एक्सप्लोरर

Earth: सूरज के चक्कर लगाती है धरती! क्या होगा अगर ये अचानक से रुक जाए?

पृथ्वी सूरज के चारों ओर चक्कर लगाने के साथ-साथ अपनी धुरी पर भी घूमती रहती है. ऐसे में इसके अचानक रुक जाने से भयंकर तबाही आएगी. आइए जानते हैं.. अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा?

Earth in Solar System: हमारे सौरमंडल में कई ग्रह हैं, लेकिन पृथ्वी सौरमंडल का सबसे अनोखा ग्रह है. इसकी संरचना और इसपर मिलने वाला वातावरण इसे जीवन के लिए सबसे खास बनाते हैं. सूरज के गुरूत्वाकर्षण बल के कारण ही पृथ्वी इसके चारों ओर चक्कर लगाती है. इसीलिए पृथ्वी पर कई तरह के मौसम होते हैं, दिन और रात होते हैं. भौगोलिक स्थिति के हिसाब इन चीजों में बदलाव होता रहता है. 

यह तो सभी जानते हैं कि पृथ्वी सहित सौरमंडल के बाकी ग्रह भी सूरज के चक्कर लगाते हैं, लेकिन इसके अलावा भी पृथ्वी का एक सबसे बड़ा गुण यह है कि वह अपनी धुरी पर घूमती रहती है. सोचिए क्या होगा अगर यह घूमना बंद कर दे? चलिए हम आपको बताते हैं कि अगर पृथ्वी घूमना बंद कर देगी तो इसपर क्या क्या बदलाव होगा...

अपनी धुरी पर घूमती है पृथ्वी

अपनी धुरी पर एक चक्कर लगाने में पृथ्वी को करीब 24 घंटों का समय लगता है. यही कारण है कि 24 में से कुछ घंटे दिन रहता है और कुछ घंटे रात होती है. अपनी धुरी पर घूमने के साथ-साथ यह सूरज के चक्कर भी लगाती रहती है. पृथ्वी जब सूरज के पास आती है तो गर्मी बढ़ने लगती है. भारत में यह घटना 21 जून से 23 सितंबर तक चलती है. इसके विपरीत जब यह सूरज से दूर जाने लगती है तो गर्मी कम होने लगती है और सर्दी बढ़ने लगती है.

क्या होगा अगर पृथ्वी घूमना बंद कर दे?

अगर पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमना बंद कर दे तो बहुत बदलाव हो जायेगा. सबसे पहला तो दिन-रात होना बंद हो जाएगा. पृथ्वी के कुछ हिस्से में हमेशा के लिए दिन रह जायेगा और कुछ में हमेशा के लिए रात. यानी जो हिस्सा सूरज की तरफ होगा, वहां हमेशा के लिए दिन और पीछे की ओर वाले हिस्से पर हमेशा के लिए रात हो जाएगी. कुछ हिस्से ऐसे भी होंगे जहां सूर्योदय का माहौल बना रह जाएगा और कुछ जगहों पर हमेशा के लिए सूर्यास्त ही दिखता रहेगा.

क्या होगा अगर पृथ्वी रुक जाए?

पृथ्वी के सूरज के चारों ओर चक्कर लगाने के कारण ही मौसम बदलते हैं. ऐसे में, अगर पृथ्वी सूरज का चक्कर लगाना भी बंद कर दे तो इसके एक हिस्से पर हमेशा गर्मी पड़ेगी और दूसरे हिस्से हमेशा के लिए सर्दी पड़ने लगेगी. कुछ हिस्से ऐसे भी होंगे जहां साल भर बारिश ही होती रहेगी और कुछ हिस्सों में हमेशा के लिए सूखे का माहौल पैदा हो जाएगा.

धरती पर आ जाएगा भयंकर तूफान

पृथ्वी अपनी धुरी पर लगभग 1,700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूमती है. अगर पृथ्वी अचानक से घूमना बंद कर देगी तो लगभग इतनी ही रफ्तार से तूफान चलने लगेंगे. बड़े-बड़े और खतरनाक तूफानों की रफ्तार भी 200 से 300 किलोमीटर प्रति घंटा तक ही होती है. ऐसे में, पृथ्वी के रुकने से जो तूफान आयेगा, उससे धरती पर मौजूद हर चीज अपनी जगह से उड़ जायेगी. यहां तक कि इस तूफान से बड़े-बड़े पहाड़ भी उखड़ सकते हैं. इसके अलावा भी पृथ्वी के रुकने से भयंकर तबाही मचेगी. महासागरों का जल पूरी धरती को डुबा देगा. इसीलिए जैसा चल रहा है वैसा ही चलता रहे, यही सभी के लिए बेहतर है.

यह भी पढ़ें: गिरगिट को रंग बदलते तो देखा ही होगा! समझिए कैसे होता है ये अनोखा कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
क्या चांद पर मौजूद है बड़ी गुफा, किस रहस्य को सुलझाने में लगा नासा?
क्या चांद पर मौजूद है बड़ी गुफा, किस रहस्य को सुलझाने में लगा नासा?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget