एक्सप्लोरर

ई तो गजब हो गईल! मंगल पर मिल गया इस खास शेप वाला पत्थर जो धरती पर लोगों का फेवरेट है

नासा (NASA) ने इस चट्टान को लेकर कहा कि यह चट्टान जहां है, उसके आस पास कई और छोटे छोटे पत्थर हैं. जिसे देख कर लगता है कि ये एक तरह का उल्कापिंड भी हो सकता है.

मंगल ग्रह पर इंसानों द्वारा लगातार खोज जारी है. पृथ्वी के वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वह मगल पर इंसानों को बसा सकते हैं. हालांकि, हाल ही में मंगल ग्रह पर एक ऐसा पत्थर मिला है जिसने सभी इंसानों को चौंका दिया है. दरअसल, इस पत्थर की आकृति एक ऐसी चीज से मिलती जुलती है जो इंसानों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है. भारत के बड़े शहरों समेत दुनिया भर में इस लोग इस चीज के दीवाने हैं. बच्चों में तो ये इतना लोकप्रिय है कि उन्हें हर रोज ये खाना होता है. दरअसल, हम जिस चीज की बात कर रहे हैं, वो डोनट है. मंगल ग्रह पर जो पत्थर मिला है वो बिल्कुल डोनट के आकार का है.

कैसे मिला ये पत्थर

नासा का एक प्रिसर्वेंस रोवर इस वक्त मंगल ग्रह पर घूम रहा है और वहां की तस्वीरें पृथ्वी तक पहुंचा रहा है. उसी रोवर ने हाल ही में एक ऐसी तस्वीर ली जिसकी चर्चा दुनियाभर में है. ये तस्वीर मंगल ग्रह पर पड़े एक पत्थर की है. ये पत्थर बिल्कुल एक डोनट के आकार का है. दिखने में थोड़ा गोल और इसके बीच में बना सुराख इस पत्थर को हुबहू एक डोनट की शक्ल देता है, जो अमेरिका समेत पूरे यूरोप में लोकप्रिय है. इस तस्वीर को रिमोट माइक्रोस्कोपिक इमेजर की मदद से लिया गया है. वहीं तस्वीर को खींचते वक्त रोवर इस पत्थर से लगभद 100 मीटर की दूरी पर था. मिली जानकारी के मुताबिक ये तस्वीर 22 जून 2023 को ली गई थी.

नासा ने इस तस्वीर को लेकर क्या कहा?

नासा ने इस चट्टान को लेकर कहा कि यह चट्टान जहां है, उसके आस पास कई और छोटे छोटे पत्थर हैं. जिसे देख कर लगता है कि ये एक तरह का उल्कापिंड है. यानी नासा का कहना है कि ये चट्टान मंगल ग्रह का नहीं बल्कि किसी और ग्रह का है जो उल्कापिंड के रूप में मंगल ग्रह पर गिरा है. दरअसल, इससे पहले भी मंगल ग्रह पर कई इस तरह के चट्टान पाए गए थे, जो बाद में उल्कापिंड निकले. ये पत्थर इतने वर्षों तक इसलिए संरक्षित हैं क्योंकि मंगलग्रह पर वर्षा बेहद कम होती है. हालांकि, वैज्ञानिक फिलहाल इसके नमूने इकट्ठा करने में जुटे हैं और इससे वो ये तस्दीक करना चाहते हैं कि क्या कभी मंगल ग्रह पर जीवन मौजूद था.

ये भी पढ़ें: वासुकी या शेषनाग नहीं, बल्कि ये थी दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन... इसमें थे 400-500 से कहीं ज्यादा डिब्बे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Theft Case: चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
Ayodhya Ram Mandir Controversy: यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?
यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?
Ayodhya Ram Mandir Controversy: मस्जिद के लिए वक्फ बोर्ड और मंदिर के लिए ट्रस्ट, जानें क्या है दोनों के संचालन तरीके में फर्क?
मस्जिद के लिए वक्फ बोर्ड और मंदिर के लिए ट्रस्ट, जानें क्या है दोनों के संचालन तरीके में फर्क?
Gender Pay Gap India: बड़े शहरों में पुरुषों से 23% कम कमा रहीं महिलाएं, मेहनत पूरी फिर सैलरी क्यों है अधूरी?
बड़े शहरों में पुरुषों से 23% कम कमा रहीं महिलाएं, मेहनत पूरी फिर सैलरी क्यों है अधूरी?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget