एक्सप्लोरर

ब्रांड एंडोर्सिंग से ज्यादा कमाते हैं विराट कोहली या बीसीसीआई से? जान लें पूरा आंकड़ा

Virat Kohli Earning: किंग कोहली सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि कमाई के चार्ट में भी बादशाह हैं. चलिए जानें कि उनकी असली कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा बीसीसीआई है या फिर ब्रांड्स.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में चल रही वनडे सीरीज में अपनी लय पाने के लिए जूझते नजर आ रहे हैं. अब तक खेले गए दो मुकाबलों में वे बिना रन बनाए ही पवेलियन लौट गए, जिससे फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है. लंबे ब्रेक के बाद कोहली ने पर्थ वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी, लेकिन शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही. वहीं, एडिलेड में आउट होने के बाद दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर उन्होंने जो इशारा किया, उससे चर्चा तेज हो गई कि कहीं वे वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के संकेत तो नहीं दे रहे. इसी क्रम में चलिए जाने लेते हैं कि आखिर कोहली कहां से ज्यादा कमाई करते हैं.

बीसीसीआई से कितना कमाते हैं?

विराट कोहली बीसीसीआई की ए+ कैटेगरी में शामिल हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है. इसके अलावा, हर मैच के लिए वे अलग से फीस लेते हैं, टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये की कमाई होती है. यह रकम बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम के तहत तय होती है.

आईपीएल से भी होती है मोटी कमाई

कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम से लंबे समय से जुड़े हुए हैं. आईपीएल 2024 सीजन में उन्हें 21 करोड़ सैलरी मिली थी, जो लीग के टॉप खिलाड़ियों में से एक है. इस रकम के साथ वे आईपीएल के सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटरों में गिने जाते हैं.

ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की बरसात

अब बात करते हैं उस हिस्से की जहां कोहली की असली कमाई होती है ब्रांड एंडोर्समेंट. विराट लगभग हर बड़े ब्रांड का चेहरा हैं, जिनमें Puma, Audi, MRF, Tissot, Myntra, और Blue Tribe जैसे नाम शामिल हैं. वे प्रति एंडोर्समेंट 5 से 10 करोड़ रुपये या उससे भी ज्यादा चार्ज करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल आय का लगभग 60-70% हिस्सा विज्ञापनों से आता है.

ब्रांड वैल्यू में भी सबसे आगे विराट

2024 की Kroll Celebrity Brand Valuation Report के अनुसार, विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 231.1 मिलियन डॉलर (लगभग 2048 करोड़ रुपये) आंकी गई है. यह आंकड़ा उन्हें न सिर्फ भारत का, बल्कि एशिया का सबसे कीमती ब्रांड एंबेसडर बनाता है. उनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग और ग्लोबल इमेज उन्हें कंपनियों के लिए सबसे भरोसेमंद चेहरा बनाती है.

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर जो पानी पीते हैं उसकी कीमत कितनी? एक बोतल पानी की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget