एक्सप्लोरर

ये हैं वो देश जहां पर चैन से कटती है लोगों की जिंदगी! कभी नहीं आता कोई तूफान...

भारत सहित दुनियाभर में कई देश ऐसे हैं, जो आए साल किसी न किसी तूफान का सामना करते रहते हैं. लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां पर किसी भी तरह की कोई आंधी या तूफान नहीं आते हैं.

Countries Where Do Not Hit Stroms: भारत में इस समय बिपरजॉय की ही चर्चा है. तूफान को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी है और सैंकड़ों गांव खाली करा दिए गए हैं. अरब सागर से उठकर चले इस साइक्लोनिक स्ट्रॉम ने बुधवार यानी 15 जून की रात गुजरात में लैंड फॉल किया. हालांकि, लैंडफॉल के दौरान इसकी तीव्रता में पहले के मुकाबले कमी आई, लेकिन तब भी इसमें भीषण तबाही मचाने की क्षमता है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के बढ़ते तापमान से भारत भी उन देशों में शामिल होता नजर आ रहा है, जो अक्सर तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं को झेलते रहते हैं. हालांकि, दुनिया के कुछ देश और इलाके ऐसे भी हैं, जहां कभी कोई तूफान नहीं आता है. आइए जानते हैं ये कौन-से देश हैं.

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड चारों ओर पहाड़ों से घिरा हुआ है. इसकी भौगोलिक स्थिति के कारण यह एक ऐसा देश है, जहां तूफान कभी नहीं पहुंच पाते हैं. इस नजरिए से भी यह घूमने के शौकीन लोगों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है. हालांकि, ज्यादातर यूरोपीय देशों में तूफान नहीं आते हैं. 

उरुग्वे देश

ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच स्थित उरुग्वे देश भी इस लिस्ट में शामिल है. यह दक्षिण अमेरिकी देश अटलांटिक महासागर में पड़ता है. लेकिन यह इक्वेटर लाइन यानी भूमध्य रेखा से काफी दूरी पर है, जिस वजह से यहां किसी भी तरह का तूफान या आंधी नहीं पहुंच पाते हैं. आमतौर पर यहां के समुद्र तट भी शांत ही रहते हैं.

साउथ अमेरिका

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप तूफान के नजरिए से काफी सुरक्षित जगह मानी जाती है. यहां पर तूफान नहीं आते हैं और समुद्र में पानी भी ठंडा रहता है.

संयुक्त अरब अमीरात, UAE

संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE भी ऐसा ही देश है, जहां तूफान नहीं आते हैं. इसका कारण इस देश की भौगोलिक स्थिति भी हो सकती है. संयुक्त अरब अमीरात एक छोटा सा देश है, जो ओमान और सऊदी अरब के बीच बसा हुआ है. फारस की खाड़ी (Gulf Of Persian) में इस देश की स्थिति इसकी तूफानों से रक्षा करती है.

इन देशों में भी कम रहता है खतरा

एंडोरा

एंडोरा फ्रांस और स्पेन के बीच पाइरेनीज पर्वत में स्थित एक छोटा सा देश है। यह लैंडलॉक है और इसकी कोई तटरेखा नहीं है, इसलिए यह तूफानों के लिए अतिसंवेदनशील नहीं है।

मोनाको 

मोनाको भूमध्य सागर पर स्थित एक और छोटा देश है। यह फ्रांस से घिरा हुआ है और इसकी तटरेखा बहुत छोटी है, इसलिए यहां भी तूफानों का खतरा बहुत कम रहता है।

सैन मैरिनो

सैन मैरिनो मध्य इटली में स्थित एक छोटा सा देश है। यह इटली से घिरा हुआ है, इसकी भी कोई तटरेखा नहीं है, इसलिए इसे तूफानों से प्रभावित होने का खतरा नहीं है।

लक्ज़मबर्ग

लक्ज़मबर्ग पश्चिमी यूरोप में स्थित एक छोटा सा देश है। यह बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी से घिरा हुआ है और इसकी तटरेखा बहुत छोटी है, इसलिए यह तूफानों के प्रति बहुत ज्यादा संवेदनशील नहीं है।

यह भी पढ़ें - किसी फाइव स्टार होटल की तरह लगता है देश का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन, वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Form-7 भरने की लिमिट तय, पहले कितने फॉर्म कर सकते थे जमा?
Form-7 भरने की लिमिट तय, पहले कितने फॉर्म कर सकते थे जमा?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
1975 में लगी इमेरजेंसी में क्या-क्या हुआ था बैन, CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें
1975 में लगी इमेरजेंसी में क्या-क्या हुआ था बैन, CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें
दुनिया में नास्तिकों की बढ़ रही है संख्या, जानें लोग क्यों छोड़ रहे धर्म?
दुनिया में नास्तिकों की बढ़ रही है संख्या, जानें लोग क्यों छोड़ रहे धर्म?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget