एक्सप्लोरर

Dharmendra Death: धर्मेंद्र क्यों बनना चाहते थे तानाशाह, जानें बॉलीवुड के ही-मैन का अनसुना राज

Dharmendra Death: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया. वह 89 साल के थे. कुछ दिन पहले उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन आज उनके निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया है.

Dharmendra Death: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके निधन की खबर ने बॉलीवुड के साथ उनके चाहने वालों को भी चौंका दिया है. बता दें, बीते दिनों सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिन बाद उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी, जिसके बाद वह रिकवर कर रहे थे. हालांकि, अचानक निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है. 

धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाता है. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं. हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ उनकी कोई न कोई फिल्म जरूर रही है, लेकिन फिल्मी दुनिया से इतर बॉलीवुड के वीरू ने राजनीति में भी हाथ आजमाया है. भले ही वो इसमें सफल न रहे हों, लेकिन कुछ समय के लिए वे भी ड्रीम गर्ल की राह पर चले थे. आइए इसके बारे में जानें.

एकतरफा चुनाव जीते थे धर्मेंद्र

2004 के लोकसभा चुनाव में जब बॉलीवुड के वीरू ने वर्किंग-ओवर-आउट रूट के बजाय चुनाव मैदान में कदम रखा, तो परिणाम रोमांचक भी था और सवाल भी छोड़ गया. धर्मेंद्र ने राजस्थान के बीकानेर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर एकतरफा जीत हासिल की, पर उनकी राजनीतिक कहानी उतनी सहज नहीं रही जितनी उनकी फिल्मी छवि. वहां की राजनीति में धर्मेंद्र की एंट्री को पूरी तरह फिल्मी अंदाज से पेश किया गया. वरिष्ठ पत्रकार राशिद किदवई की किताब ‘नेता-अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पावर इन Indian Politics’ की मानें तो उनके प्रचार के पीछे हेमा मालिनी की सक्रियता एक वजह थी.

हेमा ने भी पति के लिए किया जोरदार प्रचार 

किताब के हवाले से कहा जाता है कि हेमा ने पति के लिए जोरदार प्रचार किया, और उनकी स्टार प्रचारक वाली पहचान ने धर्मेंद्र को आराम से टिकट और जीत दिलाई. लेकिन जीत के साथ ही उम्मीदें और आलोचना भी हुईं. आरोप लगे कि धर्मेंद्र संसद में कम ही जाते थे और सांसद के रूप में उनकी भागीदारी सीमित रही. कुछ ने कहा कि उन्हें सांसद की भूमिका में आत्मसात होने में दिक्कत हुई. 

क्यों बनना चाहते थे तानाशाह?

धर्मेंद्र ने मीडिया से एक इंटरव्यू में अपनी स्थिति बयान करते हुए कहा था कि “मुझे बीजेपी की फिलॉसिफी के बारे में बिल्कुल नहीं पता,लेकिन मुझे सिर्फ इतना पता है कि अगर मैं पांच साल तक तानाशाह होता तो ये सब ‘गंदगी’ साफ कर देता.” यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चित रहा और विपक्ष ने भी इसे भुनाने की कोशिश की. वहीं भाजपा ने उनके कुछ कटाक्षों का बचाव भी किया. किताब के अनुसार धर्मेंद्र ने चुनाव प्रचार को पूरी तरह फिल्मी स्टाइल में चलाया था. उन्होंने साफ कहा था कि अगर वे सांसद बने तो भ्रष्ट लोगों का सफाया करेंगे.

यह भी पढ़ें: बिग बैंग से पहले दुनिया में क्या था, फिर एक घटना में कैसे बना हमारा ब्रह्माण्ड?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Malviya Nagar Fire: बीएनबी और होटल में क्या होता है फर्क? दिल्ली में हुए अग्निकांड के बीच जान लें जवाब
बीएनबी और होटल में क्या होता है फर्क? दिल्ली में हुए अग्निकांड के बीच जान लें जवाब
Monsoon 2026: केरल से कश्मीर तक, देश के अलग अलग हिस्से में कब हिट करता है मानसून? जानें पूरा टाइमटेबल
केरल से कश्मीर तक, देश के अलग अलग हिस्से में कब हिट करता है मानसून? जानें पूरा टाइमटेबल
Delhi Malviya Nagar Fire: बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी से आप भी शुरू कर सकते हैं घर पर गेस्ट हाउस, जान लीजिए नियम
बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी से आप भी शुरू कर सकते हैं घर पर गेस्ट हाउस, जान लीजिए नियम
कौन थे बरकतुल्ला खान भोपाली? जानिए किन बड़े कामों के लिए किया जाता है उन्हें याद
कौन थे बरकतुल्ला खान भोपाली? जानिए किन बड़े कामों के लिए किया जाता है उन्हें याद

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
खान सर कोचिंग मामला: हिरासत में लिए गए 2 गार्ड, VIDEO में दिखा- दोनों कर रहे थे फायरिंग
खान सर कोचिंग मामला: हिरासत में लिए गए 2 गार्ड, VIDEO में दिखा- दोनों कर रहे थे फायरिंग
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
Visceral Fat: क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
Embed widget