एक्सप्लोरर

ट्रेन में हो किसी भी तरह की समस्या...अब इस ऐप की मदद से मिलेगा तुरंत समाधान

इस ऐप के जरिए दिव्यांग लोगों और महिलाओं के लिए कई विशेष सुविधाएं दी जाती हैं. इसके साथ ही ट्रेन के भीतर किसी भी तरह की समस्या अगर आपको हो रही है तो आप इस ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

भारतीय रेलवे के जरिए हर रोज लाखों लोग यात्रा करते हैं. इस सफर के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. लेकिन इन परेशानियों से पार पाने के लिए लोग कहां शिकायत दर्ज कराएं... इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है. जो लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं वह इन समस्याओं को ट्विटर के माध्यम से भारतीय रेलवे के अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार टि्वटर के द्वारा की गई शिकायत का भी उतना ज्यादा असर नहीं होता. इसलिए आज हम आपको एक ऐसी ऐप के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसे खुद भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय ने जारी किया है और इसके माध्यम से आप ट्रेन संबंधित किसी भी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं.

क्या है इस ऐप का नाम

मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने कुछ समय पहले ट्विटर के माध्यम से एक ऐप लॉन्च किया था, जिसका नाम है रेलमदद (RailMadad). इस ऐप को लॉन्च करते हुए रेलवे मंत्रालय ने कहा था कि आप ट्रेन से संबंधित किसी भी तरह के सवाल और शिकायतों का हल यहां पा सकते हैं. यह ऐप ट्रेन से सफर करने वालों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है. अगर यह आपके फोन में इंस्टॉल है तो आप ट्रेन के भीतर होने वाली अपनी तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस ऐप के माध्यम से आप किन किन समस्याओं से तुरंत निजात पा लेंगे.

रेल मदद ऐप में यह सुविधाएं मिलेंगी

रेल मदद ऐप के जरिए आप ट्रेन के भीतर किसी भी वक्त मेडिकल और सिक्योरिटी से संबंधित सहायता ले सकते हैं. अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं और आपकी तबीयत खराब हो जाती है या फिर आपके साथ सुरक्षा संबंधी कोई समस्या आती है तो आप इस ऐप के माध्यम से तुरंत सहायता ले सकते हैं. इस ऐप के जरिए दिव्यांग लोगों और महिलाओं के लिए कई विशेष सुविधाएं दी जाती हैं. इसके साथ ही ट्रेन के भीतर किसी भी तरह की समस्या अगर आपको हो रही है तो आप इस ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं. रेलवे स्टेशन या किसी रेलवे कर्मी से भी जुड़ी कोई समस्या आपको है तो आप इस ऐप के जरिए अपनी शिकायत तुरंत दर्ज करा सकते हैं.

स्मार्टफोन नहीं है तो क्या करें

देश में अभी भी ऐसे कई लोग हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है. कई बार स्मार्टफोन होता है, लेकिन ट्रेन जिस लोकेशन पर होती है वहां इंटरनेट सही से नहीं चलता. तो सवाल उठता है कि जब इंटरनेट नहीं चलेगा या फिर स्मार्टफोन नहीं होगा तो उस स्थिति में आप अपनी शिकायत कैसे दर्ज कराएंगे. अगर आप इस तरह की किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपके लिए भारतीय रेलवे ने एक हेल्प लाइन नंबर 139 जारी किया है. आप इस नंबर पर फोन करके अपनी किसी भी समस्या का समाधान पा सकते हैं. चाहे वह खाने से संबंधित समस्या हो, ट्रेन में साफ सफाई की समस्या हो, मेडिकल इमरजेंसी हो या सिक्योरिटी से संबंधित कोई शिकायत... आप इस नंबर पर फोन कर अपनी सभी शिकायतों का हल पा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या होते हैं पेंटीहोज? क्या ये महिलाओं के लिए सही में फायदेमंद होते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget