एक्सप्लोरर

ये है दुनिया की सबसे छोटी मछली, जानें कितना है इसका साइज

दुनिया में लाखों प्रजाति के जीव मौजूद है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मछली के बारे में बताने वाले हैं, जिसका साइज नाखून के बराबर है. लेकिन इस मछली का आवाज बहुत तेज है.

पृथ्वी पर लाखों प्रजाति के जीव मौजूद हैं. सभी जीवों का अपना स्वभाव और आकार होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे छोटी मछली कौन सी है. बता दें कि इस मछली का साइज एक वयस्क मानव के नाखून के बराबर है. जानिए वैज्ञानिकों ने कहां पर इस मछली को खोजा है और इसका क्या नाम है. 

दुनिया की सबसे छोटी मछली

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक बर्लिन के वैज्ञानिकों को म्यांमार की नदियों में एक अनोखी मछली नजर मिली है. इस मछली का नाम डेनियोनेला सेरेब्रम है. इस मछली का साइज सिर्फ 12 मिलीमीटर है और ये पूरी तरह पारदर्शी नजर आती है. लेकिन छोटी सी यह मछली 140 डेसिबल से अधिक तेज आवाज निकाल सकती है. इस आवाज की तुलना अगर बंदूक की गोली, एंबुलेंस सायरन और जैक हैमर से करेंगे तो मछली का आवाज तेज निकलेगी 

बता दें कि वैज्ञान‍िकों के मुताबिक अपने आकार के हिसाब से यह अब तक पाई गई सबसे तेज आवाज वाली मछली है. जलीय जीवों में सबसे तेज आवाज पिस्तौल झींगा की मानी जाती है, जो लगभग 200 डेसिबल तक आवाज निकाल सकता है. ऐसा वह श‍िकार को डराने के ल‍िए करता है.

मछली की आवाज तेज

वैज्ञानिकों ने इस मछली को बर्लिन ले जाकर शोध किया था. पीएनएएस जर्नल में पब्‍ल‍िश रिसर्च की मुख्‍य लेखक वेरिटी कुक ने बताया कि डेनियोनेला सेरेब्रम की आवाज इतनी तेज है क‍ि मछली के टैंकों के पास से अगर आप गुजरते हैं, तो आवाज सुनकर आप डर सकते हैं. यह असाधारण है क्योंकि ये मछल‍ियां बहुत छोटी हैं और आवाज बहुत तेज है. मछल‍ियों की आवाज का ज्‍यादातर ह‍िस्‍सा पानी में वापस परिवर्तित हो जाता है. यही कारण है कि इन मछलियों के टैंकों के पास खड़े होने पर पानी में कंपन दिखता है. 

मछली कैसे निकालती है आवाज

कुक के मुताबिक हड्डी वाली सभी मछलियों में एक तैरने वाला मूत्राशय होता है. एक गैस से भरा अंग जो उन्हें पानी के नीचे रहने में मदद करता है. कई मछल‍ियां ध्वनि उत्पन्न करने के लिए इस मूत्राशय पर ड्रम बजाने के लिए अपनी मांसपेशियों का उपयोग करती हैं. लेकिन डैनियोनेला इनसे अलग है. यह अपनी मांसपेशियों को सिकोड़ती है, तो ये पसलियों को खींचती हैं. जिससे मांसपेशियों के अंदर हड्डी से टकराती है. वहीं से ये आवाज निकलती है. जानकारी के मुताबिक इस प्रजाति की नर और मादा दोनों मछलियां आवाज निकालती हैं. लेकिन आमतौर पर बाकी मादा मछलियां आवाज नहीं निकालती हैं.

 

ये भी पढ़ें: गाड़ियों की पिछली लाइट का रंग लाल ही क्यों होता है, इन्हें किसी और रंग का क्यों नहीं बनाया जाता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें
सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?
सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget