एक्सप्लोरर

कितनी तरह के होते हैं एयर प्यूरीफायर, क्या PM2.5 और PM10 से बचने के लिए अलग-अलग एयर प्यूरीफायर जरूरी हैं?

HEPA यानी High Efficiency Particulate Air प्यूरीफायर. ये सबसे लोकप्रिय एयर प्यूरीफायर है. ये एयर प्यूरीफायर छोटे कणों यानी 0.3 माइक्रोन तक को 99.97% तक हटा सकता है.

प्रदूषण का स्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा है. खासतौर से सर्दी का मौसम आते ही दिल्ली और दूसरे उत्तर भारत के राज्यों में प्रदूषण का स्तर भयावह हो जाता है. लोग इससे बचने के लिए मास्क और एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते हैं. चलिए आज इस खबर में जानते हैं कि एयर प्यूरीफायर कितने तरह के होते हैं और ये कैसे काम करते हैं.

एयर प्यूरीफायर काम कैसे करते हैं

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, एयर प्यूरीफायर हवा को साफ करने के लिए डिज़ाइन किया गया उपकरण है. ये मशीन हवा से प्रदूषकों, धूल, धुएं और अन्य हानिकारक कणों को हटाने में मदद करता है. दरअसल, एयर प्यूरीफायर जहां लगा होता है वह उस जगह की हवा को अपने भीतर खींचता है और फिर उसे फिल्टर कर के छोड़ देता है. चलिए अब जानते हैं कितने तरह के होते हैं एयर प्यूरीफायर.

पहला HEPA एयर प्यूरीफायर

HEPA यानी High Efficiency Particulate Air प्यूरीफायर. ये सबसे लोकप्रिय एयर प्यूरीफायर है. ये एयर प्यूरीफायर छोटे कणों यानी 0.3 माइक्रोन तक को 99.97% तक हटा सकता है. इसके अलावा HEPA फिल्टर PM2.5 और PM10 जैसे कणों को भी निकालने में सक्षम होते हैं.

दूसरे नंबर पर कार्बन एयर प्यूरीफायर

ये प्यूरीफायर हवा को साफ करने के लिए सक्रिय कार्बन का उपयोग करते हैं. इनका मुख्य काम होता है गैसों और दुर्गंधों को अवशोषित करना. इसके अलावा कार्बन एयर प्यूरीफायर वाष्पशील ऑर्गेनिक कंपाउंड (VOCs) और धुएं को हटाने में भी काम का है.

तीसरे नंबर पर UV लाइट एयर प्यूरीफायर

UV (Ultraviolet) लाइट प्यूरीफायर का काम होता है हवा में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और फफूंद को फिल्टर करना.  इन चीजों को खत्म करने के लिए ये एयर प्यूरीफायर UV लाइट का इस्तेमाल करता है. आसान भाषा में कहें तो ये प्यूरीफायर मुख्य रूप से माइक्रोबियल प्रदूषण के खिलाफ काम करता है.

इलेक्ट्रोस्टैटिक एयर प्यूरीफायर के बारे में जानिए

इलेक्ट्रोस्टैटिक एयर प्यूरीफायर इलेक्ट्रोस्टैटिक चार्ज का उपयोग करते हैं. ये प्यूरीफायर हवा के कणों को पॉजिटिव या निगेटिव चार्ज देते हैं, जिससे प्रदूषित कण एक साथ इकट्ठा हो जाते हैं. आपको बता दें, इलेक्ट्रोस्टैटिक एयर प्यूरीफायर PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषकों को हटाने में सक्षम होते हैं. इसके अलावा प्लाज्मा एयर प्यूरीफायर और हाइब्रिड एयर प्यूरीफायर भी होते हैं.

ये भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi Security: लॉरेंस बिश्नोई जिस जेल में है, क्या तिहाड़ की तरह वहां भी तैनात है दूसरे राज्यों की पुलिस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget