एक्सप्लोरर

गाड़ी वालों सावधान! कार के डैशबोर्ड पर रखे चश्में से लग सकती है आग

कार धूप में पार्किंग में खड़ी थी, कार के डैशबोर्ड पर लेंस वाले सनग्लासेस रखे थे. सनग्लासेस के लेंस ने सूरज की किरणों को एक जगह फोकस कर दिया और आग लग गई.

क्या डैशबोर्ड पर रखे सनग्लासेस से कार में आग लग सकती है? इस सवाल का जवाब सुनने से पहले ही थोड़ा दिमाग ठनकता है, लेकिन कुछ ही पलों में मन इसका जवाब जानना चाहता है. तो इस सवाल का जवाब है 'हां, डैशबोर्ड पर रखे सनग्लासेस या फिर सामान्य चश्मे से कार में आग भड़क सकती है'. इंग्लैंड के नॉटिंघमशायर में कुछ ऐसा ही हुआ है. यहां अचानक भरी दोपहर में फायर एंड रेस्क्यू सर्विस यानी दमकल विभाग को एक इमरजेंसी कॉल आया, कि कार में आग लग गई है. बुझाने के लिए जल्दी कोई टीम भेजिए.

दमकल विभाग का दस्ता मौके पर पहुंचा तो कार के डैशबोर्ड के आसपास का हिस्सा जल चुका था. कार के विंडशील्ड में जलकर पिघलने से बड़ा छेद बना था. स्टीयरिंग के पीछे डैशबोर्ड का ज्यादातर हिस्सा भी जलने से खराब हो चुका था. दमकल विभाग के आने तक कार की आग बुझ चुकी थी, अब ये जानना बाकी था कि कार में आग लगी कैसे. थोड़ी देर की जांच और दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुभव ने आग लगाने वाले गुनहगार को भी पकड़ लिया और वो गुनहगार निकला कार के डैशबोर्ड पर रखा सनग्लास.

क्या था पूरा मामला

दरअसल, कार धूप में पार्किंग में खड़ी थी, कार के डैशबोर्ड पर लेंस वाले सनग्लासेस रखे थे. सनग्लासेस के लेंस ने सूरज की किरणों को एक जगह फोकस कर दिया. ये कुछ ऐसा ही था जैसे बचपन में पुराने लेंस से स्कूली बच्चे धूप में एक दूसरे के हाथ जलाने का खेल खेलते हैं. अब धूप में डैशबोर्ड पर रखे सनग्लासेस के लेंस से सूरज की रोशनी कार के विंडशील्ड पर फोकस हो गई. विंडशील्ड इतनी गर्म हुई कि आग भड़की और शीशा पिघलकर डैशबोर्ड पर गिर गया. गर्म शीशे ने डैशबोर्ड के हिस्से को भी जला दिया. इस दौरान धूप ने आग भड़कने में और मदद की.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

नॉटिंघम के फायर एंड रेस्क्यू सर्विस डिपार्टमेंट के मुताबिक, इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं. इसलिए कार के डैशबोर्ड पर लाइट को रिफ्लेक्ट करने वाले सामान जैसे आई साइट ग्लासेस और सनग्लासेस ना छोड़ें. लेकिन अब सवाल मन में ये आता है कि सनग्लासेस तो धूप से बचने के लिए ही पहने जाते हैं तो क्या सनग्लासेस या फिर आईसाइट ग्लासेस आपकी आंखों पर सूरज की किरणों को फोकस कर उन्हें जला तो नहीं देंगे. जवाब ये है कि चाहे ग्लास पहना हो या फिर नहीं, सूरज की तरफ डायरेक्ट कभी नहीं देखना चाहिए. सनग्लासेस, आईसाइट ग्लासेस, दूरबीन या फिर लेंस वाले दूसरे प्रोडक्ट्स के साथ सूरज की ओर देखने से आखों को नुकसान तेजी से हो सकता है.

ये भी पढ़ें: जानिए राजस्थान के उस मंदिर के बारे में, जहां मुकेश अंबानी काफी जाते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कैसे खत्म हुआ था मुगल काल, कौन जीता था आखिरी मुगल युद्ध?
भारत में कैसे खत्म हुआ था मुगल काल, कौन जीता था आखिरी मुगल युद्ध?
मकान में दिखें ये बदलाव तो तुरंत कर दें खाली, किसी भी पल ढह सकता है घर
मकान में दिखें ये बदलाव तो तुरंत कर दें खाली, किसी भी पल ढह सकता है घर
इस गांव में आज भी चलता है राजा का राज, क्या नहीं माना जाता देश का कानून?
इस गांव में आज भी चलता है राजा का राज, क्या नहीं माना जाता देश का कानून?
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर SC में सुनवाई आज
SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर SC में सुनवाई आज
आजमगढ़ BJP में मंच पर नाम न पुकारने पर बवाल, नेता और जिलाध्यक्ष में हाथापाई
आजमगढ़ BJP में मंच पर नाम न पुकारने पर बवाल, नेता और जिलाध्यक्ष में हाथापाई
'झूठे आरोप, सबूत...', फ्लाई दुबई कांड से कनेक्शन जोड़ने पर भड़का ईरान
'झूठे आरोप, सबूत...', फ्लाई दुबई कांड से कनेक्शन जोड़ने पर भड़का ईरान
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
यूपी में मौसम का यू टर्न! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम का यू टर्न! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
Embed widget