एक्सप्लोरर

G-20 Summit: प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में जो ये हथोड़ा है, क्या है इसकी कहानी?

G20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में हो रही जी-20 समिट में हिस्सा लिया, यहां भारत को जी-20 की अध्यक्षता सौंपी गई. इस दौरान पीएम मोदी हाथ में एक हथोड़ा लिए नजर आए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के बाली में हुई जी-20 समिट में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने जी-20 देशों के कई राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात भी की. जी-20 में सबसे खास बात ये रही कि जी-20 देशों ने पीएम मोदी के रूस-यूक्रेन युद्ध पर दिए बयान को अपना समर्थन दिया. इसके साथ ही भारत को जी-20 समिट की अध्यक्षता सौंपी गई, जिसे काफी ऐतिहासिक माना जा रहा है. जी-20 समिट से पीएम मोदी की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक तस्वीर खास है. इस तस्वीर में पीएम मोदी अपने एक हाथ में एक हथोड़ा उठाए नजर आ रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि आखिर ये हथोड़ा क्या है और सिर्फ पीएम मोदी ने ही ये क्यों उठाया हुआ है. ऐसे में आपको बताते हैं कि आखिर ये क्या है और इस हथोड़े के पीछे की क्या कहानी है...

कहां की है ये तस्वीर?

सबसे पहले जानते हैं कि ये तस्वीर कहां की है. दरअसल, ये तस्वीर जी-20  समिट की है और तस्वीर उस दौरान की है, जब भारत को जी-20 देशों की अध्यक्षता सौंपी जा रही थी. इस तस्वीर में पीएम मोदी के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Joko Widodo नजर आ रहे हैं. 

पीएम मोदी के हाथ में क्या है?

पीएम मोदी के हाथ में एक हथोड़े जैसी एक रेप्लिका दिखाई दे रही है. दरअसल, ये ब्राउन मालेट है. मालेट भी एक तरह का हथोड़ा ही होता है, जो अक्सर लोहे का मना होता है. ऐसे ही हथोड़े का इस्तेमाल कोर्ट में जज की ओर से किया जाता है. ये मालेट एक पावर को दिखाता है यानी इसके हाथ में ये है उसके हाथ में नेतृत्व की जिम्मेदारी है. 

क्या है इसकी कहानी?

जी 20 समिट में इंडोनेशिया ने एक साल के लिए भारत को जी-20 की अध्यक्षता सौंप दी है. अब भारत इन देशों का नेतृत्व करेंगे और अगले साल जी-20 समिट का मेजबान भी भारत होगा. बता दें कि जी-20 समिट में जब एक देश, दूसरे देश को प्रेसिडेंसी ट्रांसफर करता है तो पहले उस देश का राष्ट्राध्यक्ष उसका ऐलान करता है और उसके बाद ये हथोड़ा आगामी मेजबान को सौंप देता है.

ऐसे में जब भारत को अध्यक्षता दी गई तो इसे मालेट को पीएम मोदी को सौंप दिया गया. जिस देश के पास इसकी अध्यक्षता रहती है, उसके पास ये हथोड़ा रहता है और एक साल बाद जब अध्यक्षता ट्रांसफर की जाती है तो उसे भी दूसरे देश को सौंप दिया जाता है. इसे प्रेसेडेंसी की सिंबल माना जाता है. 

जिस तरह एक साल से जी-20 की कमान इंडोनेशिया के हाथ में थी, उसी तरह अब भारत के हाथ में अध्यक्षता होगी. ऐसे में एक साल बाद ये मालेट भी भारत के पास आ गया है. बताया जा रहा है कि आजादी के 75वें साल में मिली इस अध्यक्षता को मोदी सरकार बड़े पैमाने पर मनाने जा रही है. 

यह भी पढ़ें- जिस रस्सी से फांसी दी जाती है, उसका नाम क्या है?...इसे सिर्फ बिहार की एक जेल में ही क्यों बनाया जाता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Metro Stations Close: कहां खुलेंगे गेट और कहां रहेंगे बंद, जानें किसके इशारे पर चलती है दिल्ली मेट्रो?
कहां खुलेंगे गेट और कहां रहेंगे बंद, जानें किसके इशारे पर चलती है दिल्ली मेट्रो?
Brazil Rope Jumping Accident: ब्राजील का वह पुल जो बन गया 'डेथ ट्रैप', जानें रोप जंपिंग सिस्टम में कहां-कहां हुई चूक?
ब्राजील का वह पुल जो बन गया 'डेथ ट्रैप', जानें रोप जंपिंग सिस्टम में कहां-कहां हुई चूक?
Sikkim Tunnel Blast 2026: पहाड़ों की चट्टानों में कैसे बन जाती है मीथेन गैस, यह कितनी जानलेवा?
पहाड़ों की चट्टानों में कैसे बन जाती है मीथेन गैस, यह कितनी जानलेवा?
जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?
जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget