एक्सप्लोरर

दिल्ली में पड़ रही भयंकर गर्मी के बाद क्या होने वाली है झमाझम बारिश? जानें इसके पीछे का साइंस

Delhi Weather Rain: दिल्ली भीषण गर्मी की मार झेल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि आज रात और कल दिल्लीवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है. आइए जानें कि भीषण गर्मी के बाद बारिश क्यों होती है.

राजधानी इस समय गर्म तवे जैसी तप रही है. लोग भीषण गर्मी में जीने के लिए बेबस हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने बीते दिन ऑरेंज अलर्ट को बदलकर रेड अलर्ट में तब्दील कर दिया था. आज के लिए भी रेड अलर्ट जारी रहेगा. गर्मी का कहर लगातार बढ़ सकता है, लेकिन आईएमडी ने यह भी कहा है कि आज रात को आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. लेकिन इसके बावजूद तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना है. कहा जा रहा है कि वीकेंड पर गर्मी से राहत मिल सकती है. भले ही दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.3 या इससे ज्यादा रहा हो, लेकिन लोगों को 50 डिग्री से ज्यादा वाली गर्मी का एहसास हो रहा था. चलिए जानें कि क्या भीषण गर्मी के बाद अब दिल्ली में झमाझम बारिश होगी. 

आज-कल कैसा रहेगा दिल्ली का तापमान

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक बादल रहेंगे और शाम व रात के समय आंधी और बारिश की संभावना है. आंधी के दौरान हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. इसके अलावा हल्की बूंदाबादी हो सकती है. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है. कल भी दिल्ली में बारिश के आसार हैं. मतलब अब दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. 

भीषण गर्मी के बाद क्यों होती है झमाझम बारिश 

आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि जब कहीं पर भी भीषण गर्मी पड़ती है तो उसके बाद बारिश झमाझम होने लगती है. यह घटना मौसम विज्ञान से जुड़ी हुई है. दरअसल जब गर्मी ज्यादा होती है तो इससे उमस भी होती है. उमस हवा में मौजूद जलवाष्प की मात्रा को दर्शाती है, जब हवा में नमी ज्यादा होती है तो मौसम में उमस ज्यादा महसूस होती है. यही गर्मी के साथ मिलकर बारिश की संभावना को बढ़ा देती है. गर्मी की वजह से सतह और जलाशय गर्म हो जाते हैं, जिससे कि पानी भाप बनकर उड़ने लगता है. इसी जलवाष्प के जरिए हवा की नमी बढ़ती है, जिससे कि बारिश का आधार तैयार होता है. 

ज्यादा गर्मी-उमर होने पर जल्दी बनते हैं बादल

गर्मी व उमस ज्यादा होने पर बादल जल्दी बनते हैं और बारिश की संभावना बढ़ जाती है. उमस बढ़ने पर वायुदाब कम हो जाता है, जिससे कि नम हवा हल्की हो जाती है. कम वायुदाब वाले क्षेत्र में हवाएं बादल लेकर आती हैं, जिससे कि बारिश शुरू हो जाती है. स्थानीय स्तर पर भी बादल बनने की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे कि तटीय इलाकों में बारिश जल्दी होती है, लेकिन मैदानी इलाकों में समय लगता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में गर्मी का ये है सबसे बड़ा रिकॉर्ड, यहां तक पहुंच गया था पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को 35 दिन बाद करोड़ों की प्राइज मनी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता का एलान
वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को 35 दिन बाद करोड़ों की प्राइज मनी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता का एलान

वीडियोज

बंगाल में गीता vs बाबरी का चल रहा है रण!
बंगाल में धर्मयुद्ध..चुनावी से पहले बड़ा षड्यंत्र !
कलब अग्निकांड में 10 लोगों के शवों की हुई शिनाख्त
Parliament Update: संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा, हंगामें के भी आसार | Breaking
Smriti-Palash: अब नहीं होगी स्मृति मंधाना और पलाश की शादी,  खिलाड़ी ने डाली इमोशनल पोस्ट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को 35 दिन बाद करोड़ों की प्राइज मनी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता का एलान
वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को 35 दिन बाद करोड़ों की प्राइज मनी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता का एलान
'चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब', ड्रैगन ने फाइटर जेट का रडार किया लॉक तो भड़का जापान, एशिया में छिड़ेगी जंग?
'चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब', ड्रैगन ने फाइटर जेट का रडार किया लॉक तो भड़का जापान, एशिया में छिड़ेगी जंग?
Malai Egg Curry: घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
Eye Colour: क्यों होता है कुछ लोगों की आंखों का रंग नीला, जानें आंखों के अलग अलग रंगों की वजह
क्यों होता है कुछ लोगों की आंखों का रंग नीला, जानें आंखों के अलग अलग रंगों की वजह
Video: माशाअल्लाह मुस्लिम एआई! AI एक्सपो में रोबोट को पहनाया इस्लामिक पहनावा- यूजर्स ने ले ली मौज
माशाअल्लाह मुस्लिम एआई! AI एक्सपो में रोबोट को पहनाया इस्लामिक पहनावा- यूजर्स ने ले ली मौज
Embed widget