एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में ऐसा क्या है, यहां गर्मी, सर्दी, प्रदूषण सब कुछ ज्यादा होता है!

राजधानी दिल्ली में इन दिनों एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बढ़ते प्रदूषण के पीछे का कारण क्या है?आखिर क्यों दिल्ली में प्रदूषण के साथ ही ठंडी और गर्मी ज्यादा पड़ती है?

राजधानी दिल्ली में आपने अनुभव किया होगा कि यहां पर ठंडी,गर्मी,बरसात हर मौसम ज्यादा होता है. आसान भाषा में कहे तो ठंड के समय ठंडी बहुत पड़ती है, गर्मी के समय गर्मी बहुत पड़ती है और बरसात के वक्त बारिश खूब होती है. लेकिन अब प्रदूषण के मामले में भी दिल्ली सबसे आगे है. सवाल ये है कि आखिर दिल्ली में सभी मौसमों के साथ प्रदूषण भी ज्यादा क्यों पड़ता है.

दिल्ली की भौगोलिक स्थिति

बता दें कि दिल्ली की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि दिल्ली के पड़ोस में जहां एक तरफ उत्तराखंड,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख जैसे ठंडे प्रदेश नजदीक हैं. वहीं राजस्थान जैसे गर्म रेतीले इलाके में दिल्ली के पड़ोसी प्रदेश हैं. दिल्ली में ठंड और गर्मी पड़ने का ये एक प्रमुख कारण है. इन दोनों भौगोलिक कारणों के अलावा नमी के कारण सुबह हल्की धुंध आती है. वहीं दिन होने के साथ ये धुंध 100-300 मीटर ऊपर उठकर हल्के बादल बन जाते हैं. ऐसे में जमीन पर तापमान कम ही रहता है और धूल के कण के साथ नमी भी बनी रहती है. 

दिल्ली में ठंड ज्यादा पड़ने का कारण

राजधानी दिल्ली में ठंड ज्यादा पड़ने की सबसे बड़ी वजह आस-पास के ठंडे प्रदेश हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं के कारण भी दिल्ली में ठंड ज्यादा होती है. जिस कारण दिल्ली-एनसीआर में ठंड ज्यादा पड़ती है. एक्सपर्ट का कहना है कि यही हवाएं उत्तर और उत्तर पश्चिम के इलाकों में बारिश के लिए भी जिम्मेदार होती हैं. इसके अलावा दिल्ली का पहाड़ी इलाकों के पास होना भी सर्दी का एक प्रमुख कारण है. जैसे दिल्ली से उत्तराखंड,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख जैसी जगहें नजदीक हैं. 

गर्मी की वजह

दिल्ली में सर्दी के साथ-साथ गर्मी भी चरम पर पड़ती है. दिल्ली में गर्मी इतनी पड़ती है कि मई और जून महीने में बाहर खड़ा होना मुश्किल हो जाता है. वहीं independent.co.uk की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मॉनसून का अर्थ सिर्फ बारिश से ही नहीं है. हवाओं की दिशा में परिवर्तन भी मॉनसून ही होता है. मानसून के कारण सिर्फ बारिश ही नहीं होती, बल्कि तापमान पर भी काफी प्रभाव पड़ता है. यही वजह है कि गर्मी में गर्म हवाएं चलती हैं और इसकी वजह से राजधानी में भीषण गर्मी पड़ने लगती है. इसके अलावा एक और बड़ी वजह ये है कि दिल्ली शहर यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है, इसलिए ये ह्यूमिड सबट्रोपिकल रीजन में आता है. दिल्ली के पड़ोसी राज्य राजस्थान के रेतीलों इलाकों से आने वाली गर्म हवाएं भी दिल्ली में गर्मी बढ़ाने का एक कारण हैं.

प्रदूषण 

दिल्ली में एक बार फिर से वायु प्रदूषण ने लोगों की स्थिति खराब कर दी है. दरअसल दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए कभी भी कोई एक चीज जिम्मेदार नहीं होती है. यहां पर मौजूद गाड़ियां, पराली जलाना, झोपड़ी में लकड़ी पर बनने वाले खाने समेत भौगौलिक स्थिति भी जिम्मेदार है. आज यानी बुधवार को ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई स्तर 320 दर्ज किया गया, जो गंभीर वायु गुणवत्ता स्तर की श्रेणी में आता है. वहीं नोएडा में यह स्तर 279 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 246 एक्यूआई लेवल है.

ये भी पढ़ें: Helicopter Fare: बद्रीनाथ-केदारनाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर का किराया कितना है? एक यात्री से 30 हजार से ज्यादा की हो रही डिमांड

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
Healthy Food Business: फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
Sonia Gandhi New Book: कहां से खरीद सकते हैं सोनिया गांधी की किताब, कितनी है कीमत?
कहां से खरीद सकते हैं सोनिया गांधी की किताब, कितनी है कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget