एक्सप्लोरर

क्या किसी भी इंसान की मौत की भविष्यवाणी की जा सकती है? पढ़िए रिसर्च क्या कह रहे हैं

Death Prediction Test: इस शोध में 40 से 69 साल की उम्र के एक हजार लोगों को शामिल किया गया, जो डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के चलते अस्पताल आए थे. 

Death Test: मौत जीवन का वो सत्य है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता है. लोग इस बात का जवाब भी जानना चाहते हैं कि क्या किसी भी इंसान की मौत की भविष्यवाणी की जा सकती है? दुनियाभर के कई वैज्ञानिक भी इस सवाल का जवाब ढूंढने में लगे हुए हैं. कई रिसर्च में सामने आया है कि अगर किसी इंसान को उसकी मौत के बारे में पहले से पता चल जाता है तो वह ऐसा काम करने लगता है जिससे वह दुनिया को बदल सके. वैज्ञानिकों का दावा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से किसी भी इंसान की मौत की भविष्यवाणी की जा सकती है. इस टेस्ट को डेथ टेस्ट (Death Test) का नाम दिया जा रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

क्या है डेथ टेस्ट?

डेथ टेस्ट को आम भाषा में एक तरह का ब्लड टेस्ट कहा जा सकता है. इस टेस्ट में किसी भी इंसान के ब्लड से उसके बायोमार्कर की जांच की जाती है. जिससे यह तय किया जाएगा कि मरीज की मौत अगले दो से पांच साल के अंदर हो सकती है. यह एक तरह का प्रिडिक्शन टेस्ट होगा. हालांकि, इसकी सटीकता पर अभी भी शोध जारी है. इस टेस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सबसे बड़ा रोल होगा. 

कौन कर रहा है इस डेथ टेस्ट पर रिसर्च?

यूके की नॉटिंघम यूनिवर्सिटी ने इस टेस्ट को किया है. इस रिसर्च के बारे में सारी जानकारी PloS One साइंस जर्नल में प्रकाशित है. इस रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों को कुछ खास तरह के पैटर्न देखने को मिले. जिनके आधार पर मौत के बारे में भविष्यवाणी की जा सकती है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इन खास तरह के पैटर्न्स से मौत का पता लगाने में मदद मिलेगी. इस शोध में 40 से 69 साल की उम्र के एक हजार लोगों को शामिल किया गया, जो डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के चलते अस्पताल आए थे. 

पहले भी हुई है भविष्यवाणी

ऐसा नहीं है कि मौत पर भविष्यवाणी की यह कोई पहली स्टडी नहीं है. इससे पहले भी पेंसिल्वेनिया के हेल्थकेयर सिस्टम Geisinger ने इस बारे में शोध किया था. इस स्टडी में इकोकार्डियोग्राम वीडियो को देखकर AI की मदद से मौत की पता लगाया गया. इससे एक साल पहले ही मौत का पता लगाया जा सकता है. हालांकि, यह स्टडी प्रीमैच्योर डेथ के इशारे समझने के लिए की गई है. लेकिन इससे स्वाभाविक मौत का पता नहीं लगाया जा सकता है.   

आंखें भी देती हैं मौत की जानकारी

एक रिसर्च में यह भी सामने आया है कि आंखों से भी किसी इंसान की मौत का पता लगाया जा सकता है. अगर कोई इंसान दिल की बीमारी से जूझ रहा है तो स्टडी में AI उसके रेटिना को स्कैन करता है और मौत का अनुमानित समय बता देता है. 

यह भी पढ़ें : क्या आपको पता है सपने देखते समय आपकी आंखें हिलती हैं, जानिए ऐसा क्यों होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट, किस अदालत में सबसे ज्यादा केस पेंडिंग?
हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट, किस अदालत में सबसे ज्यादा केस पेंडिंग?
Europe Criminal Gang: क्या है फॉक्सट्रॉट नेटवर्क, जो सरेआम लेता है लोगों की सुपारी?
क्या है फॉक्सट्रॉट नेटवर्क, जो सरेआम लेता है लोगों की सुपारी?
Reserve Bank of India Notification: ATM से कैसे निकलेंगे प्लास्टिक के नोट, क्या बदली मशीनें?
ATM से कैसे निकलेंगे प्लास्टिक के नोट, क्या बदली मशीनें?
गुण मिले न मिले, नीयत जरूर मिले; शादी से पहले जासूस खंगाल रहे बायोडाटा
गुण मिले न मिले, नीयत जरूर मिले; शादी से पहले जासूस खंगाल रहे बायोडाटा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget