एक्सप्लोरर

Coldplay Concert: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के कैंसिल होने की खबरें, लाखों रुपये का टिकट लेने वालों का अब क्या होगा?

खबर आ रही है कि भारत में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट को कैंसल कर दिया गया है. अब सवाल उठता है कि जिन लोगों ने इसके टिकट के लिए लाखों रुपये दिए थे, उन्हें पैसै वापिस कैसे मिलेंगे.

भारत में कोल्डप्ले के टिकटों को लेकर विवाद कई दिनों से चर्चा का विषय था. अब ऐसे में सोशल मीडिया पर चर्चा है कि भारत में होने वाला कोल्डप्ले कॉन्सर्ट को कैंसल कर दिया गया है. इस खबर के बाद सवाल उठता है कि जिन लोगों ने इसके टिकट के लिए लाखों रुपये दिए थे, उन्हें पैसै वापिस कैसे मिलेंगे. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कोल्डप्ले को जानिए

कोल्डप्ले एक ब्रिटिश रॉक बैंड है, जिसकी स्थापना 1996 में लंदन में हुई थी. इस बैंड के सदस्य हैं- क्रिस मार्टिन जो बैंड के मुख्य गायक और कीबोर्ड प्लेयर हैं, जोशुआ "जॉनी" बक्लैंड गिटार बजाते हैं, गाइ बेरीमैन बेस गिटार बजाते हैं और विल चेस ड्रम्स प्ले करते हैं. कोल्डप्ले अपने कमाल के म्यूजिक के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय है. इसका कॉन्सर्ट जहां भी होता है, टिकट हाथों हाथ बिक जाते हैं.

मुंबई वाले कॉन्सर्ट में भी ऐसा ही हुआ. टिकट ऑनलाइन आते ही बिक गए. इसके बाद ये टिकट ब्लैक में बिके और लोगों ने ब्लैक में कॉन्सर्ट का टिकट खरीदने के लिए दलालों को लाखों रुपये दिए. कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी कोल्डप्ले की रीसेल टिकट की वैल्यू लाखों में थी. हालांकि, अब कॉन्सर्ट के कैंसल होने से उन लोगों का पैसा फंसता हुआ नजर आ रहा है, जिन्होंने टिकट ब्लैक में ऊंची कीमत पर खरीदा था.

कॉन्सर्ट को लेकर क्या था विवाद

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकटों को लेकर विवाद शुरू से चल रहा था. इसे लेकर मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफिस विंग ने बुक माय शो के CEO और टेक्निकल हेड को दो बार सम्मन भी भेजा था. दरअसल, इस कॉन्सर्ट के टिकट बुक माई शो पर जैसे ही ओपन हुए, इनकी कीमत लाखों तक पहुंच गई और मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, इस कॉन्सर्ट के टिकटों की बिक्री में अनियमितताओं का आरोप है. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि टिकटों की कालाबाजारी की वजह से ही इस कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक मार्केट में लाखों में बिके.

कैंसल हुआ तो टिकट का पैसा कैसे मिलेगा

अगर आपने किसी वैध टिकट बुकिंग ऐप से कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की टिकट ली होगी तो कॉन्सर्ट के कैंसल होने पर आपका पैसा वापिस कर दिया जाएग. हालांकि, अगर आपने टिकट ब्लैक में ली होगी तो उसका पैसा वापिस मिलना लगभग नामुमकिन है. आपको बता दें, कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की टिकट की आधिकारिक कीमत 25 हजार से 35 हजार के बीच थी. जबकि, ब्लैक में ये टिकट लगभग 8 लाख रुपये तक बिके हैं.

ये भी पढ़ें: हिजबुल्ला के बाद अब हूती विद्रोहियों पर टूट पड़ा इजरायल, जानें कितनी पुरानी है ये दुश्मनी की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget