एक्सप्लोरर

Dog Ownership: कुत्ते को भूखा रखने पर खानी पड़ेगी जेल की हवा, डॉगी रखने के नियम जान लीजिए!

Animal Cruelty Act: यदि किसी कुत्ते को लंबे समय तक बांधकर रखा जाता है या उसे भोजन नहीं दिया जाता है तो पशु क्रूरता अधिनियम के तहत संबंधित व्यक्ति को तीन माह तक की जेल हो सकती है.

Dog Ownership Rules: कुत्ता सबसे वफादार जानवर और इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है, लेकिन कभी - कभी कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं. क्या इससे लोगों को उन्हें प्रताड़ित करने का हक मिलता है? अगर आपको भी यही लगता है तो बता दें कि ऐसा करना कानूनी अपराध है.

बीते दिनों से पालतू और आवारा कुत्तों को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है, मामला इतना गरम है कि सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. संविधान ने आम लोगों की तरह कुत्तों को भी जीने और भोजन पाने का अधिकार दिया है. अगर आप कुत्ते को प्रताड़ित करते हैं तो आपको इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है और मामला क्रूरता या कुत्ते की हत्या का हुआ तो पांच साल जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है. आइए जानते हैं उन कानूनों के बारे में जो कुत्तों को सम्मान से जीने का अधिकार देते हैं.

मूल निवासी होने का अधिकार

संविधान में पशु क्रूरता निरोधक अधिनियम 1960 में समय-समय पर संशोधन होते रहते हैं. 2002 में हुए संशोधन के अनुसार आवारा कुत्तों को भी देश का मूल निवासी माना गया है.

कुत्ता विषैला हुआ तब भी मारना अपराध

कुत्ता विषैला है तो तब भी उसे मारा नहीं जा सकता. इसके लिए पशु कल्याण संगठन से संपर्क करना होगा.

जीने का अधिकार

पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 428 और 429 के तहत अगर कोई आवारा कुत्ते के साथ क्रूरता करता है, या उसे मारता है या फिर कुत्ता अपंग हो जाता है पांच साल तक की सजा हो सकती है.

जहां से पकड़ा वहीं छोड़ना होगा

एंटी बर्थ कंट्रोल कानून 2001 के तहत कुत्तों की आबादी पर लगाम के लिए नगर निगम-पशु कल्याण संस्था या कोई एनजीओ (NGO) यदि किसी आवारा कुत्ते को गली-मोहल्ले से पकड़ती है, तो बंध्याकरण के बाद वहीं छोड़ना होगा, ऐसा न करना अपराध है.

भूखा और बांधकर रखने पर भी सजा

यदि किसी कुत्ते को लंबे समय तक बांधकर रखा जाता है या उसे भोजन नहीं दिया जाता है तो पशु क्रूरता अधिनियम के तहत संबंधित व्यक्ति को तीन माह तक की जेल हो सकती है.

ये भी पढ़ें -

Crocodile's Tears: मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू क्यों होते हैं झूठे? अगर सुनी है ये कहावत तो आज इसकी वजह भी जान लीजिए

आखिर क्यों भगवान राम को अपने आज्ञाकारी भाई लक्ष्मण को देना पड़ा मृत्युदंड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगल ग्रह के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, इससे क्या फायदा?
मंगल ग्रह के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, इससे क्या फायदा?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget