एक्सप्लोरर

दुनिया में नए धर्म की हो गई भविष्यवाणी! जानिए कैसे बनता है नया धर्म, कहां मिलती है इसकी मान्यता 

इंसान के जन्म के समय कोई धर्म ही मौजूद नहीं था, लेकिन जैसे-जैसे सभ्यताओं का विकास हुआ, लोगों की धार्मिक मान्यताएं भी बनती गई. इसी क्रम में सनातन, इस्लाम, ईसाई या दुनिया के अन्य धर्म आए.

How New Religion Formed: दुनिया में जल्द ही नया धर्म आने वाला है और इसके लिए संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में एक सेंटर भी तैयार हो चुका है. यह भविष्यवाणी भारत के एक बड़े इमाम डॉक्टर इमाम उमैर इलियासी ने की है. उन्होंने कहा है कि नया धर्म मुस्लिम, यहूदी और ईसाइयों को जोड़ेगा. यहां तक कि उन्होंने नए धर्म के नाम का भी ऐलान कर दिया है, जिसे 'इब्राहिम एक फेथ' कहा जाएगा. 

अब सवाल है कि कोई नया धर्म कैसे बनता है? क्या इसके लिए कोई सेंटर तैयार करना होता है? और सबसे जरूरी सवाल कि किसी नए धर्म को मान्यता कैसे और कहां दी जाती है. आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं. 

पिछले साल भी आई थी खबरें

बता दें, डॉ. इमाम उमैर इलियासी ने यह दावा यूं ही नहीं किया. बीते साल भी ऐसी खबरें आई थीं कि मुस्लिम बाहुल्य अरब में एक नया धर्म अस्तित्व में आया है, जिसके अब्राहम नाम दिया गया है. इस धर्म का लक्ष्य इस्लाम, ईसाई और यहूदी धर्मों के बीच समानता के कारण उनकी दूरियों को मिटाना है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना था कि यह कोई नया धर्म नहीं, बल्कि एक धार्मिक प्रोजेक्ट है. अब इमाम उमैर इलियासी ने नया दावा कर इस पर बहस छेड़ दी है. 

कैसे अस्तित्व में आए तरह-तरह के धर्म 

वास्तव में इंसान के जन्म के समय कोई धर्म ही मौजूद नहीं था, लेकिन जैसे-जैसे सभ्यताओं का विकास हुआ, लोगों की धार्मिक मान्यताएं भी बनती गई. इसी क्रम में सनातन, इस्लाम, ईसाई या दुनिया के अन्य धर्म आए. किसी धर्म को बनने और उसकी मान्यता के लिए सबसे जरूरी तत्व है अध्यात्म. यानी आप अध्यात्म के माध्यम से लोगों को कैसे एक कर पाते हैं उन्हें कैसे परोपकार और मानवता के रास्ते पर चलना सिखा पाते हैं. 

नया धर्म कैसे बनता है?  

इतिहास को पलट कर देखेंगे तो दुनिया के सभी धर्मों की शुरुआत अलग-अलग समय पर हुई और अलग-अलग लोगों द्वारा की गई. फिर चाहें सनातन हो, इस्लाम हो या ईसाई धर्म. सनातन दुनिया का सबसे पुराना धर्म है, जिसकी शुरुआत ज्ञात रूप से 12 हजार साल पुरानी है. वहीं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह धर्म इससे भी ज्यादा पुराना है. वहीं इस्लाम और ईसाई जैसे धर्म का प्रचार पैगंबर मुहम्मद और ईशा मसीह ने किया. इसी तरह भगवान बुद्ध ने बौद्ध धर्म तो महावीर स्वामी ने जैन धर्म की नींव रखी. इन सभी ने अपने विचारों से लोगों को प्रेरित किया और लोगों को जोड़ा. इसी तरह किसी नए धर्म को पनपने के लिए उसकी मान्यताओं और विचारों को बताने वाला होना चाहिए, जिसका लोग अनुसरण करें. 

कैसे मिलती है धर्म को मान्यता?

किसी भी धर्म को मान्यता मिलने के लिए सबसे जरूरी हैं वे विचार जिनका लोग पालन करें और उसे अपनाएं. इसके लिए किसी भाषा में कोई साहित्य होना चाहिए, जिसे लोग पढ़ें और उससे लाभान्वित हों. इस साहित्य में लिखी बातें सर्वमान्य होनी चाहिए और लोगों द्वारा इसे मान्यता मिलनी चाहिए. जब किसी एक विचार या मान्यताओं की बड़ी संख्या में लोग मानने लगते हैं तो एक नए धार्मिक समाज की स्थापना होती है. 

यह भी पढ़ें: मक्का में जिसकी परिक्रमा करते हैं मुस्लिम, उसके अंदर क्या है? सिर्फ इस शख्स को है जाने की इजाजत

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद शरीर में क्या-क्या होता है, कितनी देर में हो जाती है मौत?
फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद शरीर में क्या-क्या होता है, कितनी देर में हो जाती है मौत?
Mexico Crocodile Wedding Tradition : इस देश में मगरमच्छ पकड़ने वाले को ही मिलती है सुंदर दुल्हन, शादी के लिए देनी पड़ती है ऐसी परीक्षा
इस देश में मगरमच्छ पकड़ने वाले को ही मिलती है सुंदर दुल्हन, शादी के लिए देनी पड़ती है ऐसी परीक्षा
एवरेस्ट नहीं…यह प्वाइंट है अंतरिक्ष के सबसे करीब, कम ऑक्सीजन में भी कैसी है यहां के लोगों की जीवनशैली?
एवरेस्ट नहीं…यह प्वाइंट है अंतरिक्ष के सबसे करीब, कम ऑक्सीजन में भी कैसी है यहां के लोगों की जीवनशैली?
Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget