एक्सप्लोरर

Elections 2023: विधानसभा चुनाव में कितने लाख रुपये खर्च कर सकता है एक प्रत्याशी? ये है चुनाव आयोग का नियम

Elections 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, जिनमें सैकड़ों प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सभी के लिए चुनावी खर्चे की सीमा तय है.

Elections 2023: चुनाव आते ही नेताओं की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं, अलग-अलग पार्टी से टिकट दिए जाते हैं, जिसके बाद नेता प्रचार में जुट जाते हैं. इस प्रचार में नेताओं के लाखों रुपये खर्च होते हैं. कई चुनावों में तो ये खर्चा करोड़ों रुपये तक पहुंच जाता है, हालांकि चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक तय की गई सीमा से ज्यादा कोई नेता खर्च नहीं कर सकता है. फिलहाल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. इसी बीच ये जानते हैं कि आखिर एक विधायक अपने चुनाव प्रचार में कितना खर्च कर सकता है?

पांच राज्यों में चुनाव
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं. जिनके नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे. पांचों राज्यों में सैकड़ों प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और अपना भाग्य आजमा रहे हैं. चुनाव प्रचार, कार्यकर्ताओं के खाने-पीने का खर्चा और बाकी चीजों पर नेता लाखों रुपये खर्च कर लेते हैं. 

क्या हैं आयोग के नियम?
चुनाव आयोग की तरफ से चुनावी खर्चे की एक सीमा तय की जाती है. अब विधानसभा चुनाव में कोई भी विधायक 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है. इसके अलावा पैसा खर्च करने पर उसके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है. चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक इन 40 लाख में से कैश में सिर्फ 10 हजार रुपये खर्च किए जा सकते हैं. बाकी का ट्रांजेक्शन ऑनलाइन तरीके से होगा. 

इसके अलावा चुनाव आयोग ने सभी प्रत्याशियों को चुनावी खर्चे के लिए एक बैंक अकाउंट खोलने का भी निर्देश दिया है, इसी अकाउंट से चुनाव संबंधी तमाम खर्चे होंगे. जिससे चुनाव आयोग इसकी निगरानी कर पाएगा. इतना ही नहीं प्रत्याशी को चुनाव आयोग की तरफ से दिए गए एक रजिस्टर में खर्चे से जुड़ी हर जानकारी लिखनी होगी, जिसमें तमाम तरह की रसीदें भी होनी जरूरी हैं. 

इससे पहले चुनाव आयोग ने विधायकों के लिए खर्चे की सीमा 28 लाख की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 40 लाख किया गया है. हालांकि छोटे राज्यों के लिए ये सीमा 28 लाख है, जो पहले 20 लाख रुपये तक थी. पिछले साल यानी 2022 में चुनाव आयोग ने ये सीमा बढ़ाई थी. 

ये भी पढ़ें - Deepfake Videos: डीपफेक वीडियो को कैसे पहचान सकते हैं आप? इन बातों पर देना होगा ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना सत्रावसान किए कब तक स्थगित रह सकता है कोई संसद सत्र, क्या है लिमिट?
बिना सत्रावसान किए कब तक स्थगित रह सकता है कोई संसद सत्र, क्या है लिमिट?
संसद के मानसून सत्र का अब तक नहीं हुआ सत्रावसान, पहले कब-कब हो चुका ऐसा?
संसद के मानसून सत्र का अब तक नहीं हुआ सत्रावसान, पहले कब-कब हो चुका ऐसा?
सड़कों पर किया दंगा-तोड़फोड़ तो पेरेंट्स भरेंगे जुर्माना, जानें फ्रांस का नया कानून
सड़कों पर किया दंगा-तोड़फोड़ तो पेरेंट्स भरेंगे जुर्माना, जानें फ्रांस का नया कानून
रौब झाड़ने के लिए पहन ली सेना की वर्दी, जानें कितनी मिलेगी सजा?
रौब झाड़ने के लिए पहन ली सेना की वर्दी, जानें कितनी मिलेगी सजा?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget