एक्सप्लोरर

भारत में बढ़ रहा Dating App का चलन... करोड़ों लोग करते हैं यूज, ऐसे हो रहा अरबों का मुनाफा

Shraddha Murder Case: युवाओं में डेटिंग ऐप्स को लेकर क्रेज बढ़ रहा है. एक सर्वे के मुताबिक, जिन लोगों का जन्म साल 2000 के बाद हुआ है उनमें से हर 10 में से 9 लोग डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर रहे हैं.

Dating Apps in India: डेटिंग ऐप पर प्यार हुआ, लिव इन रिलेशनशिप में आए और फिर हो गई हत्या. श्रद्धा मर्डर केस के यही 3 पहलू हैं. पुराने समय में कोई बड़ा समारोह, शादी का फंक्शन, त्योहार, स्कूल या कॉलेज जैसी जगहों पर ही युवा लड़के-लड़कियां एक-दूसरे से मिलते और दोस्ती करते थे. लेकिन, आजकल लड़का और लड़की एक दूसरे से मिलने के लिए डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने लगे हैं. आजकल बहुत से लड़के-लड़कियों की जिंदगी का अकेलापन Right Swap और Left Swap में ही बीत रहा है. ऐसे में आइए समझते हैं डेटिंग ऐप्स का गणित...

  • देश में 3 करोड़ से ज्यादा डेटिंग ऐप्स के यूजर्स
  • इन आंकड़ों में 67 फीसदी यूजर्स पुरुष हैं और 33 फीसदी यूजर्स महिलाएं हैं.
  • डेटिंग ऐप के एक सर्वे में यह बात भी सामने आई थी कि Gen Z यानी जिन लोगों का जन्म साल 2000 के बाद हुआ है उनमें से 10 में से 9 युवा डेटिंग ऐप के जरिए ही दोस्त तलाश रहे हैं.
  • कोरोना के बाद से युवाओं में डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ गया है.
  • भारत में हर साल डेटिंग ऐप्स के सब्सक्रिप्शन से 515 करोड़ रुपये की कमाई होती है.
  • डेटिंग ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के मामले में भारत में इसका दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार है.
  • देश में 2 करोड़ से ज्यादा डेटिंग ऐप्स के पेड सब्सक्राइबर्स हैं.
  • साल 2017 तक 25-34 आयु वर्ग के 52 प्रतिशत युवा डेटिंग ऐप पर सक्रिय थे.

पहचान करना है जरूरी
बेशक डेटिंग ऐप ने युवा लड़के-लड़कियों को दोस्ती करने का एक साधन दिया है. लेकिन, इन डेटिंग ऐप्स पर भी कई तरह के लोग आ गए हैं. कुछ यहां अच्छे मकसद से हैं तो कुछ लोग आपराधिक मानसिकता वाले भी होते हैं. ऐसे लोगों की पहचान करना ही सबसे बड़ा टास्क है.

खुद की सुरक्षा को दें प्राथमिकता
श्रद्धा के केस में भी दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए ही हुई थी. ऐसे में इस मामले को देखते हुए आपको डेटिंग ऐप पर किसी भी अंजान व्यक्ति से दोस्ती बढ़ाते समय यह जरूर सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि कहीं वह आफताब जैसा तो नही है. किसी भी रिश्ते में परिपक्वता समय के साथ-साथ आती है, इसीलिए किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने में बहुत ज्यादा जल्दबाजी दिखाना मुश्किलें बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें -

Calender Fact: पहले साल में 10वें नंबर पर आता था दिसंबर, फिर 12वें पर कैसे पहुंच गया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget