एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने थर्ड जेंडर को नकारा, इन देशों ने भी नहीं दी है तीसरे लिंग को मान्यता

Donald Trump On Third Gender: अमेरिका में थर्ड जेंडर को मान्यता नहीं, होंगे सिर्फ दो जेंडर. चलिए आपको बताते हैं. दुनिया के किन देशों में थर्ड जेंडर को नहीं मिली है मान्यता. 

Donald Trump On Third Gender: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है. राष्ट्रपति पद संभालते ही ट्रंप ने कई बड़े ऐलान कर दिए हैं. ट्रंप ने कहा है कि अब अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर होंगे मेल और फीमेल. उन्होंने थर्ड जेंडर को नकार दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने के बाद कहा आज से अमेरिकी सरकार की आधिकारिक नीति के तहत केवल दो जेंडर होंगे, पुरुष और महिला.

ट्रंप ने इस बारे में आगे कहा, 'हम एक ऐसा समाज बनाएंगे जो रंगभेद रहित और योग्यता पर आधारित होगा.' यानी अब अमेरिका में थर्ड जेंडर यानी ट्रांसजेंडर को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं मिलेगी. लेकिन आपको बता दें अमेरिका ऐसा पहला देश नहीं है जहां तीसरे जेंडर को मान्यता नहीं दी जाएगी. चलिए आपको बताते हैं. दुनिया के किन देशों में थर्ड जेंडर को नहीं मिली है मान्यता. 

इन देशों में भी थर्ड जेंडर को नहीं पूरी मान्यता

अमेरिका में राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने थर्ड जेंडर को नकार दिया है. अब अमेरिका में टू जेंडर पॉलिसी ही लागू होगी. लेकिन अमेरिका ऐसा इकलौता पहला देश नहीं है जहां तीसरे जेंडर को कानूनी मान्यता नहीं दी गई है. दुनिया में फिलहाल कई ऐसे देश मौजूद हैं. जहां थर्ड जेंडर को कानूनी मान्यता नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें: लोगों को लोन बैंक देता है, लेकिन बैंक को कौन देता है कर्ज? जानें पूरी कहानी

इनमें बात की जाए तो यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, थाईलैंड, ताइवान, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अफगानिस्तान, आयरलैंड ईरान, इंडोनेशिया, इटली, जापान, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान और मलेशिया समेत कई और देश शामिल हैं. साल 2023 में रूस ने भी लिंग परिवर्तन पर रोक लगाते हुए कानून पास किया था. 

यह भी पढ़ें: किस वेतन आयोग में 1000 रुपये से ज्यादा हुई थी न्यूनतम सैलरी? खुद चेक कर लीजिए डिटेल

भारत समेत इन देशों में मान्यता

जहां अमेरिका ने थर्ड जेंडर को नकार दिया है. वहीं भारत में थर्ड जेंडर को कानूनी मान्यता प्राप्त है. साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने थर्ड जेंडर को कानूनी मान्यता दी थी. इसके अलावा साल 2018 में जर्मनी ने भी थर्ड जेंडर को कानूनी मान्यता दी थी. अर्जेंटीना में भी थर्ड जेंडर को कानूनी मानता प्राप्त है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कनाडा, चिल्ली, कोस्टा रिका, डेनमार्क, आइसलैंड, मेक्सिको, नेपाल, नीदरलैंड न्यूलैंड और पाकिस्तान जैसे देशों में भी थर्ड जेंडर को कानूनी मान्यता प्राप्त है. 

यह भी पढ़ें: कोलकाता के 'हैवान' को क्यों नहीं मिली मौत की सजा? जानें किन मामलों को माना जाता है रेयरेस्ट ऑफ रेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने नागरिक को दी गई मौत पर सऊदी पर क्या कार्रवाई कर सकता है बांग्लादेश?
अपने नागरिक को दी गई मौत पर सऊदी पर क्या कार्रवाई कर सकता है बांग्लादेश?
बड़े आंदोलनों से उभरे नए चेहरे... अब कहां हैं उनका ठिकाना?
बड़े आंदोलनों से उभरे नए चेहरे... अब कहां हैं उनका ठिकाना?
फ्रांस से इटली तक क्यों मचा है बवाल, हिंसक प्रदर्शनों की वजह क्या?
फ्रांस से इटली तक क्यों मचा है बवाल, हिंसक प्रदर्शनों की वजह क्या?
क्या US में जन्मे भारतीय बच्चों को भी मिलेंगे SpaceX के शेयर? जानें नियम
क्या US में जन्मे भारतीय बच्चों को भी मिलेंगे SpaceX के शेयर? जानें नियम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget