एक्सप्लोरर

धरती पकड़ के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा बार चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड, कभी नहीं मिली जीत

Election 2023: धरती पकड़ पाकिस्तान के लाहौर में पैदा हुए थे, तब मुल्क के दो हिस्से नहीं हुए थे. बंटवारे के बाद वो बिहार के भागलपुर आ गए. इसके बाद से ही उन्होंने चुनाव लड़ना शुरू कर दिया.

देश के अगले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब वोटिंग का इंतजार है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी वोटिंग होनी है. इन तमाम राज्यों में हजारों की संख्या में प्रत्याशी हैं, जो अपनी किस्मत आजमाएंगे. इसी बीच हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिसने देश में सबसे ज्यादा बार चुनाव लड़े हैं और एक भी बार उसकी जीत नहीं हुई. इतना ही नहीं ये जनाब राष्ट्रपति चुनाव में भी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं. 

काफी मशहूर हैं धरती पकड़
दरअसल ये शख्स पाकिस्तान के लाहौर में पैदा हुए थे, तब मुल्क के दो हिस्से नहीं हुए थे. जब बंटवारा हुआ तो ये भारत आ गए. वैसे तो इन जनाब का नाम काका जोगिंदर सिंह है, लेकिन ये धरती पकड़ के नाम से काफी मशहूर थे. देश के हर चुनाव में इन्हें एक बार जरूर याद किया जाता है. हालांकि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं.

कितनी बार लड़ चुके हैं चुनाव?
कोई भी आम इंसान ज्यादा से ज्यादा कितनी बार चुनाव लड़ सकता है, एक वक्त ऐसा आता है जब वो अपनी हार से तंग आकर चुनाव लड़ना ही बंद कर देता है और संन्यास लेने का फैसला करता है. लेकिन धरती पकड़ के साथ ऐसा नहीं है. इन्होंने देश के तमाम राज्यों में होने वाले चुनावों में हिस्सा लिया और हर बार हार का सामना किया. पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए. धरती पकड़ 282 से ज्यादा बार चुनाव लड़ चुके थे.

धरती पकड़ बिहार में रहते हैं और उन्हें हर बार आने वाले किसी चुनाव का इंतजार रहता था. चुनाव आते ही वो सबसे पहले जाकर अपना नामांकन दाखिल करते थे. उनका कहना था कि वो लोकतंत्र और आम आदमी की अहमियत बताने के लिए ऐसा करते हैं. भागलपुर में लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होंने नलकूप लगाए, यानी जमीन के अंदर से पानी निकाला. यही वजह है कि उन्हें धरती पकड़ नाम दिया गया, आगे चलकर रिकॉर्ड चुनाव लड़ने के बाद उनका ये नाम मशहूर हो गया. 

ये भी पढ़ें - Delhi Pollution: दिल्ली में क्या है पॉल्यूशन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, कब सबसे ज्यादा जहरीली हुई थी हवा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bengal Rajya Sabha Bypolls 2026: TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
Satellite Computer: क्या सैटेलाइट फोन की तरह‌ सैटेलाइट कंप्यूटर भी होते हैं, जानें कौन करता है इनका इस्तेमाल?
क्या सैटेलाइट फोन की तरह‌ सैटेलाइट कंप्यूटर भी होते हैं, जानें कौन करता है इनका इस्तेमाल?
Space Effects On Brain: स्पेस में शरीर ही नहीं दिमाग पर भी पड़ता है असर, जानें क्या आता है बदलाव?
स्पेस में शरीर ही नहीं दिमाग पर भी पड़ता है असर, जानें क्या आता है बदलाव?
Iran US War: ईरान में अब कौन चला रहा सरकार, जो अमेरिका के सामने झुकने को नहीं तैयार? जान लें एक-एक नाम
ईरान में अब कौन चला रहा सरकार, जो अमेरिका के सामने झुकने को नहीं तैयार? जान लें एक-एक नाम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget