एक्सप्लोरर

एक्सप्रेस-वे और हाई-वे में क्या होता है अंतर? जानिए दोनों की स्पीड लिमिट और टोल के बारे में

National Highway And Expressway: दुनिया में ज्यादातर लोग गाड़ी चलाते हैं. लेकिन अगर आज कई लोगों से पूछ लिया जाए कि हाईवे और एक्सप्रेस वे में क्या अंतर है, तो शायद ही किसी को पता हो, चलिए आज जानें.

जब भी हमें कहीं पर दूर बाहर जाना होता है, तो हम इसके लिए या तो एक्सप्रेस वे या फिर हाईवे वाला रास्ता पकड़ते हैं, जिससे कि वहां तक जल्दी पहुंच सकें. इसके अलावा एक कारण यह भी होता है, इनपर जाम न के बराबर मिलता है. पहले की तुलना में आज के समय में कहीं पर भी जाना बहुत आसान हो चुका है. हाईवे और एक्सप्रेस वे होने की वजह से दूर पहुंचने में समय की बर्बादी कम होती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक्सप्रेस वे और हाईवे में अंतर क्या होता है. ज्यादातर लोगों को इसके अंतर के बारे में नहीं पता होगा. चलिए आज आपको बताते हैं. 

क्या है एक्सप्रेस वे और हाईवे में अंतर

हाईवे और एक्सप्रेस वे दो ऐसे नाम हैं, जिन्होंने मीलों की दूरी को घंटों में बदल दिया था. हाईवे और एक्सप्रेस वे हैं तो दोनों ही सड़कें, लेकिन एक-दूसरे से एकदम अलग होते हैं. देश में एक्सप्रेस-वे पर काम चल रहा है. हाईवे की अपेक्षा एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां बहुत तेज स्पीड में चलती हैं. एक्सप्रेस वे ज्यादा ऊंचाई पर बनाए जाते हैं. हाईवे 2 से 4 लेन की चौड़ी सड़क होती है, वहीं एक्सप्रेस वे 6 से 8 लेन की होती है. एक्सप्रेस वे के लिए अलग-एलग एंट्रेंस और एग्जिट रैंप बनाए जाते हैं. एक्सप्रेस वे के रास्ते वाहन सीमित जगहों पर ही प्रवेश कर सकते हैं. एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है. सामान्य शब्दों में कहा जाए तो हाईवे उस सड़क को कहा जाता है, जो कि एक शहर को दूसरे शहर को जोड़ती है. 

वर्तमान में कितने एक्सप्रेस-वे और हाईवे 

देश में एक्सप्रेस वे की बात करें तो इनकी कुल संख्या 23 है, जबकि 18 को लेकर काम चल रहा है. वहीं हाईवे की बात की जाए तो इनकी संख्या कुल 599 है. हाईवे की लंबाई की बात करें तो यह लगभग 1.32 लाख किलोमीटर है. इसमें नेशनल हाईवे NH44 को देश का सबसे लंबा हाईवे कहा जाता है. इसकी कुल लंबाई 3745 किलोमीटर है. यह हाईवे श्रीनगर से कन्याकुमारी जाता है. 

स्पीड लिमिट और टोल

हाईवे पर चलने वालों को एक्सप्रेस वे वालों की तुलना में कम टोल देना पड़ता है. रिपोर्ट्स के अनुसार अभी एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई लगभग 4000 किलोमीटर है. एक्सप्रेस वे को 120 किमी./घंटे के लिहाज से डिजाइन किया गया है. वहीं हाईवे पर ज्यादा लिमिट 80 से 100 किमी. होती है. 

यह भी पढ़ें: कतर, यूएई, सऊदी अरब...मुस्लिम देशों के ये हैं कट्टर दुश्मन, जानिए जंग हुई तो किसका पलड़ा रहेगा भारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में सबसे ज्यादा गर्मी कब पड़ी थी, उस साल कब आई थी गुलाबी ठंड?
अक्टूबर में सबसे ज्यादा गर्मी कब पड़ी थी, उस साल कब आई थी गुलाबी ठंड?
दुनिया में कब-कब तबाही मचा चुका प्लेग, कितने लोगों ने गंवाई थी जान?
दुनिया में कब-कब तबाही मचा चुका प्लेग, कितने लोगों ने गंवाई थी जान?
US को हर साल कितनी दवाएं भेजता है भारत, यह कितना बड़ा कारोबार?
US को हर साल कितनी दवाएं भेजता है भारत, यह कितना बड़ा कारोबार?
क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग, जानें ताकत?
क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग, जानें ताकत?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
Embed widget