एक्सप्लोरर

Flying Fish: हवा में उड़ भी सकती है ये मछली? कई फीट तक उड़कर ही चली जाती है...

दुनियाभर में मछलियों की हजारों प्रजातियां मौजूद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी मछली भी है, जो पानी से निकलकर उड़ भी सकती है. जानिए इस मछली का क्या नाम है और ये कहां पर पाई जाती है.

सभी तालाब, नदी और समुद्र में मछलियां आपने देखी होंगी. दुनियाभर में हजारों प्रजाति की मछलियां मौजूद है. लेकिन क्या आपने कभी उड़ने वाली मछली के बारे में सुना है. आज हम आपको एक ऐसे मछली के बारे में बताने वाले हैं, जो आसमान में उड़ भी सकती है. जी हां आपने सही पढ़ा है. मछली उड़ सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि इस उड़ने वाली मछली का नाम क्या है और ये कहां पर पाई जाती है.

फ्लाइंग फिश

मछलियां पानी में ही रहती हैं. पानी के बाहर ज्यादा देर तक रहने पर उनकी मौत भी हो सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मछली ऐसी भी है, जो पानी में रहती है. लेकिन समय आने पर वो उड़ भी सकती है. बता दें कि इस मछली को फ्लाइंग फ‍िश कहा जाता है. जानकारी के मुताबिक फ्लाइंग फ‍िश  की सात प्रजात‍ियां धरती पर मौजूद हैं. इनमें पक्ष‍ियों की तरह ही लंबे-लंबे पंख होते हैं. हालांकि ज्‍यादातर ये मछल‍ियां महासागरों में पाई जाती हैं और 200 मीटर की गहराई में रहती हैं. मुख्‍य रूप से ये मछल‍ियां प्‍लवक खाकर अपना पेट भरती हैं. लेकिन ये बाकी मछलियों की तुलना में काफी तेज और फुर्तीली होती हैं. जब कोई श‍िकार इन पर हमला करता है, अपनी रीढ़ की हड्डी को अपने ह‍िसाब से करके तेजी से भाग सकती हैं.

कैसे उड़ती मछली?

जानकारी के मुताबिक वैसे तो ये मछली ज्‍यादातर पानी में ही रहना पसंद करती है. लेकिन इनमें लंबी छलांग लगाने या उड़ने की अविश्वसनीय क्षमता मौजूद होती है. दरअसल फ्लाइंग फ‍िश पानी के बाहर छलांग लगाती है और अपने पंखों को फैलाकर काफी दूरी तक उड़ सकती हैं. इन मछलियों के पंखों का आकार विमानों के विंग्‍स की तरह काम करते हैं, जो इन्‍हें हवा में टांगे रखता है. फ्लाइंग फ‍िश को एक बार में 45 सेकेंड तक ‘उड़ते’ हुए रिकॉर्ड किया गया है. वहीं यह लगभग 180 फ‍िट तक जा सकती हैं.

लेकिन फ्लाइंग फिश को बहुत कम बार उड़ते हुए देखा जाता है. ये अक्सर शिकारियों से बचने के लिए ऐसा करते हैं. अधिकांश समय ये पानी के नीचे ही रहना पसंद करते हैं. ट्यूना और स्वोर्डफ़िश बेहद चुस्त और तेज़ शिकारी हैं, जो इन्‍हें अपना श‍िकार बनाती हैं. इनसे बचने के ल‍िए फ्लाइंग फ‍िश यह आक्रामक तरीका अपनाती हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि ये समुद्री नावों पर कूदकर आ जाती हैं, जिससे इनकी जान बच सके. हालांकि आसमान में उड़ना भी इसके लिए सुरक्षित नहीं होता है. क्योंकि आसमान में फ्रिगेट पक्षी अक्सर ऊपर से घात लगाकर बैठे रहते हैं और ऊंची छलांग लगाने वाली किसी भी उड़ने वाली मछली को तुरंत पकड़ लेते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या होता है एयर टर्बुलेंस, फ्लाइट में सफर करने से पहले ये जानना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में सबसे ज्यादा गर्मी कब पड़ी थी, उस साल कब आई थी गुलाबी ठंड?
अक्टूबर में सबसे ज्यादा गर्मी कब पड़ी थी, उस साल कब आई थी गुलाबी ठंड?
दुनिया में कब-कब तबाही मचा चुका प्लेग, कितने लोगों ने गंवाई थी जान?
दुनिया में कब-कब तबाही मचा चुका प्लेग, कितने लोगों ने गंवाई थी जान?
US को हर साल कितनी दवाएं भेजता है भारत, यह कितना बड़ा कारोबार?
US को हर साल कितनी दवाएं भेजता है भारत, यह कितना बड़ा कारोबार?
क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग, जानें ताकत?
क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग, जानें ताकत?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget