एक्सप्लोरर

अब दो मिनट में घर पर तैयार हो जाएगी मस्त चिल्ड बियर, बन गया है दुनिया का पहला Beer Powder

पूर्व जर्मनी में बना ये बियर पाउडर अपनी तरह का पहला अविष्कार है. यानी इससे पहले आज तक कभी भी बियर को पाउडर रूप में नहीं बनाया गया है.

गर्मी शुरू होते ही बियर कि डिमांड बाजार में बढ़ जाती है. लेकिन बियर में एल्कोहल होता है, इसलिए उसे हर जगह आप लेकर नहीं जा सकते और ना ही हर जगह पी सकते हैं. कई बार बियर, शॉप से घर लाते-लाते गर्म भी हो जाती है. लेकिन अब आपके इन सब समस्याओं का समाधान आ गया है. जर्मनी ने अब बियर का पाउडर तैयार कर लिया है. आपको बस करना ये है कि दो चम्मच पाउडर ठंडे पानी में घोलिए और चिल्ड बियर तैयार. इसके साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी काफी ज्यादा फायदेंमंद है... क्योंकि पाउडर बियर बनाने में कार्बन उत्सर्जन ज्यादा नहीं होता है.

पहली बार इस तरह से बियर बना

जर्मन न्यूज वेबसाइट DW में छपी एक खबर के मुताबिक, पूर्व जर्मनी में बना ये बियर पाउडर अपनी तरह का पहला अविष्कार है. यानी इससे पहले आज तक कभी भी बियर को पाउडर रूप में नहीं बनाया गया है. इस बियर पाउडर को बनाने वाले नोएत्सेले ब्रुअरी का मानना है कि ये बियर पाउडर साल के अंत तक बाजार में आ जाएगा. इसके साथ ही वो कहते हैं कि बोतल बंद बियर को एक्सपोर्ट करने में जितना ज्यादा कार्बन उत्सर्जन होता है, इससे उतना नहीं होगा.

दो मिनट में बियर तैयार

ये बियर दो मिनट में तैयार हो जाएगी. बियर बनाने वाले का कहना है कि आज इस पाउडर को आप खरीद कर रख सकते हैं और जब मन चाहे तब आप उससे बियर बना सकते हैं. आप बोतल या गिलास में इसके दो चम्मच डालिए और मिलाइए बियर तैयार. हालांकि, फिलहाल के लिए यह सिर्फ जर्मनी में मिल रहा है, पूरी दुनिया में इसे आने में अभी वक्त लगेगा. अगर आप भारत में रह रहे हैं तब तो आपको थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि भारत में इसे आने के लिए कई कानूनी प्रोसीजर से गुजरना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: ट्रेन में हो किसी भी तरह की समस्या...अब इस ऐप की मदद से मिलेगा तुरंत समाधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे दें तो क्या होगा, उनकी गैर-मौजूदगी में कौन देखेगा काम?
CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे दें तो क्या होगा, उनकी गैर-मौजूदगी में कौन देखेगा काम?
सहारा रेगिस्तान में भी गिर चुकी है बर्फ, जानें कैसे हुआ था यह चमत्कार?
सहारा रेगिस्तान में भी गिर चुकी है बर्फ, जानें कैसे हुआ था यह चमत्कार?
देश में कितनी तरह के पहचान पत्र, किसका कहां होता है इस्तेमाल?
देश में कितनी तरह के पहचान पत्र, किसका कहां होता है इस्तेमाल?
कैसे होता है ट्रांसजेंडर बच्चे का जन्म, जानें इसके पीछे का साइंस?
कैसे होता है ट्रांसजेंडर बच्चे का जन्म, जानें इसके पीछे का साइंस?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget