एक्सप्लोरर

डीबी कूपर...कहानी उस लुटेरे की जो उड़ते प्लेन से गायब हो गया

टिकट लेने के बाद डीबी कूपर फ्लाइट 305 में बैठ गया और फ्लाइट के टेक ऑफ का इंतजार करने लगा. इस दौरान कूपर ने एक ड्रिंक ऑर्डर की. उसने एयर होस्टेस से कहा कि उसे एक बर्बन व्हिस्की सोडा के साथ चाहिए.

नवंबर की सर्दी में जब लोग ये सोच रहे होते हैं कि उन्हें किसी तरह से रजाई के अंदर एक कप गर्म चाय मिल जाए, उस वक्त अमेरिका में एक शख्स फ्लाइट 305 को हाईजैक करने की योजना बना रहा था. ये योजना सिर्फ हाईजैक की नहीं थी... बल्कि इस बात की भी थी कि उड़ते प्लेन से कैसे गायब हो जाया जाए कि अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी FBI भी अपना सिर पीटने के अलावा कुछ ना कर पाए. चलिए इस अनोखे प्लेन हाईजैक की कहानी आपको विस्तार से बताते हैं.

एयरपोर्ट से शुरू हुई कहानी

तारीख 24 नवंबर 1971. जगह अमेरिका का ओरेगन राज्य. दोपहर के वक्त यहां पोर्टलैंड में नॉर्थवेस्ट ओरिएंट एयरलाइंस के काउंटर पर एक आदमी बिजनेस सूट, सफेद शर्ट और काली टाई पहने पहुंचता है. इस शख्स की उम्र करीब 40 से 50 साल के बीच रही होगी. देखने में शांत और बिल्कुल सभ्य. काउंटर बैठे व्यक्ति से इस शख्स ने  सिएटल, वाशिंगटन के लिए फ्लाइट 305 का एक तरफ का टिकट मांगा. टिकट खरीदते वक्त शख्स ने अपना नाम डैन कूपर बताया. इसी डैन कूपर को आज पूरी दुनिया हाईजैकर डीबी कूपर के नाम से जानती है.

'ब्रीफकेस में बम है'

टिकट लेने के बाद डीबी कूपर फ्लाइट 305 में बैठ गया और फ्लाइट के टेक ऑफ का इंतजार करने लगा. इस दौरान कूपर ने एक ड्रिंक ऑर्डर की. उसने एयर होस्टेस से कहा कि उसे एक बर्बन व्हिस्की सोडा के साथ चाहिए. अपनी ड्रिंक पीने के बाद दोपहर के करीब 3 बजे जब प्लेन आसमान में उड़ रहा था तो उसने एयर होस्टेस को एक पर्ची पकड़ाई. इस पर्ची में लिखा था कि मेरे ब्रीफकेस में बम है और मैं चाहता हूं कि तुम मेरे पास बैठो.

एयर होस्टेस ये पढ़ कर घबरा गई थी और उसने वही किया जो उस पर्ची में लिखा था. एयर होस्टेस को अपने पास बिठा कर डीबी कूपर ने अपना ब्रीफकेस खोला...एयर होस्टेस को उस ब्रीफकेस में ढेर सारी तारें दिखाई दीं और एक लाल रंग की स्टिक. ये सब देख कर एयर होस्टेस के होश उड़ गए. फिर कूपर ने एयर होस्टेस से कहा कि वो जो कह रहा है उसे एक नोट में लिखो और कैप्टन के पास ले जाओ.

नोट में क्या लिखा था

एयर होस्टेस नोट लिखने के बाद उसे फ्लाइट कैप्टन के पास लेकर गई. इस नोट में कुछ चीजों की मांग की गई थी. इसमें चार पैराशूट और 2 लाख डॉलर की डिमांड की गई थी. हालांकि, इस डिमांड में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि डीबी कूपर ने 2 लाख डॉलर के सभी नोट 20-20 डॉलर के नोटों में मांगा था.

हवा में गायब हो गया कूपर

फ्लाइट कैप्टन ने एयर होस्टेस की हालत और नोट में लिखे डिमांड्स को देख कर ये समझ लिया कि मामला कितना गंभीर है. फ्लाइट कैप्टन ने ये सारी बातें अपने अधिकारियों को बताईं और फिर तय हुआ की कूपर की मांग को मान लिया जाएगा. इसके बाद कैप्टन ने फ्लाइट को सिएटल में लैंड कराया और कूपर को 36 यात्रियों की रिहाई के बदले पैसों से भरा बैग और पैराशूट दिए गए. हालांकि, प्लेन में अब भी चालक दल के लोग बंदी थे.

प्लेन सिएटल से फिर उड़ा और आसमान में गायब हो गया. कुछ देर बाद कूपर ने पायलट से कहा कि वह प्लेन को मैक्सिको सिटी की ओर ले चले. प्लेन मैक्सिको सिटी की ओर मुड़ गया. उस वक्त रात के करीब 8 बज रहे थे. प्लेन अभी भी मैक्सिको नहीं पहुंचा था, बल्कि वो सिएटल और रेनो के बीच उड़ रहा था. तभी कूपर ने प्लेन के पिछले हिस्से का दरवाजा खोलने को कहा और पैसों से भरा बैग और पैराशूट लेकर कूद गया.

कूपर के कूदन के बाद पायलट ने प्लेन की सेफ लैंडिंग कराई. इसके बाद एफबीआई ने उस पूरे इलाके में पड़ताल की और इस हाईजैक की भी जांच हुई. लेकिन एफबीआई के हाथों कुछ नहीं लगा. आज इस मामले को 53 साल से ज्यादा का समय बीत गया लेकिन डैन कूपर के बारे में किसी को कुछ पता नहीं लगा.

नोटों से भरा बैग मिला

इस पूरे मामले में एफबीआई ने लगभग 800 लोगों से पूछताछ की. लेकिन अंत तक उनके हाथों कुछ नहीं लगा. हालांकि, एफबीआई बार-बार ये जरूर कहती रही कि उस रात कूपर जहां कूदा था वहां जिंदा बचने के चांस नहीं हैं. एफबीआई इसके पीछे तर्क दे रही थी कि, कूपर जो पैराशूट लेकर कूदा था वो खुला ही नहीं. पहले तो लोगों ने इसे एफबीआई की नाकामी बताई.

हालांकि, 1980 में एक लड़के को उसी इलाके के पास जहां कूपर कूदा था, एक बैग मिला. इस बैग में ढेर सारे सड़े हुए 20-20 डॉलर के नोट थे. ये नोट उसी सीरियल के थे जो कूपर को दिए गए थे. इस घटना ने एफबीआई की बात में वजन तो डाला, लेकिन ये आज तक आधिकारिक रूप से तय नहीं हो पाया कि आखिर डीबी कूपर गया कहां.

ये भी पढ़ें: एलियन को हमेशा छोटे और हरे रंग के जीव के तौर पर ही क्यों दिखाया जाता है? यहां है हर सवाल का जवाब

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Midterm Elections: मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून
मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून
Netanyahu Salary: इजरायल के पीएम को कितनी सैलरी मिलती है, प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा या कम?
इजरायल के पीएम को कितनी सैलरी मिलती है, प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा या कम?
R.K. Sinha Death: राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा को कितनी मिलती थी पेंशन, अब कौन हकदार?
राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा को कितनी मिलती थी पेंशन, अब कौन हकदार?
Evil Eye Nazar: क्या सच में लग जाती है किसी की नजर, क्या है इसके पीछे का साइंस?
क्या सच में लग जाती है किसी की नजर, क्या है इसके पीछे का साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget