एक्सप्लोरर

लू चलने पर इस देश में लग जाती है इमरजेंसी, भारत में रहता है ऐसा हाल

भारत समेत दुनियाभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई देशों में सरकार ने जनता को हीट वेव से बचने के उपाय भी बताए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सऊदी अरब समेत भारत में हीट वेव को लेकर स्थिति क्या है.

भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में भीषण गर्मी पड़ रही है. हीट वेव से बचने के लिए सरकारें अपनी आम जनता से सावधानी बरतने के लिए भी कह रही हैं. आज हम आपको बताएंगे कि किन देशों में गर्मी के कारण बुरा हाल और वहां पर तापमान कितना पहुंचा है. 

सऊदी अरब

सऊदी अरब में भीषण गर्मी के कारण आम जनता का हाल बेहाल है. सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी करके कहा है कि लोगों को बाहर निकलने के समय सावधानी बरतनी चाहिए. मंत्रालय के मुताबिक आने वाले दिनों में राज्य में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. सरकार ने हीट वेव से बचने के लिए लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच या तो घर के अंदर या बाहर छायादार क्षेत्रों में रहने की सलाह दी है. 

सऊदी अरब सरकरा ने बाहर जाने वाले लोगों को लंबे सुरक्षात्मक कपड़े पहनने के लिए कहा है. सरकार ने कहा है कि अपने सिर को ढंकना चाहिए, सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए, धूप का चश्मा पहनना चाहिए और पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ पीना चाहिए. सऊदी के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सप्ताह के अंत तक पूरे राज्य में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. उनके मुताबिक पूर्वी प्रांत में तापमान 48 से 50 डिग्री सेल्सियस, साथ ही रियाद के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

भारत में अलर्ट

भारत में भी भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए आने वाले दिनों में लू का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं यूपी के आगरा में भी तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है और आने वाले दिनों में ये तापमान बढ़ सकता है. 

हीट वेव से बचने के उपाय

• गर्मी से बचने के लिए कोशिश करना चाहिए कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से ना निकले. 
• शरीर को ढक कर रखना चाहिए, जिससे तेज धूप का सीधा संपर्क ना पड़े.
• कपड़ा हल्का और सूती पहनना चाहिए. 
• घर से निकलते समय सिर को कपड़े से ढककर रखना चाहिए.
• आंखों पर सनग्‍लास का इस्‍तेमाल करना चाहिए.
• लगातार पानी पीते रहना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो. 

• रोजाना ओआरएस, लस्‍सी, छाछ, नींबू पानी वगैरह पीते रहना चाहिए. 
• किसी भी तरह की दिक्कत होने पर सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली में ऐसा क्या है, यहां गर्मी, सर्दी, प्रदूषण सब कुछ ज्यादा होता है!

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget