एक्सप्लोरर

River of Five Colors: इस नदी में बहता है 5 रंगों का पानी, यह पेंटिंग नहीं बल्कि है असली तस्वीर

Colorful Flow: कोलंबिया देश में बहने वाली इस सुंदर नदी का नाम कैनो क्रिस्टल्स (Cano Cristales) है. नदी की खूबसूरती की वजह से ही इसको दैवीय बगीचा भी कहा जाता है.

River of Five Colors : आपने आकाश में बारिश के बाद सात रंगों का रेनबो (Rainbow) ज़रूर देखा होगा. ये दिलचस्प नज़ारा थोड़ी देर के लिए ही होता है, लेकिन यह मन मोह लेता है. क्या आपको पता है कि हमारी धरती पर एक बहता हुआ रेनबो भी मौजूद है, हालांकि इसमें 7 नहीं, केवल 5 रंग हैं. आज की इस खबर में हम आपको पांच रंगों वाली नदी के बारे में बताने जा रहे हैं.

इस दुनिया में कुछ ऐसी कुदरती चीज़ें मौजूद हैं, जो अपनी आश्चर्यजनक खूबसूरती के कारण दिखने में नकली लगती हैं. इस लिस्ट में ही एक ऐसी नदी शामिल है, जिसमें बहने वाला पानी कुल 5 रंगों का होता है. ये बात सुनकर आप भी चौंक गए होंगे. कुदरत के इस नायाब नमूने को देखने के लिए दूर दूर से लोग दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप के कोलंबिया देश में जाते हैं.

पांच रंगों वाली नदी

कोलंबिया देश में बहने वाली इस सुंदर नदी का नाम कैनो क्रिस्टल्स (Cano Cristales) है. नदी की खूबसूरती की वजह से ही इसको दैवीय बगीचा भी कहा जाता है. कैनो क्रिस्टल्स नदी दुनिया भर के लोगों को अपनी अनोखी खासियत के चलते हैरान कर देती है. लोग इस नदी की ओर आकर्षित होते हैं. दरअसल, इस नदी में पांच अलग-अलग रंगों का जल बहता है. इन रंगों में शामिल हैं- पीला, हरा, लाल, काला और नीला रंग. पचरंगी पानी की वजह से नदी को रिवर ऑफ फाइव कलर्स (River of Five Colors) नाम से भी जाना जाता है और इस इंद्रधनुषी पानी को लिक्विड रेनबो (Liquid Rainbow) भी पुकारते हैं.

पानी का कलर बदलने की वजह

नदी को देखकर ऐसा लगता है मानो पेंटिंग पैलेट पर रंग तैर रहे हो. इस नदी को दुनिया की सबसे सुंदर नदी भी माना जाता है. इसका निखरा हुआ रूप देखने के लिए जून से लेकर नवंबर के बीच सैलानी कोलंबिया जाते हैं.

नदी के पानी का कलर बदलने के पीछे एक दिलचस्प वजह है. यह कोई जादू नहीं है कि इस नदी का पानी पचरंगा है, बल्कि ऐसा इसमें उगने वाले एक खास पौधे मैकेरेनिया क्लेविगरा की वजह से होता है. इस पौधे की वजह से ही ऐसा लगता है कि जैसे पूरी नदी ही रंगों से भरी हुई है. पानी की तलहटी में मौजूद पौधे पर सूरज की रोशनी पड़ते ही पानी लाल रंग का दिखने लगता है. इसके बाद धीमी और तेज़ रोशनी के साथ पौधे की अलग-अलग आभा पानी के रंग पर झलकने लगती है.

ये भी पढ़ें-

Abortion: भारत में अबॉर्शन की तीन कैटेगरी क्या कहती हैं? जानें अबॉर्शन करवाने का प्रोसीजर

Anxiety Disorders: क्या है एंग्जाइटी डिसऑर्डर? इन नेचुरल तरीकों से करें दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Venezuela Earthquak: भूकंप से वेनेजुएला के किस शहर में सबसे ज्यादा हुई तबाही? जानें राजधानी कराकस के हालात
भूकंप से वेनेजुएला के किस शहर में सबसे ज्यादा हुई तबाही? जानें राजधानी कराकस के हालात
Venezuela Earthquake: आंधी से लेकर तूफान, बारिश से लेकर सुनामी तक... सबकी भविष्यवाणी कर लेते हैं वैज्ञानिक, लेकिन भूकंप की क्यों नहीं?
आंधी से लेकर तूफान, बारिश से लेकर सुनामी तक... सबकी भविष्यवाणी कर लेते हैं वैज्ञानिक, लेकिन भूकंप की क्यों नहीं?
Funeral Meal: हिंदुओं में तेहरवीं तो मुस्लिमों में चहल्लुम, क्रिश्चियन और यहूदी मौत के बाद कौन सा भोज करते हैं? जानिए जवाब
हिंदुओं में तेहरवीं तो मुस्लिमों में चहल्लुम, क्रिश्चियन और यहूदी मौत के बाद कौन सा भोज करते हैं? जानिए जवाब
Muharram 2026: इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?
इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?

वीडियोज

Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?
Ram Mandir Donation Scam Exposed | Sanjay Singh: SIT की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget