एक्सप्लोरर

क्या सच में दो हाफ प्लेट ऑर्डर करने पर खाना फुल प्लेट से ज्यादा मिलता है?

एक फुल प्लेट में खाना ज्यादा आता है या फिर दो हाफ प्लेट में? ये सवाल कई लोगों के जहन में बचपन से होगा. तो आज हम आपके इसी सवाल का सटीक जवाब लेकर आए हैं.

कभी जब आप बाहर खाना खाने जाते हैं या फिर ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं तो ये बड़ा सवाल होता है कि एक फुल प्लेट ऑर्डर करें या फिर दो हाफ प्लेट. दरअसल, कई लोगों को लगता है कि दो हाफ प्लेट में खाना ज्यादा मिलता है. जबकि कई लोग मानते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है. क्योंकि जब कीमत एक जैसी है तो दोनों में क्वांटिटी भी एक जैसी ही होगी. हालांकि, अब तक किसी ने इस सवाल का जवाब जानने के लिए होटल वालों या रेस्टोरेंट वालों से कंफर्म नहीं किया. तो चलिए आज हम आपके इसी सवाल का जवाब ढूंढते हैं.

क्या है इसका असली सच?

हमने इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए पहले इंटरनेट खंगाला, लेकिन इंटरनेट पर हमे तथ्यात्मक और सटीक जवाब नहीं मिला. फिर हमने प्रयागराज में श्रीराम भोग नाम से होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले अनिमेष कुमार गुप्ता को फोन लगाया और उनसे इसका जवाब जानने की कोशिश की. इस सवाल पर अनिमेष ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि दो हाफ प्लेट में खाना एक फुल प्लेट के मुकाबले ज्यादा आता है. लेकिन अगर कोई चीज नंबर में या फिर किलो के भाव तौल कर मिल रही है तो उसमें क्वांटिटी बराबर ही रहती है. जैसे मिठाई आप एक किलो लें या फिर दो आधा-आधा किलो के डिब्बे, दोनों में एक समान ही क्वांटिटी रहेगी. हालांकि, जब आप सब्जी, दाल, राजमा, बिरयानी जैसी चीजें लेते हैं तो उसमें दो हाफ प्लेट में एक फुल के मुकाबले ज्यादा क्वांटिटी रहती है.

ऑनलाइन वाले में क्या सीन है?

हमने जब इसे जांचने के लिए ऑनलाइन फूड डिलेवरी ऐप पर कोशिश की तो पाया कि वहां अगर एक फुल प्लेट सब्जी 200 रुपये कि है तो हाफ प्लेट 110 की है. यानी अगर आप दो हाफ प्लेट मंगाते हैं तो ये सब्जी आपको 220 रुपये कि मिलेगी. वहीं फुल प्लेट 200 में ही मिल जाएगी. यानी यहां क्वांटिटी भले ही ज्यादा मिले लेकिन आपसे ये लोग पैसा भी ज्यादा ले रहे हैं. जबकि ऑफ लाइन दुकानों में ऐस नहीं है. वहां हाफ प्लेट का डबल फुल प्लेट का दाम होता है. यानी कोई चीज अगर 100 रुपये की हाफ प्लेट है तो 200 में ही फुल प्लेट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: भारतीय रेलवे के नाम पर दर्ज हैं कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कौन-कौन से हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6000 साल पुराना है मेकअप का इतिहास, तालिबान की पाबंदी के बीच जानें
6000 साल पुराना है मेकअप का इतिहास, तालिबान की पाबंदी के बीच जानें
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लक्ष्मी योजना का गलत फायदा उठाया, कितनी मिलेगी सजा?
लक्ष्मी योजना का गलत फायदा उठाया, कितनी मिलेगी सजा?
मुगल दौर में इश्क करने की सजा, शहजादियों के साथ क्या-क्या हुआ?
मुगल दौर में इश्क करने की सजा, शहजादियों के साथ क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget