एक्सप्लोरर

क्या आपकी जमीन के नीचे तो नहीं दबा सोना, इस तरह से किया जाता है पता

जमीन के नीचे किसी भी धातु का पता दो तरह से लगाया जा सकता है. इसमें पहला तरीका है जीपीआर यानी ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार तकनीक और दूसरा तरीका है वीएलएफ यानी वेरी लो फ्रीक्वेंसी तकनीक.

सोने का भाव हर साल बढ़ता है, यही वजह है कि लोग अब गोल्ड में इनवेस्ट करना ज्यादा फायदे का सौदा समझते हैं. हालांकि, गोल्ड इतना महंगा है कि इसे खरीदने के लिए आपके पास ढेर सारे पैसे होने चाहिए. लेकिन क्या हो अगर सोना आपके ही जमीन के नीचे दबा हो. कई बार ऐसा होता है. चलिए आज इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि जमीन के नीचे दबे सोने के बारे में कैसे पता लगाया जाता है. इसके लिए किन मशीनों का इस्तेमाल होता है.

जीपीआर और वीएलएफ तकनीक

जमीन के नीचे किसी भी धातु का पता दो तरह से लगाया जा सकता है. इसमें पहला तरीका है जीपीआर यानी ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार तकनीक और दूसरा तरीका है वीएलएफ यानी वेरी लो फ्रीक्वेंसी तकनीक. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीमें इन्हीं की मदद से जमीन के अंदर सोना या किसी भी धातु का पता लगाती हैं. आपको बता दें, ASI यानी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया भारत के संस्कृति मंत्रालय से जुड़ी एक भारतीय सरकारी एजेंसी है और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया GSI भारत की एक वैज्ञानिक एजेंसी है. ये भारत सरकार के खान मंत्रालय के तहत गठित एक सरकारी संगठन है.

कैसे काम करती हैं ये दोनों तकनीकें

जीपीआर यानी ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार, एक ऐसा तरीका है जिसमें मिट्टी की हर परत की जांच होती है और इसी जांच के आधार पर तय किया जाता है कि इस मिट्टी के नीचे कौन-कौन से धातु हो सकते हैं. वहीं वीएलएफ यानी वेरी लो फ्रीक्वेंसी एक ऐसी तकनीक है जिसकी मदद से पता लगाया जाता है कि जमीन के अंदर सोना, चांदी या तांबा है या नहीं. दरअसल, जब वीएलएफ को जमीन पर लगाया जाता है तो यह उस जमीन के हिस्से के आसपास एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड बना देता है. फिर मशीन से निकलने वाली तरंगें धातु से टकरा कर एक खास तरह की आवाज करती हैं.

उस आवाज के ही आधार पर पता चलता है कि जमीन के नीचे कौन सा मेटल है. हालांकि, भारत में अगर आपको आपकी जमीन के नीचे दबा सोना या खजाना मिलता है तो आपको सबसे पहले इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देनी होती है. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो ये एक तरह का अपराध है और आप पर इसके लिए कार्रवाई भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: इस्लामिक बैंक से लोन लेने पर नहीं लगता कोई भी ब्याज? क्या हैं यहां के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
PM Modi In Melbourne: कब तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन, जानें अब तक कितना हो चुका काम?
कब तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन, जानें अब तक कितना हो चुका काम?
Mughal Architecture: बगैर सीमेंट आजतक कैसे खड़ी हैं मुगलों की इमारतें? क्या आज इस तकनीक से बनाए जा सकते हैं घर
बगैर सीमेंट आजतक कैसे खड़ी हैं मुगलों की इमारतें? क्या आज इस तकनीक से बनाए जा सकते हैं घर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget