एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा से लेकर मोहम्मद सिराज तक ने खरीदा रेस्टोरेंट, जानें इसमें कितनी होती है कमाई

आजकल हर कोई रेस्टोरेंट के बिजनेस में घुस रहा है. इसके पीछे कारण यह भी है कि शहरों में लोग खाना बनाने से ज्यादा बाहर खाना पसंद कर रहे हैं. चलिए, आपको बताते हैं कि इसमें कितनी कमाई है.

फिल्मी सितारे हों या क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी, अब इनकी दिलचस्पी केवल अपने प्रोफेशन तक सीमित नहीं रह गई है. आजकल ये सेलेब्रिटी अपने करियर के साथ साथ रेस्टोरेंट बिजनेस में भी हाथ आजमा रहे हैं. हाल ही में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपना रेस्टोरेंट शुरू किया, जिससे लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर रेस्टोरेंट खोलने में कितना मुनाफा होता है और यह बिजनेस क्यों सेलेब्रिटी का पसंदीदा विकल्प बन रहा है.

रेस्टोरेंट के बिजनेस में कितनी कमाई?

कपिल शर्मा ने कनाडा में एक शानदार रेस्टोरेंट लॉन्च किया है. वहीं मोहम्मद सिराज ने भी हाल ही में हैदराबाद में अपने नाम से एक रेस्टोरेंट की शुरुआत की है. ये दोनों उदाहरण दिखाते हैं कि सेलेब्रिटी अब अपनी पहचान और लोकप्रियता को ब्रांड में बदलने की दिशा में गंभीरता से काम कर रहे हैं. रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की बात करें तो यह एक तेजी से बढ़ता हुआ सेक्टर है. खासकर भारत, मिडल ईस्ट और दक्षिण एशिया जैसे इलाकों में फूड इंडस्ट्री में निवेश को काफी लाभकारी माना जाता है. एक अनुमान के अनुसार, एक सफल रेस्टोरेंट प्रति माह 5 लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक की कमाई कर सकता है, वह भी रेस्टोरेंट की लोकेशन, टारगेट ऑडियंस और ब्रांड वैल्यू पर निर्भर करता है. सेलेब्रिटी रेस्टोरेंट को इसका अतिरिक्त लाभ मिलता है क्योंकि उनका नाम ही भीड़ खींचने के लिए काफी होता है.

रेस्टोरेंट का बिजनेस निवेश का जरिया

सेलेब्रिटी के लिए रेस्टोरेंट खोलना सिर्फ पैसा कमाने का जरिया नहीं, बल्कि एक लंबे समय का एक तरह से निवेश भी होता है. जब तक वह सेलेब्रिटी चर्चा में रहता है, उसका रेस्टोरेंट भी एक ब्रांड की तरह फलता फूलता है. इसके अलावा, आजकल लोग सिर्फ खाना खाने नहीं, बल्कि एक्सपीरियंस लेने रेस्टोरेंट जाते हैं और यदि वह रेस्टोरेंट किसी फेमस पर्सनैलिटी का है तो ग्राहकों का जुड़ाव और भी बढ़ जाता है. रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में अच्छा मुनाफा तभी आता है जब संचालन, क्वालिटी, ब्रांडिंग और ग्राहक सेवा सही तरीके से हो. अगर सेलेब्रिटी इस क्षेत्र में एक अनुभवी टीम के साथ उतरते हैं तो यह बिजनेस उनके लिए रिटायरमेंट के बाद की कमाई और ब्रांड विस्तार का मजबूत जरिया बन सकता है.

इसे भी पढ़ें- UNSC का अध्यक्ष बनते ही कितना पॉवरफुल हो गया पाकिस्तान, जानिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के पास होती हैं कौन-कौन सी शक्तियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab: कितने हजार किमी तक होता है किसी तूफान का असर? जान लें लिमिट
कितने हजार किमी तक होता है किसी तूफान का असर? जान लें लिमिट
Midterm Elections: मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून
मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून
Netanyahu Salary: इजरायल के पीएम को कितनी सैलरी मिलती है, प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा या कम?
इजरायल के पीएम को कितनी सैलरी मिलती है, प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा या कम?
R.K. Sinha Death: राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा को कितनी मिलती थी पेंशन, अब कौन हकदार?
राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा को कितनी मिलती थी पेंशन, अब कौन हकदार?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget