एक्सप्लोरर

बीयर बनाने का पूरा प्रोसेस क्या है, आखिर कैसे इसका स्वाद हो जाता है कड़वा

फर्मेंटेशन के बाद, बीयर को कुछ और समय के लिए रखा जाता है, ताकि उसका स्वाद और भी अच्छा हो सके. इस प्रक्रिया को साइंस की भाषा में "लैगरिंग" कहा जाता है.

बीयर बनाने की प्रक्रिया, अनाज को सड़ाने की प्रक्रिया से शुरू होती है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में "मैल्टिंग" और "फर्मेंटेशन" कहा जाता है. इस प्रक्रिया के दौरान अनाज से शुगर निकाला जाता है, जिसे यीस्ट द्वारा शराब और कार्बन डाइऑक्साइड में बदल दिया जाता है. चलिए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि बीयर बनाने के लिए अनाज को कितने दिन तक सड़ाने की जरूरत होती है.

बीयर बनाई कैसे जाती है

बीयर बनाने के लिए सबसे पहले जौ यानी बार्ली, को चुना जाता है. इसके बाद जौ को पानी में भिगोया जाता है, जिससे यह कुछ दिनों में अंकुरित होने लगता है. इसी प्रक्रिया को "मैल्टिंग" कहते हैं. जब जौ अंकुरित हो जाता है, तो उसमें मौजूद स्टार्च सुगर में बदलने लगता है, बाद में इसी को यीस्ट द्वारा शराब में बदल दिया जाता है. आपको बता दें, मैल्टिंग की यह प्रक्रिया लगभग 5-7 दिनों तक चलती है.

मैल्टिंग के बाद फर्मेंटेशन होता है

मैल्टिंग के बाद फिर फर्मेंटेशन का प्रक्रिया होती है. दरअसल, जब जौ पूरी तरह से अंकुरित हो जाता है, तो उसे सुखाया जाता है और फिर पीसा जाता है. इस पिसे हुए माल्ट को पानी में मिलाकर गर्म किया जाता है. ऐसा करने पर इसमें मौजूद शुगर घुल जाती है.

इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा किया जाता है और फिर इसमें यीस्ट मिलाया जाता है. यही वह चरण होता है जिसे आप आसान भाषा में "फर्मेंटेशन" के नाम से जानते हैं. फर्मेंटेशन की प्रक्रिया लगभग 7 से 10 दिनों तक चलती है. हालांकि कई मामलों में ये 2 हफ्ते तक भी चल सकती है. आपको बता दें, फर्मेंटेशन में लगने वाला समय और तापमान बीयर के स्वाद और प्रकार को भी प्रभावित करता है.

अब "लैगरिंग" की प्रक्रिया को समझिए

फर्मेंटेशन के बाद, बीयर को कुछ और समय के लिए रखा जाता है, ताकि उसका स्वाद और भी अच्छा हो सके. इस प्रक्रिया को साइंस की भाषा में "लैगरिंग" कहा जाता है. ये प्रक्रिया कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक चल सकती है. कई बार लैगरिंग का टाइम,  बीयर के प्रकार पर भी निर्भर करता है. वहीं कुछ स्पेशल बीयर जिन्हें 'लैगर' कहा जाता है, उनके स्वाद को बेहतर होने में कई महीने लग सकते हैं. अगर लैगरिंग के लिए टाइम नहीं दिया जाए तो बीयर का स्वाद कुछ ज्यादा ही कड़वा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: कितना बड़ा ड्रोन खरीद सकता है आम आदमी? जानें इसे लेकर क्या है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़
कोई देश कब कहलाता है सुपर पावर, क्या है इसका पैमाना?
कोई देश कब कहलाता है सुपर पावर, क्या है इसका पैमाना?

वीडियोज

SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: 20 राज्यों में SIR पूर्ण..विपक्षी जंग अपूर्ण!
Shastrartha: मुस्लिम CM के मुद्दे पर क्या है सियासी तस्वीर? विश्लेषकों का विश्लेषण |UP Election 2027
YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को तुरंत अरेस्ट करो और...', सपा नेता अबू आजमी की मांग
'ज्ञानेश कुमार को तुरंत अरेस्ट करो और...', सपा नेता अबू आजमी की मांग
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
'उसे वहीं गाड़ देना था...', अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
Embed widget