एक्सप्लोरर

यहां रोज शाम को एक सायरन बजता है... फिर लोग फोन, टीवी, लैपटॉप सब बंद कर देते हैं! आखिर ऐसा क्यों किया जाता है?

जहां इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से कुछ मिनट भी दूर रह पाना लोगों के लिए मुश्किल होता है. वहीं, देश के एक गांव में लोग शाम को करीब 2 घंटे तक डिजिटल दुनिया के इन उपकरणों से पूरी तरह से दूरी बना लेते हैं.

Digital Detox: अपनी डेली रूटीन लाइफ में हम लगभग हर समय टेक्नोलॉजी और गैजेट्स से घिरे रहते हैं. स्मार्टफोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग आजकल बहुत अधिक बढ़ गया है. इनके बिना कुछ घंटे भी रह पाना बेहद मुश्किल लगता है. आज जब लोग इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से कुछ मिनट भी दूर नहीं रह पाते, वहीं महाराष्ट्र में एक ऐसा गांव भी है, जहां लोग शाम के समय लगभग 2 घंटे तक डिजिटल दुनिया से पूरी तरह अलग हो जाए हैं. वो सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को पूरी तरह से बंद कर देते हैं. 

सायरन बजते ही डिजिटल दुनिया से कट जाते हैं लोग

आज के समय में लैपटॉप, स्मार्टफोन जैसे डिवाइसेस का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होने लगा है. बेशक इन गैजेट्स् से हमारी जिंदगी को आसान बनाया है, लेकिन इनसे कई तरह के नुकसान भी होते हैं. इनका हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है. महाराष्ट्र के सांगली जिले के मोहितयांचे वडडागांव में रोज शाम के सात बजे एक सायरन बजता है. सायरन की आवाज सुनते ही गांव के लोग इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे- मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट आदि को डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त के लिए बंद कर देते हैं. इतना ही नहीं गांव के कुछ लोग घर-घर जाकर बाकायदा इसकी चेकिंग भी करते हैं कि कहीं कोई किसी गैजेट्स का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा. इस प्रक्रिया को डिजिटल डिटॉक्स कहा जाता है.

डिजिटल दुनिया से दूरी बना लेते हैं लोग

डिजिटल डिटॉक्स प्रक्रिया के तहत लोग पूरी तरह से डिजिटल दुनिया से कट जाते हैं. वो पूरी तरह से सोशल मीडिया से लेकर सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से कुछ देर में लिए दूरी बना लेते हैं. डिजिटल डिटॉक्स टाइम पीरियड में लोग कंप्यूटर, स्मार्टफोन, सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते हैं.

गांव के सरपंच को आया था आइडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव को डिजिटल डिटॉक्स करने का यह अनोखा आइडिया गांव के सरपंच विजय मोहिते का है. लॉकडाउन के समय ज्यादातर लोगों को इन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की लत लग गई थी. लाकडाउन तो खत्म हो गया, लेकिन ये लत लोगों में ज्यों की त्यों रह गई. इसमें सुधार लाने के लिए गांव में डिजिटल डिटॉक्स की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें रोजाना करीब 2 घंटे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग नहीं करता है. 

यह भी पढ़ें - कैसे बनता है गधी के दूध का साबुन, क्या होता है फायदा? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?
'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?
पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?
पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget