एक्सप्लोरर

Foil Paper: क्या आप भी ले जाते हैं फॉइल पेपर में रोटी लपेट कर, तो फिर बीमार कर सकने वाली ये रिसर्च जरूर पढ़ लें

Foil Paper Harmful For Health: नेशनल इंस्टीट्यूट आफ एनवायरमेंट हेल्थ साइंसेज में बतौर टॉक्सिलॉजिस्ट काम करने वाले जीन हैरी कहते हैं कि एल्मुनियम में कई न्यूरोटॉक्सिक एलिमेंट पाए जाते हैं.

Foil Paper Harmful for Health: फॉइल पेपर में रोटी लपेटकर टिफिन में रख लेना बहुत आम बात है. शायद आपके साथ यह हर रोज होता हो. ऑफिस जाते वक्त पत्नी या फिर घर में खाना बनाने वाली दीदी रोटियों को फॉइल पेपर में लपेटकर आपके टिफिन में डाल देती हैं और आप ऑफिस आ कर उन्हें बड़े चाव से यह कह कर खाते हैं कि यह घर का खाना है. बच्चों को भी जब टिफिन दिया जाता है, तो उनकी रोटियां भी फॉइल पेपर में ही लपेट कर दी जाती हैं.

ऐसा लोग इसलिए करते हैं, ताकि रोटियां टिफिन में देखने में सुंदर लगें और रोटियों में गर्माहट बनी रहे. हालांकि, शायद आप नहीं जानते के फॉइल पेपर में लपेटी हुई ये रोटियां आपके हेल्थ के लिए कितनी बुरी हैं. समय रहते अगर आपने इस पर ध्यान नहीं दिया तो यह आपको गंभीर बीमारी का शिकार बना सकती हैं. 

फॉइल पेपर के इस्तेमाल पर क्या कहते हैं विशेषज्ञ

नेशनल इंस्टीट्यूट आफ एनवायरमेंट हेल्थ साइंसेज में बतौर टॉक्सिलॉजिस्ट काम करने वाले जीन हैरी कहते हैं कि एल्मुनियम में कई न्यूरोटॉक्सिक एलिमेंट पाए जाते हैं. अगर आप फॉइल पेपर में कोई भी एसिटिक चीज रखते हैं तो यह आपके शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसके साथ ही जब आप गरमा गरम रोटियां फॉइल पेपर में लपेटते हैं, तो इसके ताप से एल्मुनियम पिघलने लगता है.

यह पिघल कर अगर हमारे शरीर में चला गया तो अल्जाइमर का खतरा बढ़ा देता है. इसके अलावा फॉइल पेपर का ज्यादा इस्तेमाल हमारी हड्डियों को कमजोर करता है और अगर एल्मुनियम ज्यादा मात्रा में हमारे शरीर में प्रवेश कर गया तो हमें ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है, इसके साथ ही किडनी फेल होने का खतरा भी बढ़ जाता है.

फॉइल पेपर की जगह क्या करें इस्तेमाल

आज से कुछ साल पीछे चले जाएं तो आपको ध्यान होगा कि उस वक्त रोटियों को एक साफ-सुथरे कपड़े में लपेटकर टिफिन में पैक किया जाता था. हमें उसी की तरफ फिर से बढ़ना होगा. अगर आपको उसमें समस्या आ रही है तो आप रोटियों को रखने के लिए कांच के टाइट टिफिन का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इस कंटेनर में आपको रोटियां ठंडी करके रखनी होंगी, क्योंकि अगर आप इसमें गरम रोटियां रखेंगे तो वह पसीज जाएंगी यानि रोटियां भाप से गीली हो जाएंगी और खाने लायक नहीं रहेंगी.

इसलिए सही मायनों में देखें तो रोटियों को रखने के लिए सबसे सटीक तरीका एक साफ सुथरा कपड़ा है. अच्छी बात यह है कि आप कपड़े को धो कर कई बार इस्तेमाल कर सकते हैं. जबकि फॉइल पेपर इस्तेमाल करके जब आप उसे फेंक देते हैं तो यह नेचर के लिए भी खतरनाक होता है.

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे मनहूस गाना, सुनने के बाद लोग जान दे देते थे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget