एक्सप्लोरर

वो जगह जहां होती है हीरों की बारिश!...यहां हवा भी चलती है सुपरसोनिक रफ्तार से

यहां मीथेन गैस की अधिकता है. मीथेन में हाइड्रोजन और कार्बन होते हैं, इसका रासायनिक सूत्र CH₄ होता है. जब कार्बन और हाइड्रोजन का बांध टूटता है तो कार्बन हीरे में बदल जाता है.

Rain of Diamonds: आसमान से कुछ बरसने की बात की जाए तो ज्यादातर लोग यही कहेंगे कि उन्होंने आसमान से पानी की बूंदे और ओले ही बरसते देखें हैं. लेकिन ब्रह्मांड में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां हीरों की बरसात होती है. जी हां, चौंकिए मत! क्योंकि ऐसा सच में होता है. हमारे सौरमंडल (Solar System) में आठ ग्रह हैं, लेकिन हम सभी ग्रहों के बारे में उतना अच्छे से नहीं जानते हैं. हम जिन ग्रहों के बारे में ज्यादा जानते हैं वो मंगल, बृहस्पति, शनि, बुध और शुक्र ग्रह हैं. वहीं कुछ ऐसे ग्रह भी हैं जिनके बारे में हम ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं. ये ग्रह बाकी के ग्रहों से काफी अलग और खास हैं. इन ग्रहों का मौसम भी बाकी ग्रहों से काफी अलग है. 

हम जिन ग्रहों के बारे में बात कर रहे हैं, वो नेपच्यून और यूरेनस ग्रह हैं. नेपच्यून पृथ्वी से करीब 15 गुना बड़ा है और यूरेनस पृथ्वी से करीब 17 गुना बड़ा है. एक हैरानी वाली यह है कि यहां बारिश भी हीरों की होती है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इन ग्रहों के अंदरूनी हिस्सों में वातावरणीय दबाव काफी ज्यादा है. 

क्यों होती है हीरों की बारिश
इन ग्रहों पर हीरों की बारिश होने के पीछे की वजह काफी चौकाने वाली है. यूरेनस और नेपच्यून ग्रह पर मीथेन गैस की अधिकता है. मीथेन में हाइड्रोजन और कार्बन होते हैं, इसका रासायनिक सूत्र CH₄ होता है. जिस तरह से हमारी पृथ्वी पर वायुमंडलीय दबाव के कारण पानी भाप बनकर उड़ जाता है और फिर बारिश का रूप लेकर धरती पर बरसता है. उसी प्रकार नेपच्यून और यूरेनस ग्रहों पर भी जब मीथेन पर दबाव बनता है तो हाइड्रोजन और कार्बन के बॉन्ड टूट जाते हैं. जिसके बाद कार्बन हीरे में तब्दील हो जाते हैं और फिर इनकी बारिश होती है. ये ग्रह धरती से सबसे ज्यादा दूर हैं. यहां पर तापमान भी शून्य से लगभग 200 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहता है. 

चलती हैं सुपरसोनिक हवाएं
यहां मीथेन गैस बर्फ की तरह जमी रहती हैं और जब हवा चलती है तो बादलों की तरह उड़ती है. इन ग्रहों की सतह पूरी तरह से समतल है और हवाएं सुपरसोनिक गति यानी 1500 मील/घंटे की रफ्तार से चलती हैं. यहां के वातावरण में संघनित कार्बन की अधिकता है जिसके कारण यहां हीरों की बरसात होती है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि यहां के हीरे किसी को नहीं मिल सकते हैं, क्योंकि यहां बहुत ही ज्यादा ठंड पड़ती है जिससे बच पाना मुश्किल है और उससे भी ज्यादा मुश्किल है यहां पहुंचना.

यह भी पढ़ें - ब्लेड का आविष्कार तो बहुत बाद में हुआ, जानिये उससे पहले कैसे की जाती थी शेविंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम नाटो में सबसे ज्यादा ताकतवर कौन, उसके पास कितनी ताकत?
मुस्लिम नाटो में सबसे ज्यादा ताकतवर कौन, उसके पास कितनी ताकत?
टोल फ्री किया गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, इससे सरकार को कितना नुकसान?
टोल फ्री किया गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, इससे सरकार को कितना नुकसान?
क्या पाकिस्तान के पास भी है अग्नि-4 जैसी मिसाइल, उसकी कितनी रेंज और ताकत?
क्या पाकिस्तान के पास भी है अग्नि-4 जैसी मिसाइल, उसकी कितनी रेंज और ताकत?
Hiroshima Day 2026 : अमेरिका ने हिरोशिमा पर ही क्यों गिराया था परमाणु बम, जानें इतिहास?
अमेरिका ने हिरोशिमा पर ही क्यों गिराया था परमाणु बम, जानें इतिहास?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget