एयर रूट की जरूरत, क्या होगा इससे फायदा?
दिरहम या रुपया, किस करेंसी में मिलती है पायलट मच्छार को सैलरी?
दिरहम या रुपया, किस करेंसी में मिलती है पायलट मच्छार को सैलरी?
औरंगजेब को चप्पल से सबक सिखाने वाले राजा विरप्पा कौन? NCERT में हुए शामिल
औरंगजेब को चप्पल से सबक सिखाने वाले राजा विरप्पा कौन? NCERT में हुए शामिल
क्या पुलिस व्यवस्था को किया जा सकता है भंग, जानें किसके पास है यह पावर?
क्या पुलिस व्यवस्था को किया जा सकता है भंग, जानें किसके पास है यह पावर?

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
Embed widget