एक्सप्लोरर

छावा फिल्म के दौरान थिएटर में लगी आग, लोगों को याद आ गया दिल्ली का उपहार सिनेमा कांड- कई लोगों की हुई थी मौत

Uphaar Cinema Tragedy: आज जब छावा मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान पीवीआर ऑडी-3 सिनेमाघर में आग लगी तो लोगों को उपहार सिनेमा कांड याद आ गया.

Uphaar Cinema Tragedy: छत्रपति संभाजी पर बनी छावा फिल्म इस समय सिनेमाघरों में काफी धूम मचा रही है. देशभर के सिनेमाघरों में मूवी चल रही है. आज दिल्ली में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. दिल्ली के साकेत में स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल के पीवीआर ऑडी-3 सिनेमाघर के स्क्रीन में आग लग गई. जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तुरंत आग को बुझाने के लिए  छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची.  रिपोर्ट्स के आग पर काबू पा लिया गया है.  फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. 

लेकिन इस घटना ने लोगों के अंदर उपहार सिनेमा कांड की यादों को ताजा कर दिया. उपहार सिनेमा कांड में कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उपहार सिनेमा कांड में क्या हुआ था. 

जिंदा जल गए थे लोग

उपहार सिनेमा कांड को भारत के सबसे बड़े हादसों में से एक माना जाता है. 13 जून 1997 को घटी इस घटना में 59 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. हुआ कुछ ऐसा था कि दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में 13 जून 1997 में 3 बजे शाम को हिन्दी फिल्म बॉर्डर की स्क्रीनिंग हो रही थी. उसी दिन सुबह 6.55 बजे इसी सिनेमाघर में लगे बड़े ट्रांसफार्मर में आग लगी थी जिसको इलेक्ट्रीशियन बुलाकर ठीक कराया गया था. शाम तक उसमें एक तार ढीली हो जाने की वजह से फिर से आग लग गई और स्पार्किंग होने लगी. फिल्म खत्म होने से पहले आग विकराल रूप से पूरे सिनेमाघर में  फैल गई.  

लोगों के पास नहीं थे निकलने के रास्ते

सिनेमाघर में आग लगने के बाद बिजली गुल हो गई और धुआं पूरे सिनेमा हॉल में फैल गया. बताया जाता है कि जो लोग निचली मंजिल में बैठे थे वो भागने में कामयाब रहें लेकिन बालकनी पर बैठे लोग फंस गए. अंधेरा होने की वजह से लोगों को एग्जिट गेट नहीं मिला. उपहार में एग्जिट लाइट, फुटलाइट और इमरजेंसी लाइट की दिक्कत थी. जब आग लगी उसके बाद उपहार में कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया लोग फिल्म देखते रहें.

सिनेमा हॉल की इमरजेंसी एक्जिट और बाकी रास्ते ब्लॉक थे. दर्शकों को बाहर निकलने का कोई अवसर नहीं मिला. लोग फंसे रहे और दम घुटने की वजह से ज्यादातर लोगों की मौत हो गई. मरने वाले 59 लोगों में से 23 बच्चे भी थे. रिपोर्ट के अनुसार दमकल पहुंचने में भी देरी हुई थी वरना कुछ लोगों की जान बच सकती थी. इसी कारण जब आज  पीवीआर ऑडी-3 सिनेमाघर में आग लगा लोगों को उपहार सिनेमा कांड याद आ गया.

इसे भी पढे़ं- FBI, RAW या फिर मोसाद, जानें किस एजेंसी का चीफ होता है सबसे ज्यादा ताकतवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Top Coal Rich Countries in World: दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है कोयला, जानें भारत के पास कितना स्टोर?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है कोयला, जानें भारत के पास कितना स्टोर?
क्या पैरोल की मुद्दत से घटती है जेल की मियाद? आसाराम मामले के बीच जानें क्या हैं अदालत के नियम
क्या पैरोल की मुद्दत से घटती है जेल की मियाद? आसाराम मामले के बीच जानें क्या हैं अदालत के नियम
World Bank Countries Loan : दुनिया के सभी देशों को अब तक कितना कर्ज बांट चुका वर्ल्ड बैंक? रकम सुनकर पकड़ लेंगे माथा
दुनिया के सभी देशों को अब तक कितना कर्ज बांट चुका वर्ल्ड बैंक? रकम सुनकर पकड़ लेंगे माथा
Online Qurbani: क्या है ऑनलाइन कुर्बानी? यूएई और सऊदी अरब में तेजी से बढ़ रहा चलन- भारत क्यों है अछूता
क्या है ऑनलाइन कुर्बानी? यूएई और सऊदी अरब में तेजी से बढ़ रहा चलन- भारत क्यों है अछूता

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
Embed widget