एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिवाली पर पटाखे जलने से पहले कितनी साफ थी दिल्ली की हवा, इतना था AQI

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के बाद पॉल्यूशन का स्तर काफी कम हो गया था और लोगों को राहत की सांस मिली थी, लेकिन दिवाली के बाद एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है.

दिल्ली वालों ने दिवाली पर इतने पटाखे जलाए कि एक बार फिर पूरा शहर धुआं-धुआं हो गया. ऐसा नहीं है कि दिल्ली की हवा पहले जहरीली नहीं थी, लेकिन बारिश ने इस जहर को काफी कम कर दिया था. इसी बीच दिवाली आ गई, इस मौके पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. सुप्रीम कोर्ट के आदेश को धत्ता बताते हुए पटाखों का शोर देर रात तक गूंजता रहा. अब पॉल्यूशन का लेवल एक्यूआई पर 900 पार हो चुका है, ऐसे में लोग कई तरह के तर्क भी देने लगे हैं. कुछ लोग इसे धर्म से जोड़कर भी देख रहे हैं और मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि पटाखों ने हवा जहरीली की है. 

इस पूरी बहस के बीच हम आपको आंकड़ों के जरिए बता रहे हैं कि दिल्ली में दिवाली की सुबह यानी 12 नवंबर को एक्यूआई का लेवल क्या था और अगली सुबह यानी 13 नवंबर की सुबह क्या हाल हुआ. 

बारिश से मिली थी राहत
दिल्ली-एनसीआर में नवंबर शुरू होते ही पॉल्यूशन का लेवल बेहद गंभीर स्तर तक पहुंच चुका था, लोग परेशान थे कि कैसे इस प्रदूषण से निजात पाई जाए. दिल्ली सरकार ने तो कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी कर ली थी, लेकिन तभी  शुक्रवार 10 नवंबर को दिल्ली और एनसीआर में जमकर कुदरती बारिश हो गई. जिसने पॉल्यूशन के लेवल को 900 से कम कर 200 के नीचे ला दिया. इसके बाद 10 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली और आसमान में धुआं भी नहीं दिखा. लेकिन दिवाली की रात के बाद जो सुबह हुई उसकी हवा फिर से जहरीली थी. 

दिवाली के बाद कितना बढ़ा पॉल्यूशन?
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, 12 नवबंर यानी दिवाली की सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स करीब 200 के आसपास था. मंदिर मार्ग में 201, आनंद विहार में 266 और आरके पुरम में 241 एक्यूआई था. इसके बाद जब 12 नवंबर की शाम यानी दिवाली पर जमकर आतिशबाजी हुई तो सुबह 13 नवंबर को एक्यूआई के लेवल कुछ जगहों पर 900 पार हो गया. यानी प्रदूषण का स्तर करीब 5 गुना ज्यादा बढ़ गया. हालांकि दिवाली से ठीक पहले हुई बारिश के चलते पिछले कुछ सालों की दिवाली के मुकाबले इस बार दिवाली पर प्रदूषण का स्तर काफी कम है. 

ये भी पढ़ें - पटाखों वाला पॉल्यूशन क्यों है बेहद खतरनाक? सांस लेते ही शरीर में जाते हैं ये केमिकल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे पहला नोट कब छपा था, जानें कितने की थी यह करेंसी?
भारत में सबसे पहला नोट कब छपा था, जानें कितने की थी यह करेंसी?
कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?
कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget