एक्सप्लोरर

भारत के अलावा किन-किन देशों में लग चुकी इमरजेंसी, ऐसा करने वालों को कितनी मिलती है सजा?

50 Years Of Emergency In India: भारत में आज इमरजेंसी के काले अध्याय को 50 साल पूरे हो गए हैं. यह आज भी एक बुरे सपने की तरह है. चलिए जानें कि भारत के अलावा किन देशों में कब-कब इमरजेंसी लग चुकी है.

आज देश में इमरजेंसी लागू हुए 50 साल का वक्त बीत गया है. उस वक्त भारत में कांग्रेस की सरकार थी और इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री हुआ करती थीं. उस वक्त देश में ऐसा तूफान उठा था, जिससे हर भारतीय को जूझना पड़ा था. इमरजेंसी देश के इतिहास का वो काला अध्याय है, जो कभी नहीं मिटेगा और आज भी लोगों के जहन में बुरे सपने की तरह जिंदा है. आज इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा ने उसके दंश को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट किया. आइए जानें कि भारत के अलावा और किन देशों में इमरजेंसी लग चुकी है. 

क्या होती है इमरजेंसी

इमरजेंसी या आपतकाल उसे कहते हैं, जो कि विपत्ति के समय लगाया जाता है. इस दौरान सरकार उन नीतियों को लागू करती है, जो कि आम समय पर लागू नहीं होती है. इसके पीछे नागरिकों की सेवा का उद्देश्य होता है. सरकार इमरजेंसी तब लगाती है, जब कोई महामारी, प्राकृतिक आपदा, नागरिक संघर्ष या फिर सैन्य संघर्ष की स्थिति होती है. अपने देश के संविधान में भी इस तरीके के नियम का जिक्र है, लेकिन उस परिस्थिति में जब देश पर आर्थिक, आंतरिक या फिर बाहरी रूप से खतरा होता है. इस दौरान अगर राष्ट्रपति को लगता है कि देश पर खतरा है, तो वे इमरजेंसी लगा सकते हैं. तब देश की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में आ जाती है और वे बिना किसी रोक-टोक के गंभीर फैसले से सकते हैं. इमरजेंसी में लोगों के अधिकारों और स्वतंत्रता को निलंबित कर दिया जाता है. 

किन देशों में लागू हो चुकी है इमरजेंसी

आंकड़ों की मानें तो 1985 से लेकर साल 2014 तक कम से कम 137 देशों ने एक बार तो अपने देश में इमरजेंसी जरूर लगाई है. अब यह भी जान लेते हैं कि भारत के अलावा किन देशों में इमरजेंसी लगी.

पाकिस्तान

पाकिस्तान में पांच बार इमरजेंसी का एलान हो चुका है. पहली बार 1958 में राष्ट्रपति इस्कंदर मिर्जा ने इमरजेंसी लागू की थी. 

  • इसके बाद साल 1969 में जनरल याह्या खान ने इमरजेंसी की घोषणा की. 
  • 1977 में राष्ट्रपति जनरल मुहम्मद जिया-उल-हकी ने इमरजेंसी लागू की थी.
  • 1998 में राष्ट्रपति मुहम्मद रफीक तरारी ने इमरजेंसी लगाई थी. 
  • 2007 में जनरल परवेज मुशर्रफ ने भी इमरजेंसी लगाई थी. पहली तीन इमरजेंसी में मार्शल लॉ लागू था और कमान सेना के हाथ में थी.

नाइजीरिया

नाइजीरिया में नागरिक संघर्ष के चलते इमरजेंसी लगाई जाती है. कुछ साल पहले आतंकी संगठन बोको हराम के चलते कई आतंकी हमले हुए थे, जिस वजह से इमरजेंसी लगाई गई थी. यहां पर साल 2011 और 2013 में इमरजेंसी लगी थी.

फिलीपींस

फिलीपींस में कई बार इमरजेंसी लागू हुई है. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1941 में, मार्शल लॉ छह बार 1896, 1898, 1944-45, 1972-1981, 2009, 2017-2019 लागू हो चुका है. यहां पर विद्रोह की स्थिति के दौरान 2003 में, 2006 और 2016 में स्टेट ऑफ इमरजेंसी, 2020 में स्टेट ऑफ पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी और 2020-21 में आपदा से जुड़ी इमरजेंसी लागू होती है. 

मालदीव

मालदीव में साल 2004 में सुनामी और भूकंप के बाद इमरजेंसी लागू की गई थी. इसके बाद 5 फरवरी 2018 को यहां के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने 15 दिनों के लिए इमरजेंसी घोषित की थी. इस दौरान सुरक्षा बलों को मालदीव के सुप्रीम कोर्ट में जाने का आदेश दे दिया था. 

हंगरी

हंगरी में कोरोना वायरस महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध की वजह से इमरजेंसी लागू हुई है. यहां पर इमरजेंसी 30 दिनों तक रहती है, हालांकि बाद में इसे बढ़ाया भी जा सकता है.   

यह भी पढ़ें: भारत में एक नहीं, तीन बार लग चुकी है इमरजेंसी, जान लें ऐसा कब-कब हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
Healthy Food Business: फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget