एक्सप्लोरर

भारत के अलावा इन देशों में मिलता है टोल पास, जानें कहां है सबसे सस्ता सफर

FASTag Annual Pass: भारत में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पूरे देश के लिए टोल पास नीति की घोषणा की है, जो कि 15 अगस्त से लागू होगी. चलिए जानते हैं कि यह और किन देशों में लागू है.

FASTag Annual Pass: पिछले काफी समय से इस बात की चर्चा हो रही थी कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय पूरे देश में एक नई टोल नीति लेकर आ रहा है. इसके तहत टोल प्लाजा पर लोगों की यात्राओं को सुलभ बनाने का काम किया जाएगा. सभी की अटकलों पर विराम लगाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने X पर फास्टैग एनुअल पास जारी करने का एलान किया है. चलिए पहले इसके बारे में जाने और फिर जानेंगे कि किस-किस देश में सस्ता टोल पास लागू होता है. 

सोशल मीडिया पर आज एनुअल फास्टैग को लेकर नितिन गडकरी ने बताया है कि इसके जरिए यूजर्स को साल में सिर्फ एक बार 3000 रुपये खर्चने होंगे और यह उनको जारी कर दिया जाएगा. इस पास के जारी होने के बाद यह 1 साल या 200 यात्राओं के लिए जारी रहेगा. यह देशभर में 15 अगस्त 2025 से लागू किया जाएगा. 

किन देशों में लगता है टोल पास 

टोल पास लागू करने वाला अकेला भारत नहीं है, इसके अलावा भी दुनिया में कई देश हैं जो कि टोल पास लागू करते हैं. कई देश अक्सर पुलों, टनल या फिर एक्सप्रेस वे से गुजरने के लिए वन टाइम टोल पॉलिसी की सुविधा देते हैं. इस लिस्ट में फ्रांस, इटली, पुर्तगाल, स्पेन, नॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन और स्विट्जरलैंड शामिल हैं. 

किस देश में कैसे और कितना करना होता है भुगतान

  • फ्रांस, इटली, स्पेन, पुर्तगाल, नॉर्वे, डेनमार्क और स्वीडन की बात करें तो यहां पर टोल के लिए डिजिटल और पेपर टोलिंग मिलती है, जिसमें एकमुश्त भुगतान या फिर लॉन्ग टाइम पास ऑप्शन भी शामिल है. 
  • फ्रांस, इटली, स्पेन और पुर्तगाल में टोल टिकट विभिन्न प्रकार की टोल बॉक्स योजनाएं देता है, जिसमें €5.90 का "पे-एज-यू-गो" ऑप्शन और €13.90 का "फ्रीक्वेंट ट्रैवलर" ऑप्शन शामिल है, जिसमें कोई एक्स्ट्रा शुल्क नहीं लगता है.
  • स्विटजरलैंड में ईजीट्रिप ट्रांसपोर्ट सर्विस टोल की सुविधा देती है. इसमें कुछ विशिष्ट मार्गों पर वन टाइम पेमेंट का ऑप्शन भी शामिल है.
  • स्विटजरलैंड में टोल पास विगनेट की लागत 40 CHF तक है और यह 14 महीनों के लिए वैध होता है.
  • जर्मनी, ऑस्ट्रिया और कुछ अन्य देशों में आप एक लिमिटेड टाइम के लिए टोल पास स्टीकर खरीदते हैं और इसके जरिए टोल रोड पर यात्रा कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: तीसरा विश्वयुद्ध हुआ तो सबसे पहले किन देशों पर होगा हमला, सुरक्षित रहेंगे ये मुल्क

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब तक कितनी जंग लड़ चुका है USS अब्राहम लिंकन, जानें इसकी ताकत
अब तक कितनी जंग लड़ चुका है USS अब्राहम लिंकन, जानें इसकी ताकत
समुद्र के नीचे मिले तेल तो किसका अधिकार, क्या है इंटरनेशनल लॉ?
समुद्र के नीचे मिले तेल तो किसका अधिकार, क्या है इंटरनेशनल लॉ?
NTA ने फिर कराई किरकिरी, जानें अब तक कितने एग्जाम में हुई गड़बड़ी?
NTA ने फिर कराई किरकिरी, जानें अब तक कितने एग्जाम में हुई गड़बड़ी?
क्या आम आदमी भी पहन सकता है बुलेटप्रूफ जैकेट, किस चीज से बनती है?
क्या आम आदमी भी पहन सकता है बुलेटप्रूफ जैकेट, किस चीज से बनती है?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget