एक्सप्लोरर

Earthquake Detection: इन देशों में 60 सेकेंड पहले लग जाता है भूकंप का पता, कौन-सा सिस्टम करता है काम?

Earthquake Detection: दुनिया में कई जगहों पर भूकंप तबाही मचा रहा है. यही वजह है कि कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां पर भूकंप आने से कुछ देर पहले ही अलार्म लोगों को सतर्क कर देता है.

Earthquake Detection: दो दिन पहले पश्चिमी नेपाल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कि लोगों में हलचल मच गई. भूकंप की तीव्रता 5.2 नापी गई थी. पहला झटका राच 8.07 मिनट पर महसूस किया गया और दूसरा झटका कुछ ही मिनट के बाद रात 8.10 मिनट पर आया. दूसरे झटके की तीव्रता 5.5 बताई गई. इन दोनों का सेंटर पानीक क्षेत्र के जाजरकोट में था. नेपाल के साथ-साथ झटके उत्तर भारत में भी महसूस किए गए हैं. लखनऊ, लद्दाख, पिथौरागढ़ और उत्तराखंड में भूकंप से दहशत का माहौल हो गया. 

म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप की तबाही

हालांकि सभी जगह भूकंप की वजह से हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अभी कुछ ही दिन पहले म्यांमार और थाईलैंड में भी तगड़े झटके महसूस किए गए थे. यहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मरने वालों का आंकड़ा 2000 से भी ज्यादा है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां पर भूकंप आने से पहले ही इसका पता चल जाता है. चलिए जानें कि वो कौन से देश हैं. 

कहां भूकंप आने से पहले ही चल जाता है पता

जापान और केलिफोर्निया दो ऐसी जगहें हैं, जहां पर भूकंप आने से 60 सेकेंड पहले पता चल जाता है और लोग एलर्ट मोड पर आ जाते हैं. दरअसल इन जगहों पर सेंसर और अलार्म सिस्टम है, जिसकी वजह से यहां 60 सेकेंड पहले ही इसका अलर्ट जारी कर दिया जाता है. यह सिस्टम भूकंप के सेंटर से निकलने वाली पी-वेव्स का पता लगाकर काम करती है, जो कि एस वेव्स के पहले ही पहुंच जाती हैं. पी-वेव्स के आधार पर ही यह सिस्टम भूकंप के झटकों की तीव्रता और नुकसान का पहले से ही अनुमान लगाकर लोगों को एलर्ट करता है. 

जापान में आ सकता है तगड़ा भूकंप

जापान और केलिफोर्निया ये दोनों ऐसी जगहें हैं जो कि सक्रिय भूकंप क्षेत्रों में स्थित हैं. यहां पर अक्सर तेज झटकों वाले भूकंप आते रहते हैं. यही वजह है कि लोगों को आगाह करने के लिए ऐसा सिस्टम बनाया गया है. हाल ही में जापान की सरकार ने एक चेतावनी जारी कर कहा है कि प्रशांत महासागर के तट के पास तेज भूकंप आ सकता है. उन्होंने कहा है कि यह भूकंप इतना तेज को सकता है कि सुनामी भी आ सकती है. इस तबाही में करीब तीन लाख लोगों की जान जा सकती है. ऐसे में यह अलार्म लोगों को थोड़ा सुरक्षित करने का काम करता है.

यह भी पढ़ें: दुनिया में नए धर्म की हो गई भविष्यवाणी! जानिए कैसे बनता है नया धर्म, कहां मिलती है इसकी मान्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget