एक्सप्लोरर

IMF से लोन मिलने के बाद क्या पाकिस्तान खरीद सकता है S-400 मिसाइल सिस्टम? ये रहा जवाब

S-400 ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव में अपना अहम योगदान निभाया था. इसने पाकिस्तान के सभी मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया. चलिए जानते हैं कि क्या इसको पाकिस्तान भी खरीद सकता है.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों को मिसाइलों से उड़ा दिया था. दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच आईएमएफ ने पाकिस्तान की 2.4 अरब डॉलर देकर मदद की है. पाकिस्तान में जहां एक तरफ इस कर्ज से खुशी की लहर है तो दूसरी तरफ भारत में लोग चिंता जता रहे हैं.

लोगों का कहना है कि पाकिस्तान इसका उपयोग आंतकवाद और हथियारों को खरीदने में कर सकता है. कई लोगों की तरफ से यह बताया जा रहा है कि आईएमएफ के इस लोन से पाकिस्तान भारत की तरह S-400 मिसाइल सिस्टम डिफेंस सिस्टम खरीदने वाला है. चलिए, आपको इसके पीछे की सच्चाई बताते हैं. 

क्या पाकिस्तान खरीद सकता है S-400 

जहां तक पाकिस्तान के S-400 खरीदने का सवाल है तो इसका जवाब ना होने वाला है, क्योंकि भारत ने रूस से एयर डिफेंस सिस्टम खरीदते समय अपनी चिंता जाहिर कर दी होगी. यहां तक चीन ने जो रूस से  S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है बताया जा रहा है कि वह भारत जैसा नहीं है उसमें काफी बदलाव हैं. रूस, पाकिस्तान को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम बेचकर भारत के साथ रिश्ते खराब बिल्कुल भी नहीं करेगा.

भारत, रूस का रक्षा क्षेत्र में एक पुराना दोस्त रहा है और भारत ने रूस से कई हथियार खरीदे हैं. एक्सपर्ट यह भी मानते हैं कि रूस पाकिस्तान को अपना S-400 देकर गलती नहीं करेगा, क्योंकि पाकिस्तान अमेरिका को रूस की इस टेक्नोलॉजी को सौंप सकता है, अगर ऐसा होता है तो यह रूस के लिए किसी तगड़े झटके से कम नहीं होने वाला. इसलिए रूस ने अभी तक सिर्फ कुछ ही देशों को  ही S-400 बेचा है, जो उसके काफी करीबी दोस्त हैं.  

IMF से मिले कर्ज का इस्तेमाल 

दूसरी बात पाकिस्तान को IMF की तरफ से जो इतना बड़ा कर्ज दिया गया है वह उसकी आर्थिक हालात को देखते हुए दिया गया है. IMF से मिले कर्ज की कुछ सीमाएं होती हैं. संस्था इसकी निगरानी करती है कि उसके पैसे का उपयोग किस काम में किया जा रहा है. इस कर्ज को देने के पीछे मकसद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता और अन्य सुधार है. अगर पाकिस्तान इन पैसों का खर्च रूस से हथियार खरीदने में करता है तो अमेरिका और बाकी पश्चिमी देश इससे काफी नाराज होंगे और अगली बार से पाकिस्तान को कर्ज मिलना भी बंद हो जाएगा.  इस तरह अगर सरल शब्दों मे कहा जाए तो पाकिस्तान को यह पैसे मिलने के बाद भी उसके लिए S-400  एयर डिफेंस सिस्टम खरीदना आसान नहीं होगा. 

इसे भी पढ़ें- जब अमेरिका ने वाजपेयी को दिया था कश्मीर पर बातचीत का ऑफर, पूर्व पीएम ने दिया था ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, उपचुनाव तक कौन संभालेगा काम?
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, उपचुनाव तक कौन संभालेगा काम?
सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग या सौरव गांगुली, किस रिटायर्ड क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा पेंशन?
सचिन-सहवाग या गांगुली, किस रिटायर्ड क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा पेंशन?
Ethanol: कौन-सा देश सबसे ज्यादा बनाता है एथेनॉल, क्या वहां पेट्रोल में मिलाते हैं इसे?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बनाता है एथेनॉल, क्या वहां पेट्रोल में मिलाते हैं इसे?
Where Dying Is Banned: ये है दुनिया का ऐसा अनोखा शहर जहां मरना मना, सरकार ने लगा रखा है बैन
ये है दुनिया का ऐसा अनोखा शहर जहां मरना मना, सरकार ने लगा रखा है बैन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget