एक्सप्लोरर

इस देश में मिलती है डर्टी आइसक्रीम, फिर भी जमकर खाते हैं लोग, चौंका देगी यह वजह

आइसक्रीम हर इंसान को पसंद होती है. लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन अगर मैं कहूं कि आपको डर्टी आइसक्रीम खानी है तो आप क्या कहेंगे? हालांकि, फिलीपींस के लोग इसे खूब खाते हैं.

आइसक्रीम एक ऐसी चीज है जो आपको पूरी दुनिया में मिल जाएगी. लोग इसे पसंद करते हैं. खासतौर से गर्मियों में इनकी डिमांड और ज्यादा बढ़ जाती है. हालांकि, आइसक्रीम खाने से पहले लोग ये जरूर सुनिश्चित करते हैं कि वो अच्छी और स्वादिष्ट हो. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि लोग उस आइसक्रीम को बड़े चाव से खा रहे हैं, जिसे डर्टी आइसक्रीम कहा जाता है. फिलीपींस जैसे देश में ऐसा ही हो रहा है. इसे लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है. चलिए आपको समझाते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है.

कहां मिलती है डर्टी आइसक्रीम

इंस्टाग्राम पर इन दिनों केन एब्रॉड नाम की आईडी से अपलोड हुआ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक इंसान और कुछ बच्चे डर्टी आइसक्रीम खाते दिख रहे हैं. जब हमने इस वीडियो को पूरा देखा तो पता चला कि इसे फिलीपींस में शूट किया गया है. वीडियो में शख्स ये कहता दिख रहा है कि ये डर्टी आइसक्रीम फिलीपींस का बेहद लोकप्रीय स्ट्रीट फूड है और बड़ी आसानी से ये मिल जाता है. आप सड़कों पर इसे बड़ी आसानी से खरीद सकते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ken Abroad | Travel Vlogger (@ken_abroad)

">

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर लिखता है, ''पूरे फिलीपींस में स्ट्रीट फूड बहुत आम है और आसानी से मिल जाता है आप सड़क किनारे विक्रेताओं द्वारा बेचे जाने वाले कई तरह के स्ट्रीट फूड को एन्जॉय कर सकते हैं. एक बहुत लोकप्रिय फिलिपिनो स्ट्रीट फूड "डर्टी आइसक्रीम" है. अब आप सोच सकते हैं, "यह गंदा क्यों है, और आप गंदी आइसक्रीम क्यों खाएंगे?" और जब मैंने पहली बार इसके बारे में सुना तो मेरा भी यही विचार था. आइए जानें कि फिलीपींस में इस गंदी आइसक्रीम का क्या मामला है. मैं वीडियो में सब कुछ दिखाऊंगा और समझाऊंगा.''

इसे डर्टी आइसक्रीम क्यों कहते हैं

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इस आइसक्रीम में ऐसा क्या है जो इसे डर्टी आइसक्रीम कहा जाता है. दरअसल, इस आइसक्रीम को वहां के लोकल इस लिए डर्टी आइसक्रीम कहते हैं क्योंकि ये सड़कों के किनारे बिकता है. इसके अलावा इसे डर्टी आइसक्रीम बुलाने की दूसरी कोई वजह नहीं है. इसे भी उसी तरह से बनाया जाता है, जैसे एक आम आइसक्रीम को बनाया जाता है. लेकिन इस आइसक्रीम में एक चीज खास है, वो ये कि इसे बन यानी ब्रेड के साथ भी सर्व किया जाता है.

ये भी पढ़ें: गोभी मंचूरियन में ऐसा क्या, जो लगाया जा रहा बैन, जानें किन-किन राज्यों में अब नहीं बिकेगी यह डिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Terrorist Attacks: पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
World Largest Headquarters: इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
Ram Mandir Donation Theft Case: चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
Ayodhya Ram Mandir Controversy: यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?
यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget