एक्सप्लोरर

खुदाई में मिली थी मौत की सीटी, वैज्ञानिकों ने निकाल दी हूबहू आवाज़, सुन कर कांप जाएगी रूह : Video

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सीटी का प्रयोग योद्धा युद्ध में भी करते थे. युद्ध के समय जब दुश्मनों की सेना सामने होती थी तो उनके दिल में भय पैदा करने के लिए इस सीटी के ध्वनि का प्रयोग किया जाता था.

आज का इंसान अपने आप को आधुनिक बताता है, लेकिन कई बार खुदाई के दौरान ऐसी पुरानी चीजें मिलती हैं, जिनमें इस्तेमाल हुई तकनीक देख कर लगता है कि उस दौर के इंसान कितने आधुनिक और बुद्धिमान होंगे. दरअसल, हाल ही में एक खुदाई के दौरान एज्टेक डेथ व्हिसल मिली है, जिसे मौत की सीटी भी कहते हैं. इसमें जो तकनीक इस्तेमाल की गई हो वो आज के समय में सोच से भी परे है.

कहां मिली थी मौत की सीटी

साल 1999 में मैक्सिको के एज्टेक मंदिर के आसपास आर्कियोलॉजिस्ट ने खुदाई की इस दौरान उन्हें वहां एक कंकाल मिला, जिसके हाथ में एज्टेक डेथ व्हिसल थी. कहा जाता है कि इस सीटी का संबंध हवा के देवता एहेकाटल से है. उस दौरान जब भी कभी नरबलि दी जाती थी तब इस सीटी को बजाया जाता था. इसकी आवाज इतनी खतरनाक होती है कि अगर आप इसे फुल वैल्यूम में एकांत में बैठकर सुन लेंगे तो हैरान हो जाएंगे. वहीं अगर आपने ईयरफोन का इस्तेमाल कर के इसे सुना तो ये और भी भयानक लगेगी.

वैज्ञानिकों ने बना ली हूबहू सीटी

डेली मेल ने इस पर एक रिपोर्ट छापी है जिसके मुताबिक, वैज्ञानिकों ने इस सीटी की 3डी प्रिटिंग के जरिए इसका नया वर्जन तैयार कर लिया है. इसे जब बजाया गया तो बिल्कुल वैसा ही शोर आया जैसे पुरानी वाली मौत की सीटी से आता था. यही वजह है कि इसे दुनिया की सबसे डरावनी ध्वनि वाली सीटी बताया गया.

युद्ध में भी होता था इसका प्रयोग

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सीटी का प्रयोग योद्धा युद्ध में भी करते थे. दरअसल, युद्ध के समय जब दुश्मनों की सेना सामने होती थी तो उनके दिल में भय पैदा करने के लिए इस सीटी के ध्वनि का प्रयोग किया जाता था. वहीं ब्रिटानिका की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ये सीटी जिन्होंने बनाई, वो एज्टेक नहुआट्ल भाषी लोग थे. इन्होंने 15वीं और 16वीं शताब्दी की शुरुआत में मध्य और दक्षिणी मेक्सिको में एक बड़े साम्राज्य पर राज किया था.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2023: ना वॉलीबॉल है ना फुटबॉल... जानिए कैसा गेम है सेपक टकरा, जो अजीब तरीके से खेला जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
500 लोगों की करनी है दावत, जानिए कितना आएगा खाने का खर्च?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget