एक्सप्लोरर

तीसरा विश्वयुद्ध हुआ तो सबसे पहले किन देशों पर होगा हमला, सुरक्षित रहेंगे ये मुल्क

Iran Israel War World War 3: ईरान और इजराइल के बीच खूनी संघर्ष खत्म नहीं हो रहा है, कुछ अन्य देश भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो किस देश पर पहले हमला होगा और कौन से देश सुरक्षित रहेंगे.

ईरान और इजराइल के बीच खूनी संघर्ष चल रहा है, जिससे दुनिया हैरान है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह तीसरे विश्व युद्ध का ट्रेलर है? अगर ऐसा है तो क्या युद्ध की चिंगारी पूरी दुनिया को अपनी जद में ले लेगी. क्योंकि दोनों देश एक-दूसरे को तबाह करने की धमकी दे रहे हैं और अमेरिका भी इस जंग में कूदने की फिराक में है. अमेरिका जंग में इजराइल का साथ दे रहा है और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कह दिया है कि जब तक ईरान के सारे परमाणु ठिकाने तबाह नहीं हो जाते हैं, तब तक ये हमले नहीं रुकेंगे. लेकिन अगर सच में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया तो किन देशों पर पहला हमला होगा और कौन से देश सुरक्षित रहेंगे. 

रूस ने की तीसरे विश्व युद्ध की बात

इजराइल के ईरान पर हमले के बाद रूस की प्रतिक्रिया ने सभी को हैरान कर दिया है. रूस की सेना के टॉप जनरल अलाउदिनोव ने कहा है कि इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के साथ अब तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है. जनरल ने साफ तौर पर कह दिया है कि 10 लाख सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार किया जाए. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ईरान और इजराइल की जंग में अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका, रूस और चीन भी शामिल हो रहे हैं. 

कहां से शुरू हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध

अगर यह सच हुआ तो तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत पश्चिमी एशिया से हो सकती है. टकराव बढ़ा तो इसमें कई देश शामिल हो सकते हैं. अब सवाल है कि युद्ध किन देशों के बीच हो सकता है और कहां पर हमला होगा. इस वक्त अमेरिका सबसे शक्तिशाली देश है और वो रूस व चीन को अपना प्रतिद्वंदी मानता है. अमेरिका के साथ यूरोपीय देश भी इस जंग में शामिल हो सकते हैं. वहीं नॉटो देश भी अमेरिका का साथ दे सकते हैं. वहीं दूसरे गुट में चीन, रूस, उत्तर कोरिया और अरब देश शामिल हो सकते हैं. 

कौन से देश सबसे सुरक्षित

युद्ध और हमले के अलावा अगर बात करें इस दौरान सबसे सुरक्षित देश की, तो कुछ देश ऐसे भी हैं जो सबसे सुरक्षित रहेंगे. इनमें स्विट्जरलैंड, कनाडा, न्यूजीलैंड, आइसलैंड, स्वीडन, भूटान और फिनलैंड शामिल हैं. स्विट्जरलैंड को हमेशा तटस्थता और शांति के लिए जाना जाता है. इसने पिछले कई दशकों से युद्ध में हिस्सा नहीं लिया है. न्यूजीलैंड अपनी भौगोलिक स्थिति और राजनीतिक तटस्थता के लिए सुरक्षित माना जाता है. कनाडा की विशाल भौगोलिक सीमाएं और कम जनसंख्या इसको सुरक्षित बनाते हैं. आइसलैंड की भौगोलिक स्थिति और कम जनसंख्या इसे किसी भी युद्ध से दूर रखती है. स्वीडन का मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र इसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में डालता है. फिनलैंड की सरकार ने हमेशा से सामरिक सुरक्षा को पहले रखा है. भूटान की भौगोलिक स्थिति और कम जनसंख्या इसको सुरक्षित बनाते हैं. 

यह भी पढ़ें: इजयराल-ईरान ही नहीं इन देशों की लड़ाई में भी कूद चुका है अमेरिका, भारत के खिलाफ भी उतार दी थी सेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget