एक्सप्लोरर

कितना बड़ा ड्रोन खरीद सकता है आम आदमी? जानें इसे लेकर क्या है नियम

अगर आप ड्रोन उड़ाना चाहते हैं तो आपको नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MOCA) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से जारी किए गए नए ड्रोन नियम 2021 के बारे में जानकारी होनी चाहिए.

तकनीक जितनी तेजी से विकसित होती है, उतनी ही तेजी से वह सस्ती भी होती है. ड्रोन के साथ भी ऐसा ही है. पहले ड्रोन काफी महंगे आते थे, इन्हें आम आदमी का खरीद पाना मुश्किल होता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब ड्रोन आपको 5 से 10 हजार में भी मिल जाते हैं.

हालांकि, इन्हें उड़ाने के कुछ नियम कानून हैं, जिनका पालन करना सबके लिए आनिवार्य है. चलिए आज इस खबर में आपको बताते हैं कि आखिर एक आम आदमी कितना बड़ा ड्रोन उड़ा सकता है.

ड्रोन को उड़ाने का नियम

अगर आप ड्रोन उड़ाना चाहते हैं तो आपको नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MOCA) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से जारी किए गए नए ड्रोन नियम 2021 के बारे में जानकारी होनी चाहिए. आपको बता दें, यह नियम नौसेना, थल सेना और वायु सेना को छोड़ कर सभी पर लागू होते हैं.

कितना बड़ा ड्रोन उड़ा सकते हैं

इस नियम के अनुसार, अगर आप कोई भी ड्रोन खरीदते हैं तो उसका आपको डिजिटल रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके अलावा आप कहां ड्रोन उड़ाना चाहते हैं उसकी जानकारी भी देनी होगी. ड्रोन चाहे जितना छोटा हो आप बिना परमिशन के उसे नहीं उड़ा सकते. अगर आपको बिना परमिशन ड्रोन उड़ाते पकड़ा गया तो आप पर विमान अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई हो सकती है.

ड्रोन का साइज

ड्रोन को तीन स्तरों में बांटा गया है. छोटे ड्रोन, मीडियम ड्रोन और बड़े ड्रोनय. छोटे ड्रोन का वजन 2 से 25 किलो तक हो सकता है. मीडियम ड्रोन का वजन 25 से 150 किलो तक हो सकता है. वहीं बड़े ड्रोन्स का वजन 150 से 500 किलो तक हो सकता है. जबकि, इससे बड़े जो भी ड्रोन होंगे वह यूएवी विमान नियम 1937 के अंतर्गत आएंगे.

ड्रोन के लिए भी लेना होता है लाइसेंस

ऐसा नहीं है कि आपने बाजार से कोई ड्रोन खरीदा और उसे उड़ाने लगे. अगर आप ड्रोन उड़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ड्रोन उड़ाने की योग्यता वाला प्रमाण पत्र लेना होगा. इसके अलावा आप जो भी ड्रोन खरीदें उसका यूआईएन नंबर डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म से जरूर जनरेट करें.

ये भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से कैसे कर रही हैं पृथ्वी पर बात, क्या स्पेस में फोन कॉल हो सकती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget