एक्सप्लोरर

UNSC का अध्यक्ष बनते ही कितना पॉवरफुल हो गया पाकिस्तान, जानिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के पास होती हैं कौन-कौन सी शक्तियां 

पाकिस्तान को UNSC की अध्यक्षता मिलने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. लोग जानना चाह रहे हैं कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता मिलने के बाद पाकिस्तान कितना पॉवरफुल हो गया है? चलिए जानते हैं...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में पाकिस्तान ने 1 जुलाई से अपना कार्यकाल संभाल लिया है. UNSC की अध्यक्षता के लिए पाकिस्तान का चुना जाना इसलिए भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि पाकिस्तान के आतंकी कारनामे दुनिया में छिपे नहीं हैं. हालांकि, पाकिस्तान को UNSC की अध्यक्षता किसी काबिलियत के दम पर नहीं मिली है. UNSC के चार्टर के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के बीच हर महीने अध्यक्षता का रोटेशन होता रहता है. ऐसे में पाकिस्तान 31 जुलाई तक इस पद पर रहेगा. इसके बाद रूस सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर सकता है. 

पाकिस्तान को UNSC की अध्यक्षता मिलने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. लोग जानना चाह रहे हैं कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता मिलने के बाद पाकिस्तान कितना पॉवरफुल हो गया है, उसके पास अब कौन-कौन सी शक्तियां आ गई हैं? और आखिर ये सुरक्षा परिषद क्या काम करती है? 

सबसे पहले UNSC के सदस्य देशों के बारे में जान लीजिए

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य देश होते हैं. इनमें पांच स्थाई व 10 अस्थाई सदस्य होते हैं, जिनका कार्यकाल 2 वर्षों का होता है. पांच स्थाई सदस्यों में चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं. ये वे देश हैं, जिनके पास वीटो पॉवर हैं. वहीं अस्थाई देशों का चुनाव हर दो वर्ष के कार्यकाल के बाद संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य वोटिंग के जरिए करते हैं. पाकिस्तान, जनवरी 2025 से UNSC का अस्थाई सदस्य बना है. वहीं, भारत, 2023 तक इसका सदस्य था. 

UNSC करती क्या है?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थापना अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए हुई थी. ऐसे में UNSC का प्राथमिक कार्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना, शांति स्थापना मिशनों को मंजूरी देना, किसी देश पर प्रतिबंध व सैन्य कार्यवाईयों को मंजूरी देना, दो देशों के बीच विवादों को निपटाने और वैश्विक संकटों में हस्तक्षेप करना है. हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में फैले तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर कई सवाल भी उठे हैं. 

पाकिस्तान अब कितना पॉवरफुल?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बनने के बाद पाकिस्तान अब कितना पॉवरफुल हो गया है और उसके पास कौन-कौन सी शक्तियां आ गई हैं. बता दें, सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष देश के पास सभी औपचारिक ओर अनौपचारिक बैठकों की अध्यक्षता करने का अधिकार होता है, जिसमें वैश्विक एजेंडा तय करने से लेकर सुरक्षा परिषद की कार्यवाहियों को नियंत्रित करना भी शामिल हैं. अध्यक्ष देश सुरक्षा परिषद की बैठकों के दौरान वक्ताओं को बुलाने और चर्चाओं को संचालित करने का काम भी करता है. हालांकि, इन सभी कामों में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की सहमति की भी आवश्यकता होती है.

यह भी पढ़ें: UNSC का अध्यक्ष बना पाकिस्तान, जानें इस कुर्सी पर कौन बैठता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget