एक्सप्लोरर

Mayday Mayday और PAN-PAN में क्या होता है अंतर, जानें पायलट ऐसा क्या होने पर बोलते हैं

हाल ही में दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट को हवा में ही एक इंजन फेल हो जाने के कारण बीच रास्ते में डायवर्ट करना पड़ा और मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था जिसके बाद से हवाई सफर के दौरान प्लेन से लेकर पायलट तक की कई चीजें सामने आई हैं. इस हादसे को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई थी कि क्रैश से पहले प्लेन के पायलट ने ATC एयर ट्रैफिक कंट्रोल को Mayday Mayday बोलकर कॉल की थी, वहीं अब हाल ही में दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट को हवा में ही एक इंजन फेल हो जाने के कारण बीच रास्ते में डायवर्ट करना पड़ा और मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, इस लैंडिंग से पहले, फ्लाइट के पायलट ने PAN-PAN बोलकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को कॉल की. ऐसे में लोग इन शब्दों को लेकर काफी कंफ्यूज हैं और इनके बार में जानना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कि Mayday Mayday और PAN-PAN में क्या अंतर होता है.

क्या होता है PAN-PAN?
जब किसी फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी या मेडिकल इमरजेंसी हो, लेकिन स्थिति अभी जानलेवा नहीं हुई हो, तो पायलट PAN-PAN बोलते हैं. इससे ATC को बताया जाता है कि फ्लाइट को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. जैसे, अगर किसी प्लेन का एक इंजन बंद हो जाए, लेकिन दूसरा इंजन सही चल रहा हो  तो पायलट पैन-पैन कॉल देता है. इसके बाद एटीसी उस फ्लाइट को लैंडिंग के लिए पहले नंबर पर रखता है, रनवे तैयार करता है और जरूरत पड़ने पर मेडिकल या फायर सर्विस को अलर्ट करता है.

क्या होता है Mayday Mayday?
Mayday Mayday का मतलब होता है कि मदद चाहिए या खतरा बहुत बड़ा है. ये कॉल तब दी जाती है जब दोनों इंजन बंद हो जाएं, विमान में आग लग जाए, प्लेन हाइजैक हो जाए या टकराव का खतरा हो. Maydayशब्द फ्रेंच भाषा से आया है, जिसका मतलब मेरी मदद करें होता है. पायलट ये कॉल रेडियो पर बोलते हैं ताकि ATC तुरंत अलर्ट हो जाए और बचाव टीमें एक्टिव हो जाएं और फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और सारी सेवाएं तैयार कर दी जाती हैं

Mayday Mayday और PAN-PAN में क्या अंतर होता है? 
Mayday Mayday और PAN-PAN दोनों कॉल पायलट के जरिए दिए जाने वाले इमरजेंसी सिग्नल हैं. जिसमें PAN-PAN कॉल बताती है ​कि फ्लाइट में दिक्कत है, लेकिन अभी जान को खतरा नहीं हैं. वहीं MAYDAY कॉल का मतलब है कि खतरा बहुत बड़ा है, तुरंत मदद चाहिए. इन कॉल्स से तुरंत मदद मिलती है और हादसे टल सकते हैं.

PAN-PAN कॉल एक इंजन खराब, फ्यूल की कमी या यात्री की तबीयत खराब होने पर ​की जाती है, लेकिन MAYDAY कॉल आग, इंजन फेलियर, टकराव का खतरा और हाइजैक जैसी स्थिति में की जाती है. PAN-PAN सिग्नल तब दी जाती है जब कोई गड़बड़ी हो, पर खतरा इतना बड़ा न हो साथ ही MAYDAY सिग्नल तब दी जाती है जब खतरा बहुत गंभीर हो और जान बचाने के लिए तुरंत मदद चाहिए दोनों कॉल्स की मदद से एयर ट्रैफिक कंट्रोल और बचाव टीमें फौरन मदद के लिए एक्टिव हो जाती हैं.

यह भी पढ़े : Labubu डॉल को माना जा रहा है इस राक्षस का दूसरा रूप, लोगों में डर का माहौल

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताइवान और चीन के बीच क्यों है दुश्मनी, क्या है इतिहास?
ताइवान और चीन के बीच क्यों है दुश्मनी, क्या है इतिहास?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget